अनुक्रम
जिस शास्त्र में हितायु, अहितायु, सुखायु और दु:खायु इन चार प्रकार की आयु के लिए हितकर तथा अहितकर द्रव्य, गुण एवं कर्म के प्रमाण का विवेचन और जिसमें आयुओं के स्वरुप का वर्णन किया गया हो उसे ‘आयुर्वेद’ कहते हैं।
आयुर्वेद का अर्थ
आयुर्वेद शब्द की निरूक्ति – आयुर्वेद शब्द दो शब्दों के योग से बना है – आयु: + वेद। आयु के ज्ञान को आयुर्वेद कहते हैं – आयुशो वेद: आयुर्वेद:। आयु और वेद शब्दों के अलग-अलग अर्थज्ञान के पश्चात ही आयुर्वेद शब्द का वास्तविक अर्थ जाना जा सकता है, इसे आयु, धारि, कहते हैं।
- जिस शास्त्र के द्वारा आयु का अस्तित्त्व बना रहे।
- जिसके द्वारा आयु की प्राप्ति या लाभ हो।
- जिसके द्वारा आयु का ज्ञान हो और
- जिसके द्वारा आयु पर विचार किया जाय, उस शास्त्र का नाम आयुर्वेद है।
आयुर्वेद शाश्वत, नित्य और पवित्र है, यह स्वर्गदायक, सुखदायक, यश, आयु, का वर्धक तथा वृत्ति अर्थात् जीविका का संचालक है।
आयुर्वेद की परिभाषा
‘‘हिताहितं सुखं दुःखमायुस्तस्य हिताहितम्।मानं च तच्च यत्रोक्तमायुर्वेदः स उच्यते।। (च0सू0 1/41)
आयुर्वेद का उद्देश्य
- स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य रक्षा करना और
- रोगी व्यक्ति के रोग को दूर करना है।
आयुर्वेद के प्रकार
1. सुखायु – जो व्यक्ति शारीरिक या मानसिक रोगों से ग्रसित नहीं हैं, वे युवावस्था-संपन्न हैं, बल, वीर्य, यश, पौरुष एवं पराक्रम युक्त हैं, जो शास्त्रज्ञ तथा व्यवहारज्ञ हैं जिसकी इन्द्रियाँ प्रसन्न एवं सन्तुश्ट हैं, जो समृद्धि सुन्दर उपभोग-संपन्न हैं, जिसको प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त है और जो यथेश्ट विचाराषील है, उसकी आयु सुखायु कही जाती है।
आयुर्वेद का स्वरूप
आयुर्वेद जीवन का विज्ञान है, इसलिए जीवन अर्थात् आयु के विषय में जो भी ज्ञान उपलब्ध हो, वह सब आयुर्वेद की सीमा में आता है। जिस विद्या से रोगियों का रोग दूर हो और प्राणियों का जीवन आरोग्यमय तथा दीर्घायुश्य सम्पन्न हो, वह सब ‘विद्या’ आयुर्वेद है।
पुराणामित्येव नसाधु सर्वं न चापि काव्यं नवमित्यवद्यम्।
सन्त: परीक्ष्यान्यतरद् भजन्ते मूढ़: परप्रत्ययनेयबुद्धि:।।
अर्थात् पुराना होने से न कोई ज्ञान उत्तम कहा जाता है, न तो नया होने के कारण कोई ज्ञान दोषपूर्ण समझा जाता है। इसलिए विद्वान लोग अपने विवेक के अनुसार ग्राह्य वस्तु का चयन करते हैं। वे मूर्ख एवं विवेकहीन हैं, जो बाबावाक्यं प्रमाण के आधार पर दूसरों के कथनानुसार चलते हैं।
आयुर्वेद एक महत्वपूर्ण विज्ञान है। विज्ञान सार्वभौम होता है, उस पर किसी एक वर्ग का अधिकार नहीं होता है। जो कल तक अज्ञात था, वह आज जान लिया गया है। जो कार्य पूर्वजों ने नहीं किया, वह कार्य उनकी सन्तानें कर रही हैं – कृतानि पुत्रैरकृतानि पूर्वे:। जो अविदित है, उसे कल जाना जा सकता है। इसलिए विद्वान् और बुद्धि का सीमांकन करना उचित नहीं है। विज्ञान के क्षेत्र में अहर्निश गवेशणा हो रही है।
संहिता-काल की चिकित्सा में भी आगे चलकर परिवर्तन हुआ है। निदान एवं चिकित्सा के नवीन ढंग अपनाए गये हैं। रसशास्त्र के विकास ने चिकित्सा जगत् में चमत्कार दिखलाया। अल्प मात्रा में, अरूचि रहित एवं शीघ्र लाभ होने के कारण इसका बहुत प्रचार हुआ। वानस्पतिक द्रव्यों के स्थान पर रस, उपरस, लौहादि धातुओं के भस्म एवं विश-उपविश आदि का प्रयोग प्रचुर रूप में किया जाने लगा। बदलते हुए समय के परिवेष में यूनानी चिकित्सा के स्पर्धा युग में चोपचीनी, पारसीकयवानी आदि अनेक यूनानी द्रव्यों का प्रयोग करना वैद्यों ने प्रारम्भ कर दिया।
आयुर्वेद मात्र चिकित्सा शास्त्र नहीं है, अपितु यह एक दर्षन है, जो स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य का संरक्षण और रुग्ण व्यक्ति के रोग की मुक्ति तो करता ही है, साथ ही सांसारिक सर्वोच्च सुख एवं पारमार्थिक सर्वोच्च आनन्द की उपलब्धि के लिए निभर््रान्त मार्गदर्शन भी करता है। आयुर्वेद की एक महती विषेशता यह है कि यह चतुर्विंषतितत्त्वात्मक समस्त पुरूश की चिकित्सा करता है, जब कि अन्य चिकित्सा-पद्धतियाँ रोगी के किसी खास अंग की चिकित्सा करती हैं। सम्प्रति विशेषज्ञता के नाम पर एक-एक शरीरांग को बाँटकर चिकित्सा करने वाले चिकित्सकों की भरमार है।
आयुर्वेद में धर्म, कला, साहित्य, दर्षन और विज्ञान आदि सभी तरह के ज्ञान की उपयोगिता है। चरकाचार्य ने कहा है कि संसार के यावत् पदार्थ ओशध है – नानौशधिभूतं जगति किंचिंद द्रव्यमुपलभामहे। आज के औद्योगिक युग में विविध प्रकार की यान्त्रिक सुविधाएँ उपलब्ध है, जिनकी सहायता से बहुकाल साध्य कार्य स्वल्पकाल में ही सम्पन्न हो जाते हैं।
आयुर्वेद का अवतरण
प्राणिमात्र की सर्वप्रथम कामना है-सुखमय, दीर्घ जीवन की प्राप्ति। यद्यपि सभी शास्त्र मनुष्य को आध्यात्मिक, आधिभौतिक और आधिदैविक इन तीन प्रकार के सन्तापों से मुक्त करने का मार्ग निर्देश करते हैं, किन्तु उनमें बतलाये गये विधानों का पालन करने के लिए उत्तम स्वास्थ्य तथा आरोग्य अत्यन्त अपेक्षित है। स्वास्थ्य-संरक्षण और रोग-मुक्ति का शास्त्र आयुर्वेद ही है। इसलिए आयुर्वेद सभी शास्त्रों का आधार होने के कारण सर्वाधिक उपयोगी एवं महत्वपूर्ण शास्त्र है। यह सुखमय दीर्घ जीवन देने वाला शास्त्र है।
आध्यात्मिक या भौतिक, लौकिक या पारलौकिक, सांस्कृतिक, सामाजिक या आर्थिक, किसी भी प्रकार के चिन्तन का मूलमंत्र है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की उत्तमता है। नीरोग एवं स्वस्थ्य व्यक्ति के उत्तम उपायों का अवलम्बन कर परिष्कृत मार्ग पर चलता हुआ अभीश्ट स्थान से पहुँच जाता है, किन्तु रोगी या अस्वस्थ्य व्यक्ति विविध प्रयत्नों के वावजूद भी अपने कार्य को सिद्ध करने में सफल नहीं हो पाता है।
शरीर नाना प्रकार के स्थूल और सूक्ष्मतम अवयवों और उनकी गहन क्रियाओं द्वारा परिचालित एक रहस्यमय यन्त्र के समान है। शरीर में होने वाली किसी भी प्रकार की विकृति, न केवल शरीर को अपितु शरीराधिश्ठित आत्मा, मन, बुद्धि और इन्द्रियों में भी वैकलव्य उत्पन्न कर देती है। रोग ग्रसित शरीर वाला व्यक्ति शरीर और मन की ग्लानि से अवसाद की स्थिति में दु:खों का बसेरा बन जाता है अथवा किंकर्तव्यविमूढ़ हो जाता है और अपनी समस्याओं के कण्टकमय अर्गला में आबद्ध होकर कथम•िप दु:खों से छुटकारा नहीं पाता।
मन और शरीर की रूग्णता की स्थिति में जप-तप, ध्यान-धारणा, एकाग्रता, तीर्थांटन, देवोपासना, परोपकार आदि धार्मिक कर्म, षिल्प, वाणिज्य, कृशि, व्यापार, देषान्तर-गमन आदि आर्थिक प्रयत्न मनोवांछित आहार-विहार, विशयोपभोग, रतिप्रयोग एवं मानसिक विकारों (लोभ, शोक, मोह, मद, मात्सर्य, ईश्र्या, द्वेश, भय, चिन्ता आदि) का दमन, इन्द्रियनिग्रह, ईष्वर-भजन आदि मोक्ष के उपायों का भी सम्यक् प्रकार से उपयोग नहीं हो सकता। प्राणी जब पूर्णत: स्वस्थ और रोगमुक्त होता है, तभी उसमें उत्तम फूल और फल लगते हैं।
इसलिए यह अत्यन्त आवश्यक है कि जीवन को आरोग्यभय, दीर्घायुश्य-संपन्न और शारीरिक तथा मानसिक कष्टों से मुक्त रखा जाये। शारीरिक दु:ख, मानसिक दु:ख तथा सभी प्रकार की आधि-व्याधि को दूर करने के लिए कल्याणमय हितकर आयुश्य की उपलब्धि हेतु अधिक उपयोगी, ज्ञान-विज्ञान को आयुर्वेद-विज्ञान कहा जाता है।
आयुर्वेद-विज्ञान केवल किसी व्यक्ति, जाति, समाज, प्रदेष या देष की उन्नति का साधक नहीं है, अपितु यह सार्वभौम है। इसका क्षेत्र समस्त प्राणिजगत् है। यह विष्वजनीन है। अत: प्रत्येक हितेच्छु व्यक्ति का यह पुनीत और इसके प्रचार-प्रसार एवं उपदेष को बहुजन-हिताय, बहुजन-सुखाय तथा लोकानुकम्पाय अधिकाधिक विस्तृत करें। प्राणिमात्र के प्रति दया-भाव से करूणादर््र-हृदय ऋशियों ने इसका उद्बोधन किया है। जीवन-दान सबसे बड़ा दान है। स्वस्थ ही सबसे बड़ा सुख है। इसलिए आयुर्वेद के उपदेषों का अक्षरष: पालन करना चाहिए और आर्तजनों की सेवा के क्षेत्र का विस्तार कर पुण्य और यश का अर्जन करना चाहिए।
आयुर्वेद के 8 अंग
सन्दर्भ-
- षरीरेन्द्रियसत्त्वात्मसंयोगोधारि जीवितम्।
- आयुर्जीवितकाल:। – अमरकोश – 2/8/120।
- सत्तायां विद्यते, ज्ञाने वेत्ति, विन्ते विचारणे।
- तदिदं शाश्वत पुण्यं स्वग्र्यं यषस्यमायुश्यं वृत्तिकरं च।-सु0सू0-1/17।
- प्रचरणामिवभिक्षुकस्य, तीजमिवाकर्शकस्य, सूत्रं बुद्धिमतामल्पमप्यनल्प-ज्ञानायतनं भवति। तस्माद् बुद्धिमतामूहापोहवितर्का:। – च0वि0-8/152।
- तदेव युक्तं भैशज्यं यदारोग्याय कल्पते। स चैव भिशजां श्रेश्ठो रोगेभ्यो य: प्रमोचयेत्।-च0सू0-1/133।
- ब्रह्मा प्रोवाच, तत: प्रजापतिरधिजज्ञे, तस्मादष्विनावष्विभ्यामिन्द्र:।-सु0सू0 – 1/20।
- अनुत्पाद्येव प्रजा: “लोकषतसहस्र, मध्यायसहस्रष्च कृतवान् स्वयम्भू:।-सु0सू0 – 1।
- अहमर्थें नियुज्ये·यमत्रेति प्रथमं वच:। भरद्वाजो·ब्रवीत्तस्माद् ऋशिभि: स नियोजित:।-च0सू0-1/19।
- हेतुलिंगौशधज्ञानं स्वस्थातुरपरायणम्। त्रिसूत्रं शाष्वतं पुण्यं बुबुधे यं पितामह:।।-च0सू0-1/24।
- चरक संहिता-1/25।
- तेनायुरमितं लेभे भरद्वाज: सुखान्वितम्।-च0सू0-1/16।