अनुक्रम
पर्यावास के कुछ उदाहरण झील, मरूस्थल, जंगल या जल की बूँद भी हो सकती हैं। कई कीट पक्षी एवं जन्तु वृक्षों पर या झाड़ियों में रहते है।, जो उनकी शिकारियों से रक्षा करती हैं एवं घर बनाने के लिये स्थान उपलब्ध कराती हैं। पौधे जन्तुओं के लिये वास बनाने में मदद करते हैं। किसी जन्तु के पर्यावास को भौतिक पर्यावरण विशेषताओं के आधार पर पहचाना जा सकता हैं जैसे मिट्टी का प्रकार, जल की उपलब्धता, मौसम की दशा आदि। स्पष्ट हैं कि एक प्रकार की जलवायु एवं वनस्पति वाले पर्यावास को बायोम कहते हैं।
जीवोम को प्रभावित करने वाले कारक
बहुत से कारक हैं जो जीवोम के आकार, स्थिति और उसकी विशेषताओं को प्रभावित करते है।। महत्वपूर्ण कारक निम्न प्रकार हैं:-
- दिन के प्रकाश और अंधेरे की अवधि। यह मुख्य रूप से प्रकाश संश्लेषण की अवधि के लिये उत्तरदायी है।।
- औसत तापमान और ताप परिसर- चरम दशाओं को जानने के लिये (दैनिक तथा वार्षिक दोनों)।
- वर्धनकाल की अवधि।
- वर्षण, जिसके अंतर्गत वर्षण की कुल मात्रा एवं समय और तीव्रता के अनुसार इसमें परिवर्तन शामिल हैं।
- पवन प्रवाह गति, दिशा, अवधि और अंतराल सम्मलित हैं।
- मृदा प्रकार।
- ढ़ाल।
- अपवाह।
- अन्य पौधें और पशु जातियाँ।
जीवोम का वर्गीकरण
- जलवायु के आधार पर जीवोम का वर्गीकरण
- जलवायु एवं वनस्पति के आधार पर जीवोम का वर्गीकरण
1. जलवायु के आधार पर जीवोम का वर्गीकरण – जिसमें आर्द्रता की उपलब्धता पर विशेष बल दिया जाता है- जहॉं आर्द्रता प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होती हैं, वहाँ वन जीवोम की प्रधानता रहती हैं और जहाँ आर्द्रता कम होती हैं वहां मरूस्थलीय जीवोम की। परंतु प्रत्येक जीवोम में तापमान की दशाएं भिन्न उच्चावचों (ऊचांइर्यों) और भिन्न अक्षांशों के मध्य भिन्न- भिन्न होती हैं। इसलिये इसके भी कई उपविभाग करने की आवश्यकता होती है इसके आधार पर निम्नांकित उपविभाग किये जा सकते हैं। :-
- वन जीवोम
- सवाना जीवोम
- घासभूमि जीवोम
- मरूस्थल जीवोम
2. जलवायु एवं वनस्पति के आधार पर जीवोम का वर्गीकरण – जीवोम का सबसे प्रमुख घटक वनस्पति हैं क्योंकि वनस्पति और जलवायु का घनिष्ठ संबंध है इसलिये विश्व को जलवायु के आधार पर विभिन्न जीवोमों में बाँटा जाता है पुन: इन जलवायु आधारित जीवोमों को वनस्पति के आधार पर विभिन्न उपविभागों में बाँटा गया हैं। जलवायु और वनस्पति के आधार पर जीवोमों का वर्गीकरण विश्व के तीन प्रमुख जीवोम को, मुख्य तीन ताप कटिबंध के आधार पर अध्ययन के लिये चुना गया हैं। वे प्रमुख तीन जीवोम हैं:-
- सदाहरित वर्षा वन जीवोम
- शीतोष्ण कटिबंधीय घासभूमि जीवोम
- आर्कटिक टुण्ड्रा जीवोम।
1. सदाहरित वर्षा वन जीवोम –
2. शीतोष्ण कटिबंधीय घासभूमि जीवोम
i. भौगोलिक पृष्ठभूमि- शीतोष्ण कटिबंधीय घास भूमियाँ दो विशिष्ट स्थानों पर स्थित हैं- उत्तरी गोलार्द्ध में महाद्वीपों के आंंतरिक भागों में और दक्षिणी गोलार्द्ध में महाद्वीपों के सीमांत प्रदेशों में। इसीलिये दक्षिणी गोलार्द्व की शीतोष्ण कटिबंधीय घासभूमियों की जलवायु उत्तरी गोलार्द्ध की घासभूमियों की अपेक्षा संतुलित है, क्योंकि इनके तट के समीप होने के कारण इन पर समुद्री प्रभाव अधिक हैं। उत्तरी गोलार्द्ध की घासभूमियों की विशेषता उनकी महाद्वीपीय जलवायु हैं। जहां पर गर्मियों में अधिक तापमान और शीत ऋतु में तापमान हिमांक बिंदु से नीचे रहता हैं। हांलाकि दक्षिणी गोलार्द्ध की घासभूमियाँ तट के साथ स्थित हैं, परन्तु ये ऊँचें तटवर्ती पर्वतों के वृष्टि छाया क्षेत्रों में स्थित हैं। इसीलिये यहाँ पर वर्षा बहुत कम होती हैं। ये घासभूमियाँ सभी महाद्वीपों में पाई जाती हैं, जो भिन्न-भिन्न नामों से जानी जाती हैं। उत्तरी गोलार्द्ध में ये घासभूमियाँ काफी विस्तृत है।। यूरेशिया महाद्वीप में इन्है। स्टेपी कहते हैं। ये काला सागर के तट से पूर्व की ओर चीन में मंचूरिया के मैदान तक विस्तृत हैं। उत्तरी अमेरिका में ये घासभूमियाँ काफी बड़े क्षेत्र पर फैली हुई हैं तथा इन्हें प्रेयरी कहते हैं। ये क्षेत्र राकी पर्वत और महान झाीलों के बीच स्थित हैं। दक्षिणी गोलार्द्ध में ये घासभूमियाँ उतनी विस्तृत नहीं हैं। अर्जेंटीना और उरूग्वे (दक्षिणी अमेरिका) में इन घासभूमियों को पम्पास कहते हैं। दक्षिण अफ्रीका में ये घासभूमियाँ ड्रेकन्सबर्ग पर्वत और कालाहारी मरूस्थल के बीच स्थित है। इन्है। यहाँ वेल्ड कहते है। आस्ट्रेलिया में इन घासभूमियों को डाउन्स कहते हैं। ये दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में मरे-डार्लिंग नदियों की द्रोणी में स्थित हैं। ये सभी घासभूमियाँ शीतोष्ण कटिबंध में स्थित हैं, इसीलिये इन्हें शीतोष्ण कटिबंधीय घासभूमियाँ भी कहते हैं।
3. आर्कर्टिक टुण्ड्रा जीवोम
i. भौगोलिक पृष्ठभूमि- मूलत: यह एक ठण्डा मरूस्थल हैं जिसमें वायुमंडलीय नमी नगण्य होती हैं और ग्रीष्म ऋतु इतनी छोटी और ठंडी होती हैं कि वृक्ष जीवित नहीं रह सकते। यह जीवोम उत्तरी गोलार्द्ध के उत्तरी भागों में फैला हुआ है। इसके अंतर्गत अलास्का के कुछ भाग कनाडा, के उत्तरी भाग, ग्रीनलैंड के तटवर्ती भाग और रूस के आर्कटिक समुद्रतटीय क्षेत्र सम्मिलित है।
ii. प्राकृतिक वनस्पति तथा प्राणी जीवन- यहाँ के पौधों के आवरण में इनकी बहुत सी प्रजातियों का मिश्रण सम्मिलित हैं। इनमें से बहुत कुछ प्रजातियां बौने आकार की हैं। जैसे घास, मॉस, लिचिन, फूलदार औषधीय वनस्पति और जहाँ-तहाँ फैली हुई छोटी झाड़ियाँ। ये सभी पौधे सघन रूप से धरातल को ढ़के रहते हैं। छोटी सी ग्रीष्म ऋतु में धरातल अक्सर नमीयुक्त तथा जलाक्रांत होता हैं, क्योंकि धरातलीय अपवाह ठीक नहीं है। इस जीवोम में पशुओं को दो वगोर्ं में विभाजीत किया जाता हैं। (अ) आवासी (ब) अप्रवासी। आवासी जैसे टारमिगन बदलती हुई जलवायविक दशाओं के अनुरूप अपने आपको ढ़ाल सकते हैं। इसके विपरीत अप्रवासी जीव शीत ऋतु के प्रारंभ होते ही गर्म स्थानों की ओर चले जाते हैं।
- न्यूनतम सूर्य प्रकाश और सूर्यातप
- भूमि में पोशक तत्वों जैसे नाइट्रोजन और फास्फोरस की कमी अथवा बिल्कुल न होना।
- कम विकसित मृदा।
- मृदा में नमी की कमी।
- धरातल का स्थाई रूप से बर्फ से ढ़के रहना।
- बहुत छोटा वर्धन काल। ग्रीष्म ऋतु में बर्फ के पिघलते ही टुण्ड्रा में जीवन फिर लौट आता है। इस समय फूलों वाले पौधे, मच्छरों और मक्खियों की बहुत बड़ी संख्या को आश्रय देते हैं और बदले में ये बहुत बड़ी संख्या में अप्रवासी मुर्गाबियों कों भोजन पद्रान करते है।
iii. मानववीय अनुक्रियायें- यहाँ के कठोर वातावरण में बहुत कम लोग रह पाते है। यूरेशियन टुण्ड्रा मे ं सेमाये डस् , लैप्स, फिन्स तथा याकूत जनजातियाँ तथा कनाडा और अलास्का के एस्किमों लोग यहाँ के मूल निवासी हैं और सदियों से जीवन व्यतीत कर रही हैं। ये जातियाँ अब स्थाई अथवा अर्द्धचलवासी जीवन व्यतीत कर रहें है। इन्होने नयी तकनीकों को अपना लिया है। उदाहरण के लिये घातक राइफलों ने परम्परागत और पुराने हारपून का स्थान ले लिया है। अतं: नवीनतम तकनीेकों से लैस आधुनिक एक्सिमों आज टुण्ड्रा पारितंत्र को नष्ट करने के लिये उसी स्थिति में हेैं जिसमें तकनीकी रूप से विकसित मानव ने अन्य जीवोमों में किया है। यूरेशियन टुण्ड्रा के सेमोयड्स तथा अन्य जातियों ने नई जीवन शैलियों को अपना लिया हैं। इनमें से कुछ स्थायी रूप से एक स्थान पर रह रहे हैं। ये रेंडियर और फरवाले अन्य जानवरों को पालते है। साइबेरियन टुण्ड्रा में खाद्य फसलों में मुख्यत: गेहूँ की खेती करते है। हाल के वर्षो में खनिजों की खोज जैसे अलास्का में सोना और खनिज तेल, लेब्राडोर में लौह अयस्क, साइबेरिया में निकिल ने खनन बस्तियों की स्थापना और यातायात के साधनों के विकास को प्रोत्साहित किया है। परन्तु खनन क्रियाओं ने यहां प्रदूषण तथा इस कमजोर पारितंत्र के लिये अन्य पर्यावरणीय समस्याएँ पैदा कर दी हैं।