मानवेन्द्र नाथ राय जी का व्यक्तित्व एक लौह पुरुष का व्यक्तित्व था। उन्होंने 1915 में जेल से छूटने के बाद एक भावी क्रान्तिकारी कार्यक्रम की योजना बनाई और एक संयुक्त क्रान्तिकारी संगठन की स्थापना की। उन्होंने बाद में एक संगठन का नाम ‘युगान्तर पार्टी’ रखा। अपने क्रान्तिकारी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए वे सर्वप्रथम 1915 में चाल्र्स ए0 मार्टिन के नाम से जावा पहुंचे। यहां पर अपने उद्देश्य में असफल रहने के बाद वे फादर मार्टिन के नाम से पेरिस रवाना हुए। इसी दौरान भारत में उसके परम मित्र क्रान्तिकारी जतिन मुखर्जी की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई और अन्य क्रान्तिकारियों को जेल में डाल दिया गया। इससे उसने भारत आने का विचार त्याग दिया और वे सीधे 1916 में सेन फ्रांसिस्को पहुंचे। यहां पर वे अपने जीवन को नया मोड़ देना चाहते थे। इसलिए यहां पर अपनी सम्भावित गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने अपने मित्र के सुझाव पर अपना स्थायी नाम मानवेन्द्र नाथ राय रख लिया। अमेरिका में रहकर वे समाजवादी शक्तियों को संगठित करने लगे। इससे मैक्सिको के समाजवादी आन्दोलन में नया बदलाव आया। यहां पर उन्होंने समाजवादी दल को नेशनल काफ्रेंस के चेयरमैन का पदभार संभाला। अमेरिका में उनकी भेंट अमेरिकी लड़की मिस ऐपलिन हैन्ट से 1916 में हुई और उससे विवाह कर लिया। 1926 में दोनों में विवाह-विच्छेद होने पर उन्होंने दोबारा मिस ऐलेन गोड्सचाक से विवाह कर लिया और इससे उनका सम्पर्क लगभग 20 वर्ष तक रहा।
राय प्रारम्भ से ही एक मार्क्सवादी थे, लेकिन धीरे-धीरे मानवेन्द्र नाथ राय के जीवन में बदलाव आता गया और वे आगे जाकर एक कट्टर माक्र्सवादी बन गए। 1919 में वे रुस गए और वहां पर ‘कोमिन्टर्न’ के सम्पर्क में आए। इससे उन्हें भारत में जाकर साम्यवादी दल की स्थापना का विचार किया। 1922 में वे साम्यवादी दल के प्रचार प्रसार हेतु ‘एशियाई बोर्ड’ के सदस्य के रूप में जर्मनी भी गए और यहां पर उनहोंने ‘Vanguard of Indian Independence’ नामक पत्रिका का प्रकाशन किया। 1927 में वे चीनी साम्यवादी दल को परामर्श देने हेतु चीन गए। यहां पर उन्होंने साम्यवादियों को सलाह दी कि वे अपनी सामाजिकता की पृष्ठभूमि तैयार करने के लिए कृषक क्रान्ति की योजना शुरू करें। इससे चीन के साम्यवादियों को नई दिशा प्राप्त हुई और चीन में राष्ट्रीय आन्दोलन में वहां के साम्यवादी दल ने माओ के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
लेकिन मानवेन्द्र नाथ राय एक महान राष्ट्रवादी विचारक बने। इसलिए उनकी माक्र्सवाद के प्रति आस्था में कमी आने लगी। माक्र्सवाद की कठोरता से दु:खी होकर मानवेन्द्र नाथ राय ने महसूस किया कि माक्र्सवाद व्यक्तिगत स्वतन्त्रता को कुचलता है। आगे चलकर उसके लेनिन से भी मतभेद हो गए और वह अन्त में 14 वर्ष के लम्बे विदेशी प्रवास के बाद 1930 में डॉ0 महमूद के नाम से बम्बई में पहुंच गया। इस दौरान उनकी दूसरी पत्नी मिस ऐलेन गोड्सचाक भी मानवेन्द्र नाथ राय के साथ भारत आ गई। ऐलेन ने जीवनपर्यन्त राय का साथ निभाया। वह समस्त राजनीतिक गतिविधियों में राय का पूरा साथ देने लगी।
1944 में मानवेन्द्र नाथ राय ने ‘भारतीय मजदूर संघ’ की स्थापना की ताकि देश के मजदूरों को संगठित किया जा सके। 1946 में उनकी विचारधारा में महान व आधारभूत अन्तर आय और उन्होंने अपने दल ‘Radical Democratic Party’ (RDP) को भंग कर दिया। अब वे अपने नवीन दर्शन को अमली जामा पहनाने में जुट गए जो आगे चलकर नव-मानवतावाद ;त्ंकपबंस भ्नउंदपेउद्ध के नाम से प्रसिद्ध हुआ। अब उन्होंनें पूंजीवादी और समाजवादी दोनों प्रकार की व्यवस्थाओं की आलोचना करनी शुरू कर दी। मानवेन्द्र नाथ राय जी ने ऐसे समाजवाद की स्थापना में प्रयास शुरू कर दिए जो व्यक्ति की समानता व स्वतन्त्रता की रक्षा कर सके। उन्होंने दल विहीन प्रजातन्त्र की स्थापना के बारे में सोचना शुरू कर दिया और शेष जीवन ‘भारतीय नव-जागरण संस्था’ की सेवा में अर्पित कर दिया। अपनी लम्बी जीवन यात्रा समाप्त करके वे 25 जनवरी, 1954 को इस संसार से विदा हो गए। यद्यपि वे किसी सुस्पष्ट विचारधारा का प्रतिपादन नहीं कर सके, फिर भी मानवेन्द्र नाथ राय का भारतीय राजनीतिक चिन्तन के इतिहास में नाम अमर हो गया। अपने नव-मानवतावाद सम्बन्धी विचारों के कारण राय आज भी उदारवादी लेखकों के दिलों में जिन्दा है।
मानवेन्द्र नाथ राय की महत्वपूर्ण रचनाएं
मानवेन्द्र नाथ राय ने 1922 में लिखना शुरू किया। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में जागृति लाने का बेड़ा उठाया। उनकी प्रमुख रचनाएं हैं-
- इण्डिया इन ट्रान्जिशन
- इण्डियाज प्रॉबलम्स एण्ड देयर सॉलूशन
- वन इयर ऑफ नॉन-को-ऑप्रेशन
- दि फ्यूचर ऑफ इण्डियन पॉलिटिक्स
1. इण्डिया इन ट्रान्जिशन – यह मानवेन्द्र नाथ राय की प्रथम रचना है। इसमें राय ने समकालीन भारत की संक्रमणशील समस्याओं का समाजशास्त्रीय अध्ययन प्रस्तुत किया है। उन्होंने इस पुस्तक में उदारवाद और उग्रवाद दोनों को ही भारतीय समस्याओं का समाधान करने के लिए अयोग्य पाया है। मानवेन्द्र नाथ राय का विश्वास था कि देश की प्रगति प्रगतिशील शक्तियों के द्वारा ही हो सकती है। उन्होंने भारतीय श्रमिकों और किसानों के दु:खों का कारण पूंजीवादी अर्थव्यवस्था के दोषों को बताया। उन्होंने कहा कि जब तक श्रमिक वर्ग व किसान वर्ग सुखी नहीं होगा, भारत विकास नहीं कर सकता। इसलिए सबसे प्रथम कार्य श्रमिकों व किसानों की दशा सुधारने का होना चाहिए। उन्होंने इस पुस्तक में तीन विषयों-भारतीय पूंजीपति वर्ग का उदय, कृषक जनता का दरिद्रीकरण तथा नगरीय सर्वहारा की दरिद्रता पर विचार करते हुए कहा कि वृहत उद्योग ही भारत का भविष्य निर्धारित करेंगे। उन्होंने बताया कि भारत में स्वतन्त्रता संग्राम और वर्ग-संघर्ष साथ-साथ चलने के कारण भारत का सामाजिक विकास भी नहीं हुआ है। उन्होंने महात्मा गांधी द्वारा चलागए गए आन्दोलनों को भी इस पुस्तक में आलोचना करते हुए महात्मा गांधी को एक ढोंगी व्यक्ति की संज्ञा दी है। उन्होंने इस पुस्तक में निष्कर्ष तौर पर कहा है कि भारत की स्वतन्त्रता का कार्य अनिवार्यत: किसानों और मजदूरों को ही संगठित होकर करना पड़ेगा।
इनके अतिरिक्त मानवेन्द्र नाथ राय ने अनेक पत्र-पत्रिकाओं में भी अपने विचार प्रकाशित करवाए और अनेक रचनाएं लिखीं। 1937 में उन्होंने इन्डिपेन्डेंट इण्डिया (Independent India) नामक साप्ताहिक पत्र का प्रकाशन किया जिसका नाम 1949 में ‘Radical Humanist’ पड़ा। उनकी अन्य रचनाएं हैं-
- मैटीरियलिज्म (Materialism)
- रीजन, रोमांटिसिज्म एण्ड रिवोल्यूशन (Reason, Romanticism and Revolution)
- न्यू ओरिएंटेशन (New Orientation)
- आवर प्राब्लम्स (Our Problems)
- बियाण्ड कम्युनिज्म ह्यूमेनिज्म (Beyond Communism to Humanism)
- रैडिकल ह्यूमनिस्ट (Radical Humanist)
- दी वे टु डयूरेबल पीस (The way to Durable Peace)
- न्यू ºयूमनिज्म एण्ड पॉलिटिक्स (New Humanism and Politics)
- दि कॉन्सीट्यूशन ऑफ फ्री इण्डिया (The Constitution of Free India)
- दि प्रॉब्लम्स ऑफ फ्रीडम (The Problems of Freedom)
- नेशनलिज्म एण्ड डेमोक्रेसी (Nationalism and Democracy)
- प्लानिंग इन न्यू इण्डिया (Planning in New India)
- नेशनल गवर्नमेण्ट एण्ड पीपल्ज गवर्नमण्ट (National Government and People’s Government)
- दि हिस्टॉरिकल रोल ऑफ इस्लाम (The Historical role of Islam)
- माई एक्सपीरियन्सेज इन चायना (My Experiences in China)
- प्लेण्टी एण्ड पॉवर्टी (Plenty and Poverty)
- पॉलिक्सि पॉवर एण्ड पार्टीज (Politics, Power and Parties)
- रिवोल्यूशन एण्ड काउण्टर रिवोल्यूशन इन चाइना (Revolution and Counter Revolution in China)
इस प्रकार मानवेन्द्र नाथ राय ने देश विदेश की राजनीतिक घटनाओं पर अनेक लेख व पुस्तकें लिखीं, जिनमें समकालीन राजनीति का विस्तारपूर्वक विश्लेषण किया गया है। एक भारतीय राजनीतिक विचारक होने के साथ-साथ उन्हें पाश्चात्य राजनीतिक चिन्तन के क्षेत्र में भी सम्मानजनक स्थान प्राप्त है।