फतेहपुर जनपद का वर्तमान स्वरूप, जैसा आज है सन् 1801 ई. के पहले नहीं था। ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने इस जनपद के विभिन्न भू-भागों को तत्कालीन अधिपतियों से छद्म समझौते के आधार पर छीनकर 1801 से लेकर 1825 ई0 तक बन्दोबस्त व्यवस्था निष्पादित कर आज का वर्तमान स्वरूप प्रदान किया।
फतेहपुर का नामकरण
अठगढि़या राजा स्वतन्त्र हो चुके थे। अतएव इन्होंने अलाउद्दीन हुसैन बंगालवी से भी मोर्चा लिया। अठगढि़या राजा ओर अलाउद्दीन द्वितीय बंगालवा के मध्य 917 हिजरी के पूर्व युद्ध हुआ। इस युद्ध में सैयद नुरुद्दीन (हाजीपुर गंग) अपने चालीस साथियों सहित बलिदान हुए। अठगढ़िया राजा हार गये, पास-पडौस की आबाद बस्ती उजाड़ कर विजय स्मृति से नवीन बस्ती पुन: बसाई गयी, जो कि फतेहपुर के नाम से जानी जाती हे।
1801 से 1825 समय में इलाहाबाद तथा कानपुर जनपदों से कुछ हिस्सा काटकर वतर् मान ‘फतेहपुर’ का निर्माण किया गया। अत: जिला के रुप में फतेहपुर 1826 में अस्तित्व में आया। इस जिले का एक प्रामाणिक विवरण अभी हाल में प्राप्त हुआ है। तत्कालीन तहसीलदार मोहम्मद दलेल उल्ल खाँ ने जिला कलेक्टर विलियम म्योर के आदेश दिनांक 20 दिसम्बर 1844 ई. के अनुपालन में ‘फेहरिस्त आम मकत ूबा तहसीलदारी फतेहपुर’ पसिर्यन लिपि में लिखित, यह प्रथम गजेटियर हिन्दी के प्रसिद्ध इतिहास वेत्ता डा. ओम प्रकाश अवस्थी के पास सुरक्षित हे। जो 163 पृष्ठों का सम्पूर्ण जानकारियों से युक्त दुर्लभ दस्तावेज है।
फतेहपुर का राजनीतिक इतिहास
फतेहपुर जनपद भी इन शासकों के अधिकार से इतर नहीं रहा। इस काल खण्ड की स्थापत्य और संस्कृति की विपुल सामग्री अब तक जनपद के विभिन्न भ ूभागों में उपलब्ध और स ुरक्षित हे। इस विदेशी शासकों के आक्रमण काल में भारत नन्दवंश से शासित रहा। महाबोधि धर्म ग्रंथ के अनुसार नंदवंश के शासकों ने महानन्द एवं उग ्रसेन बड़े पराक्रमी और ऐश्वर्यशाली राजा भारत में शासन करते थे तथा फतेहपुर का भू-भाग भी उनकी राजकीय सीमा के अन्दर था। विद्वानों के अनुसार ग्रीक शासक मैनेण्डर 150 से 190 ई. पू. भारत आया। मेनेण्डर के भारत आने के पूर्ण का राजनैतिक इतिहास यद्यपि उपलब्ध नहीं, तथापि विश्वसनीय है कि उसे किसी ने किसी भारतीय राजा का प्रतिरोध सहना पड़ा होगा। क्योंकि भारत में शासन स्थापित करने के लिये शकों और हूणों से उसे कई लड़ाईयाँ लड़नी पड़ी।
जनपद के विभिन्न स्थलों से प्राप्त शिलालेखों और स्थापत्य के पुरावशेषों से भी यह तथ्य प्रतिपादित होता है कि विभिन्न काल खण्डों में विभिन्न राजाओं ने यहाँ अपनी कीर्ति की ध्वजा फहराई। यदि हम इतिहासेत्तर अध्ययन की ओर बढ़े तो अग्नि पुराण से एक नये तथ्य का रहस्य उद्घाटन होता है। अग्नि पुराण में कहा गया है कि देवताओं के भेषज (वैद्य) अश्विनी कुमारों की साधना स्थली पवित्र नदी गंगा के किनारे अवस्थित असनी नगरी था। असनी में आज भी अश्विनी कुमारों का मन्दिर उपलब्ध है। जिसमें विराजमान अश्विनी कुमारों के विग्रह बीसवीं शाताब्दी के आठवें दशक के उत्तरार्द्ध में चोरी हो गये थे। विभिन्न राजाओं के द्वारा बनवाये गये मन्दिर, बावली तालाब और कुएं, भग्नावेशष के रूप में आज भी असनी में विद्यमान हैं।
कु रारी, सरहन बुजुगर् , धमिना, खुर्द, तेन्दुली, बहुआ, ठिठौरा, रेंह, मझिंलगों, अमोली, डीघ, अढ़ोली, छोटी, बडागाँव धाता, गलाथा, गढ़ा, खैरई, कीतिर् खेड़ा, लौकियापुर, नोबस्ता, पधारा, परास, पिलखनी, शाखा, सरसई बुजुगर् , सातों, तिवारीपुर (सेनपुर), थवई आदि के मन्दिरों को सन् 500 ई. से 800 ई. सन् के बीच की अवधि में विद्धानों द्वारा निर्मित किया जाना अनुमानित किया गया है। ये मन्दिर गुप्तकाल के पूर्व से चली आ रही वस्तु शिल्प की परम्परा की ऐतिहासिकता एवं गुजर्र परिहारों एवं चन्देलों की शासन काल तक की शिल्पीय उत्कषर् यात्रा के साक्ष्य हें।
इससे पुष्ट होता है कि इस जनपद का सारा का सारा भूखण्ड गुप्तकाल एवं उसके पूर्व राजनैतिक हलचल का केन्द्र रहा होगा। कुकरा, कुकरी और लौकियापुर आदि स्थानों से मिले हुये प्रागैतिहासिक काल के शिकार और दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली कुल्हाड़ी आदि उपकरण भी इस सत्य की साक्ष्य देते हैं।
पुरातत्वान्वेषक श्री कुकबनर् तथा शियोनार्ड जब बाँदा उन्नाव एवं इलाहाबाद जनपद में नव पाषाण कालीन स्थलों का अनन्वेषण और अध्ययन कर रहे थे, तो इलाहाबाद से जुड़ी हुई फतेहपुर की भूखण्ड पत्रिका भी उन्होने नवपाषाण कालीन पुरातात्विक अवशेषों के प्राप्त हाने की सम्भावनायें व्यक्त की थी परिणामत: इलाहाबाद विश्वविद्यालय की इतिहासकार डा0 माधुरी शर्मा ने 1975 से 1980 के बीच खागा तहसील का सर्वेक्षण करके नौबस्ता, बेगाँव, ब्राह्मण टोला (खागा) बुढवां, कुकरा, कुकरी, भखन्ना आदि स्थलों से नवपाषाण कालीन पुरातत्वावशेष खोज निकाला जिनमें बेसाल्ट पाषाण से निर्मित काले रंग के शिकारी उपकरण तथा ताम्र युग एवं प्रस्तर युगीन, लालमृदमाण्ड, मध्यकालीन मृदमाण्ड, मुगलाकालीन ब्लेज्ड मृदमाण्ड तथा चन्देल कालीन पाषाण मूतिर् यां भी प्राप्त हुई हे जो फतेहपुर की नगरपालिका में स ुरक्षित रखा दी गयी। खोजों की यह उपलब्धि इस तथ्य को स्थापित करती हे कि प्रस्तर युग ताम्रयुग ओर नवपाषाण युग में यहां समृद्धि और समुन्नत बस्तियाँ थी जो राज्य सन्ताओं से प्रभावित एवं संचालित अवश्य होती रही होंगी।
देवनगरी अंकों की विकास यात्रा का अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करता है कि फतेहपुर में राजनैतिक क्रिया कलापों की शून्यता नहीं रही। शून्य से लेकर नौ (9) तक की अंको में जो समय-समय पर स्वरुप परिवर्तन आया उस स्वरुप परिवतर् न में असनी अभिलेख का एक महत्वपूर्ण योगदान है यह स्वरुप परिवर्तन में असनी अभिलेख का एक महत्वपूर्ण योगदान है यह असनी अभिलेख विक्रम सम्वत 974 से 917 ई. विक्रम के बीच का है, जो तत्कालीन असनी के शासक महिपाल के शासन काल में लिखा गया। इस समय तक अंकों के स्वरूप परिवर्तन की यात्रा ब्राह्मी लिपि से चलकर देवनगरी तक आ चुकी थी। इस अभिलेख में पंच शतानि के रुप में 500 की संख्या प्राप्त होती है। इनमें क्रमश: 0, 4, 5, 7, 9 अंक आते हें विभिन्न कालखण्डों में विभिन्न शासकों द्वारा फतेहपुर के जनपद के भूभाग में शासकीय प्रमाण जमाने और उखाड़ने के प्रमाण स्वरूप इस जनपद में उपलब्ध स्थापत्य पुरातत्व अवशेष वं ऐतिहासिक स्थलों में उपलब्ध व्रिपुल सामगि्रयाँ, सिक्के एवं भवन, भग्नावशेष इस बात की साक्ष्य देते है कि फतेहपुर जनपद पोराणिक काल से आज तक राजनैतिक गतिविधियों से सदैव प्रभावित रहा और अपनी पहचान इतिहास में आज भी बनाये हुए है।