भारतीय आर्य भाषाओं का वर्गीकरण एवं विशेषताएँ
1) सिंधी – सिंधी मूलत: आज के पाकिस्तान के सिंध प्रांत के निवासियों की भाषा है। भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय सिंधी भाषी पाकिस्तान छोड़कर भारत में आए और भारत के कई स्थानों में बसे, इस कारण सिंधी भाषा का अपना कोई प्रदेश नहीं है, जैसे कि अन्य कई भाषाओं के संदर्भ में देखने को मिलता है। …