भारतेन्दु हरिश्चन्द्र का जीवन परिचय, रचनाएं एवं साहित्यिक विशेषताएं
भारतेन्दु हरिश्चंद्र बहुमुखी प्रतिभासम्पन्न साहित्यकार हैं। उन्होंने कविता के क्षेत्र में अपनी कवि प्रतिभा का परिचय दिया है। साथ ही, आधुनिक हिंदी गद्य के निर्माता के रूप में उनकी प्रसिद्धि रही है। उनके प्रयास और प्रेरणा के फलस्वरूप गद्य की विविध विधाओं नाटक, निबंध, आलोचना, उपन्यास, यात्रा वृत्त आदि का श्रीगणेश हुआ। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र …