हिंदी की उपभाषाएँ कितनी है?
हिन्दी-क्षेत्र अति विस्तीर्ण है। ढाई लाख वर्गमील से अधिक क्षेत्र में फैली जनसंख्या द्वारा हिन्दी का प्रयोग होता है। इतने बड़े भू-भाग में हिन्दी का प्रयोग स्वाभाविक रूप से अनेक बोलियों के माध्यम से होता है। बोलीपरक अनेकरूपता में कुछ ऐतिहासिक कारण हैं तो कुछ क्षेत्रीय। हिन्दी की चहुँमुखी व्याप्ति का सीमांकन डाॅ. ग्रियर्सन आदि भाषाविदों …