आलेख से तात्पर्य उस लेख से है जिसमें किसी घटना, किसी विषय (आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक) पर संक्षिप्त शब्दावली के माध्यम से लिखित रूप में प्रस्तुत किया जाता है। दूसरे शब्दो में किसी भी प्रयुक्त विषय शीर्षक पर अपने भाव अभिव्यक्ति की लेखन शैली आलेख का रूप धारण करती है।
आलेख की आवश्यक बाते
1. आलेख लिखना एक कला है इस कला से मन के भावों को अभिव्यक्त करने हेतु प्रेरित किया जाता है।
2. आलेख के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित विष्ज्ञय शीर्षक के ज्ञान से अवगत कराया जा सकता है।
3. आलेख लेखन का सशक्त माध्यम है जेा मानसिक विकास हेतु आवश्यक है।
4. आलेख लेखन की प्रक्रिया में जाग्रति लाने हेतु सबल माध्यम है।
5. आलेख से मन में छुपे विभिन्न क्षेत्रों के विषय शीर्षक के मनोभावो को निःसंकोच प्रकट किया जा सकता है।
संदर्भ –
1. बी.एल. शर्मा- हिन्दी शिक्षण – आर. लाल बुक डिपो- 2009
2. डाॅ. शमशकल पाण्डेय- हिन्दी शिक्षण- अग्रवाल पब्लिकेशन- 2012
3. डाॅ. एस.के. त्यागी – हिन्दी भाषा शिक्षण- अग्रवाल पब्लिकेशन आगरा-2-2009