अनुक्रम
संगीत का शाब्दिक अर्थ
भारतीय संस्कृति, सभ्यता व परम्पराओं के अपरिहार्य अंग के रूप में संगीत को उल्लिखित किया गया है। भारतीय संगीत का इतिहास अति प्राचीन है। विश्व के अन्य देशों में लोगों को जब लोकसंगीत का ज्ञान भी नहीं था, तब भारतीय संगीत प्रतिष्ठित स्थान को प्राप्त हो चुका था। भारतीय संगीत द्वारा सम्पूर्ण विश्व को सुर व ताल समन्वित एक अमूल्य विद्या प्राप्त हुई। संगीत का शाब्दिक अर्थ– संगीत के शाब्दिक अर्थ पर विचार करें तो यह ‘सम्+गै:’ धातु से व्युत्पन्न हुआ है। जिसका अर्थ है अच्छे प्रकार से गाना।
संगीत शब्द की व्युत्पत्ति संस्कृति ग्रन्थों में ‘‘सम्यक् गीतम्’’ से माना गया है। सम्यक का अर्थ है- ‘‘अच्छी प्रकार से’ तथा गीतं का अर्थ है- ‘गीत’ । अर्थात हर संभव ढंग से प्रभावषाली बनाकर सफलतापूर्वक गाया जाने वाला गीत ही ‘सम्यक-गीतम् है। वामन शिवराम आप्टे संस्कृत हिन्दी कोश के अनुसार सम् + गै + कत् संगीत शब्द की व्युत्पत्ति इस प्रकार भी की जाती है-अर्थात संगीत शब्द ‘गीत’ में ‘सम्’ उपसर्ग लगाकर बना है। सम अर्थात सहित तथा गीत का अर्थ है- ‘गान’ यानि गान के सहित दूसरे शब्दों में हम कह सकते है कि संगीत एक अन्विति है, जिसमें गीत, वाद्य एवं नृत्य तीनों का समावेश है।
संगीत की परिभाषा
संगीत की उत्पत्ति
- संगीतोपयोगी ध्वनि जिसे हम ‘नाद’ कहते हैं।
- संगीतेतर ध्वनि जिसे हम ‘राव’ कहते हैं।
सभी प्रकार की ध्वनि द्रव्य के कम्पन्न से होती है। जब हम तबले में मढ़े हुये चमड़े पर थाप मारते हैं तो हम अनुभव कर सकते हैं कि सारे चमड़े में एक प्रकार का कम्पन्न उत्पन्न होता है। चाहे नाद हो या राव, कम्पन्न से ही ध्वनि उत्पन्न होती है। अन्तर यह है कि राव के उत्पादक का कम्पन नियमित और सतत् (लगातार) होता है। इसी प्रकार राव माध्यम को भी क्षणिक अभिधात से आन्दोलित का अनुभव करता है किन्तु नाद से मध्यम और कान के पर्दे में नियमित स्पन्दन होता है।
- अनाहत और
- आहत
अनाहत नाद बिना किसी आघात में होता है वह संगीत के लिए उपयोगी नहीं होता क्योंकि वह रंजक नहीं है। उसका गुरू के द्वारा उपदिष्ट मार्ग योगी लोग अभ्यास करते है। वह मुक्तिदायक होता है।
नियमित और सतत् कम्पन्न का यह वैशिष्टय है कि वह रंजकता पैदा करता है। भौतिक नियमों के कारण इस प्रकार की ध्वनि करता है। भौतिक दृष्टि से ध्वनि की नियमितता और सत्ततता से ही संगीत का उद्भव होता है। वस्तुत भौतिक शास्त्र में हमें संगीत का उद्भव नहीं बतलाता है यह तो जब संगीत उद्भव हो चुका है तब उसका भौतिक विश्लेषण करके यह बतलाता है कि ‘नाद’ के आवश्यक तत्व क्या है। यह नाद का उद्भव नहीं लक्षण बतलाता है।
भारतीय संगीत के प्रकार
1. हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत –
हिन्दुस्तानी संगीत के ज्यादातर संगीतज्ञ स्वयं को तानसेन की परंपरा का वाहक मानते हैं। ध्रुपद, ठुमरी, ख्याल, टप्पा आदि शास्त्रीय संगीत की अलग-अलग विधाएँ हैं। ऐसा कहा जाता है कि तानसेन के संगीत में जादू का सा प्रभाव था। वे यमुना नदी की उठती हुई लहरों को रोक सकते थे और ‘मेघ मल्हार’ राग की शक्ति से वर्षा करवा सकते थे। वास्तव में आज भी भारत के सभी भागों में उनके सुरीले गीत रुचिपूर्वक गाये जाते हैं। अकबर के दरबार में बैजूबावरा, सूरदास आदि जैसे संगीतकारों को संरक्षण दिया गया था। कुछ अत्यंत लोकप्रिय राग हैं बहार, भैरवी, सिंधु भैरवी, भीम पलासी, दरबारी, देश, हंसध्वनि, जय जयंती, मेघमल्हार, तोड़ी, यमन पीलू, श्यामकल्याण, खम्बाज आदि। भारत में वाद्य संगीत की बहुत विधएँ हैं। इनमें सितार, सरोद, सन्तूर, सारंगी जैसे प्रसिद्ध वाद्य हैं। पखावज, तबला, और मृंदगम ताल देने वाले वाद्य हैं। इसी प्रकार बाँसुरी, शहनाई और नादस्वरम् आदि मुख्य वायु वाद्य हैं।
हिन्दुस्तानी शास्त्रीय-संगीत के संगीतज्ञ सामान्यत: एक घराने या एक विशिष्ट विधि से संबंधित होते हैं। ‘घराना’ संगीतज्ञों की वंशानुगत संबद्धता से जुड़ा हुआ शब्द है, जो किसी खास संगीत विधि के सारभाग को सूचित करता है तथा अन्य रागों से विभिन्नता प्रदर्शित करता है। घराना, गुरु-शिष्य परंपरा से निर्धारित होते हैं, अर्थात् एक विशेष गुरु से संगीत की शिक्षा प्राप्त शिष्य समान घराने के कहलाते हैं। ग्वालियर घराना, किरण घराना, जयपुर घराना आदि जाने माने घराने हैं।
कीर्तन, भजन, राग जैसे भक्तिपूर्ण संगीत ‘आदिग्रंथ’ में समाहित हैं।
2. कर्नाटक संगीत –
कर्नाटक संगीत की रचना का श्रेय सामूहिक रूप से तीन संगीतज्ञों श्याम शास्त्री, थ्यागराजा और मुत्थुस्वामी दीक्षितर को दिया जाता है, जो 1700 ई. से 1850 ई. के बीच के काल के थे। पुरंदरदास, कर्नाटक संगीत के एक दूसरे महत्त्वपूर्ण रचनाकार थे। थ्यागराजा का सम्मान एक महान कलाकार और संत दोनों रूपों में किया जाता है। वे कर्नाटक संगीत के साक्षात् मूर्त्त प्रतीक हैं। उनकी मुख्य रचनाओं को ‘‘कृति’’ के रूप में जाना जाता है, जो भक्ति प्रकृति की है। तीन महान संगीतज्ञों ने नए तरीकों का प्रयोग किया।
हिन्दुस्तानी और कर्नाटक संगीत में कुछ असमानताओं के बावजूद उनमें कुछ समान विशेषताएं मौजूद है, जैसे कर्नाटक संगीत का ‘आलपन’ हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के ‘आलाप’ के समान है। कर्नाटक संगीत में व्यवहृत ‘तिलाना’ हिन्दुस्तानी संगीत के ‘तराना’ से मिलता जुलता है। दोनों संगीत विधएं ‘ताल’ या तालम् पर जोर देते हैं।
3. आधुनिक भारतीय संगीत –
अंग्रेजी शासन के साथ पश्चिमी संगीत भी हमारे देश में आया। भारतीय संगीत की मांग को संतुष्ट करने के लिए भारतीयों ने वायलिन और शहनाई वाद्ययंत्रों को अपनाया। मंच पर संगीत का वृन्दवादन एक नया विकास है। कैसेटों के उपयोग ने धुनों और रागों के मौखिक प्रदर्शन को प्रतिस्थापित कर दिया है। संगीत, जो कुछ सुविधा-सम्पन्न ध्नी लोग के बीच ही सीमित था, अब व्यापक जनता को उपलब्ध है। देश में मंचीय प्रदर्शनों के द्वारा हजारों संगीत प्रेमी आनंद उठा सकते हैं।
4. लोक संगीत –
शास्त्रीय संगीत के अतिरिक्त भारत के पास लोक संगीत या लोकप्रिय संगीत की एक समृद्ध विरासत है। यह संगीत जनभावनाओं को प्रस्तुत करता है। साधरण गीत, जीवन के प्रत्येक घटनाओं को चाहे वह कोई पर्व हो, नई त्रतु का आगमन हो, विवाह या किसी बच्चे के जन्म का अवसर हो, ऐसे उत्सव मनाने के लिए रचे जाते हैं। राजस्थानी लोकसंगीत जैसे मांड़, भाटियाली और बंगाल की भटियाली पूरे देश में लोकप्रिय है। रागिनी हरियाणा का प्रसिद्ध लोक गीत है।
लोक गीतों का एक खास अर्थ तथा संदेश होता है। वे अक्सर ऐतिहासिक घटनाओं और महत्त्वपूर्ण अनुष्ठानों का वर्णन करते हैं। कश्मीरी ‘गुलराज’ सामान्यत: एक लोक कथा है। मध्य प्रदेश का ‘पंड्याणी’ भी एक कथा है, जिसे संगीतबद्ध कर प्रस्तुत किया जाता है।