शिक्षा मनोविज्ञान के उद्देश्य
शिक्षा मनोविज्ञान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के उद्देश्यों की प्राप्ति में सहायता करना है। शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति की अन्तर्निहित शक्तियों का अधिकतम सम्भव, सहज, स्वाभाविक तथा सर्वांगीण विकास करके उसे समाज का एक उपयोगी नागरिक बनाना है। अत: शिक्षा मनोविज्ञान का मुख्य उद्देश्य भी यही है। शिक्षा मनोविज्ञान के इस उद्देश्य को दो भागों मे विभक्त किया जा सकता है-प्रथम, छात्रों के व्यवहार को अधिक समृद्ध करना तथा द्वितीय, अध्यापकों को अपने शिक्षण में सुधार करने में सहायता प्रदान करना। इन दोनों उद्देश्यों को ध्यान में रखकर कहा जा सकता है कि शिक्षा मनोविज्ञान के उद्देश्य है-
- छात्रों की योग्यताओं, क्षमताओं तथा सामथ्र्य का ज्ञान प्राप्त करना।
- छात्रों की रूचियों का ज्ञान प्राप्त करना।
- छात्रों की विकासात्मक विशेषताओं को ज्ञात करना।
- छात्रों की अवस्थाओं के अनुरूप उन्हें विकास की ओर अग्रसर करना।
- छात्रों के वंशानुक्रम का ज्ञान प्राप्त करना।
- छात्रों के वातावरण का अध्ययन करना।
- मानव विकास के विभिन्न अवस्थाओं का अध्ययन करना।
- मानव विकास के विभिन्न पक्षों का अध्ययन करना।
- व्यक्तिगत भिन्नताओं का अध्ययन करना।
- सीखने की प्रक्रिया का अध्ययन करना।
- शिक्षण सिद्धान्तों व शिक्षण विधियों का अध्ययन करना।
- शिक्षण सामग्री तथा अधिगम सामग्री का निर्माण करना।
- छात्रों के विशिष्ट व्यवहारों का अध्ययन करना।
- शैक्षिक समस्याओं का अध्ययन करना।
शिक्षा मनोविज्ञान का विषय क्षेत्र
शिक्षा मनोविज्ञान शिक्षाथ्र्ाी, अध्यापक तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया का मनोवैज्ञानिक अध्ययन करता है। शिक्षा मनोविज्ञान के क्षेत्र को स्पष्ट करते हुए स्किनर ने लिखा है कि शिक्षा मनोविज्ञान के क्षेत्र में वह सभी ज्ञात तथा प्राविधियाँ सम्मिलित हैं जो सीखने की प्रक्रिया को अधिक अच्छी प्रकार से समझने तथा अधिक निपुणता से निर्देशित करने से सम्बन्धित हैं। आधुनिक शिक्षा मनोवैज्ञानिकों के अनुसार शिक्षा मनोविज्ञान के प्रमुख क्षेत्र हैं-
(1) वंशानुक्रम –वंशानुक्रम व्यक्ति की जन्मजात, योग्यताओं से सम्बन्धित होता है। किसी व्यक्ति के वंशानुक्रम में वे समस्त शारीरिक, मानसिक तथा अन्य विशेषताएँ आ जाती हैं जिन्हें वह अपने माता-पिता अथवा अन्य पूर्वजों से (जन्म के समय नहीं वरन्) जन्म से लगभग नौ माह पूर्व प्राप्त करता है। मनोवैज्ञानिकों ने सिद्ध कर दिया है कि बालक के विकास के प्रत्येक पक्ष पर उसके वंशानुक्रम का प्रभाव पड़ता है। शारीरिक संरचना, मूल प्रवृत्तियाँ, मानसिक योग्यता, व्यावसायिक क्षमता आदि पर व्यक्ति के वंशानुक्रम का प्रभाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है। वंशानुक्रम के ज्ञान के आधार पर अध्यापक अपने छात्रों का वांछित विकास कर सकता है।
(2) विकास –शिक्षा मनोविज्ञान के अंतर्गत भ्रूणावस्था से लेकर मृत्युपर्यन्त होने वाले मानव के विकास का अध्ययन किया जाता है। मानव जीवन का प्रारम्भ किस प्रकार से होता है तथा जन्म के उपरान्त विभिन्न अवस्थाओं-शैशवास्था, बाल्यावस्था, किशोरावस्था तथा प्रौढ़ावस्था में शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, संवेगात्मक आदि पक्षों में क्या-क्या परिवर्तन होते हैं, इसका अध्ययन करना शिक्षा मनोविज्ञान का एक महत्वपूर्ण विषय क्षेत्र है। बालकों की विभिन्न अवस्थाओं में होने वाले विकास के ज्ञान से उनकी सामथ्र्य तथा क्षमता के अनुरूप शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।
(5) विशिष्ट बालक –शिक्षा मनोविज्ञान विशिष्ट बालकों के लिए विशेष प्रकार की शिक्षा व्यवस्था का आग्रह करता है। वास्तव में तीव्र बुद्धि या मन्द बुद्धि बालकों तथा गूँगे, बहरे, अंधे बालकों के द्वारा सामान्य शिक्षा का उचित लाभ उठाने की कल्पना करना त्रुटिपूर्ण ही होगा। ऐसे बालकों के लिए इनकी विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था का आयोजन करना होता है। शिक्षा मनोविज्ञान इस कार्य में महत्वपूर्ण योगदान करता है।
(6) अधिगम प्रक्रिया-अधिगम शिक्षा प्रक्रिया का आधार है। सीखने के अभाव में शिक्षा की कल्पना की ही नहीं जा सकती। शिक्षा मनोविज्ञान सीखने के नियमों, सिद्धान्तों तथा विधियों का ज्ञान प्रदान करता है। प्रभावशाली शिक्षण के लिए यह आवश्यक है कि अध्यापक सीखने की प्रकृति, सिद्धान्त, विधियों के ज्ञान के साथ-साथ सीखने में आने वाली कठिनार्इयों को समझे तथा उनको दूर करने के विभिन्न उपायों से भी भलीभाँति परिचित हो। सीखने का स्थानान्तरण कैसे होता है ? तथा शैक्षिक दृष्टि से इसका क्या महत्व है? यह जानना भी अध्यापक के लिए उपयोगी होता है। इन सभी प्रकरणों की चर्चा शिक्षा मनोविज्ञान करता है।
(8) मानसिक स्वास्थ्य-अध्यापकों तथा छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य का शैक्षिक दृष्टि से विशेष महत्व है। जब तक अध्यापक तथा छात्रगण मानसिक दृष्टि से स्वस्थ तथा प्रफुल्लित नहीं होंगे, तब तक प्रभावशाली अधिगम सम्भव नहीं है। मनोविज्ञान मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले कारकों का ज्ञान प्रदान करना है तथा कुसमायोजन से बचने के उपायों को खोजता है।
(9) शिक्षण विधियाँ-शिक्षण का अभिप्राय छात्रों के सम्मुख ज्ञान को प्रस्तुत करना मात्र नहीं है। प्रभावशाली शिक्षण के लिए यह आवश्यक है कि छात्र प्रभावशाली ढंग से ज्ञान को ग्रहण करने में समर्थ हो सके। शिक्षा मनोविज्ञान बताता है कि जब तक छात्रों को पढ़ने के प्रति अभिप्रेरित नहीं किया जायेगा, तब तक अध्यापन में सफलता मिलना संदिग्ध होगा। यह भी स्मरणीय होगा कि सभी स्तर के बालकों के लिए अथवा सभी विषयों के लिए कोर्इ एक सर्वोत्तम शिक्षण विधि सम्भव नहीं होती है। शिक्षा मनोविज्ञान प्रभावशाली शिक्षण के लिए उपयुक्त शिक्षण विधियों का ज्ञान प्रदान करता है।
(10) निर्देशन व समुपदेशन-शिक्षा एक अत्यंत व्यापक प्रक्रिया है। समय-समय पर छात्रों को तथा अत्य व्यक्तियों को शैक्षिक तथा व्यावसायिक निर्देशन व परामर्श प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है। छात्रों को किस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चािहए, किस व्यवसाय में वे अधिकतम सफलता अर्जित कर सकते हैं, उनकी समस्याओं का समाधान कैसे हो सकता है- जैसे प्रश्नों का उत्तर शिक्षा मनोविज्ञान ही प्रदान कर पाता है।
(11) मापन तथा मूल्यांकन-छात्रों की विभिन्न योग्यताओं, रूचियों तथा उपलब्धियों का मापन व मूल्यांकन करना अत्यन्त महत्वपूर्ण तथा आवश्यक होता है। मापन तथा मूल्याकंन की सहायता से एक ओर जहाँ छात्रों की सामथ्र्य, रूचियों तथा परिस्थितियों का ज्ञान होता है, वहीं दूसरी ओर शिक्षण अधिगम की सफलता-असफलता का ज्ञान भी प्राप्त होता है। शिक्षा मनोविज्ञान के विभिन्न उपकरण छात्रों की योग्यताओं तथा उपलब्धियों का मापन व मूल्यांकन करने के कार्य में प्रयुक्त किए जाते हैं।
उपरोक्त विवेचन से स्पष्ट है कि शिक्षा मनोविज्ञान का क्षेत्र अत्यंत विस्तृत है तथा इसमें मनोविज्ञान से सम्बन्धित उन समस्त बातों का अध्ययन किया जाता है जो शिक्षा प्रक्रिया का नियोजन करने, संचालन करने तथा परिमार्जन करने की दृष्टि से उपयोगी हो सकती है।
