शारीरिक गतिविधि क्या है इसके लाभ क्या है?

शारीरिक गतिविधि शरीर के किसी भी हिस्से के सक्रिय होने को कहते हैं जिसमें मांसपेशी का
इस्तेमाल होता है तथा जिसके लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। दौड़ना, चलना, जॉगिंग करना, कोई खेल खेलना, नाचना, तैराकी करना, सीढि़यां चढ़ना,
योग करना, खेती जैसे काम, भारी समान उठाना धरना, घर के कामकाज जैसे झाड़ू लगाना,
साफ-सफाई करना, कपड़े धोना, धूल झाड़ना, इत्यादि शारीरिक गतिविधि के उदाहरण हैं।

शारीरिक गतिविधि के लाभ

  1. उचित शारीरिक वज़न एवं वसा का शरीर में उपयुक्त (समानुपातिक) वितरण
  2. दिल की बीमारी, लकवा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, घुटनों का दर्द, तथा कई प्रकार के कैंसर से
    सुरक्षित रखता है
  3. स्वस्थ शरीर, हड्डियां एवं मांसपेशियां बनाए रखता है
  4. कई प्रकार के दर्द की परिस्थितियों जैसे घुटनों का दर्द, रीढ़ की हड्डी का दर्द इत्यादि से बचाता है
  5. मानसिक स्वास्थ्य एवं स्फूर्ति में सुधार लाता है
  6. स्वयं के गिरने एवं शारीरिक चोटों से सुरक्षित रखता है

एक वयस्क व्यक्ति को कितने शारीरिक
श्रम की आवश्यकता होती है

एक वयस्क व्यक्ति को कम से कम 150 मिनट
का हल्का शारीरिक व्यायाम एक सप्ताह में अवश्य
करना चाहिए। इसको पूरे सप्ताह में विभाजित किया
जा सकता है। उदाहरणार्थ-आधे घंटे का व्यायाम
सप्ताह में 5 बार, 10 मिनट का व्यायाम एक दिन
में तीन बार किया जा सकता है ताकि 5 दिन में
150 मिनट का शारीरिक व्यायाम हो जाए। व्यायाम
के उदाहरण हैं-तेज-तेज चलना, जॉगिंग करना,
कोई खेल खेलना, नाचना, तैराकी करना, सीढि़यां
चढ़ना, रस्सी कूदना, योग करना, हल्के वज़न उठाना
(20 कि.ग्रा. से कम) इत्यादि।

Leave a Comment