अनुक्रम
1. शब्द – वर्णों के सार्थक मेल को ही शब्द कहते हैं। शब्द कैसे बनते हैं? इसका कोई नियम नहीं है। भाषा वैज्ञानिकों ने अलग-अलग सिद्धात प्रतिपादित किए हैं परंतु सर्वमान्य नियम कोई नहीं है। कुछ शब्द सप्रयास बनाए जाते हैं अर्थात उपसर्ग-प्रत्ययों आदि व्याकरणिक प्रयोगों से। जैसे-आदर, निरादर, सादर आदि। कुछ शब्द एक से अधिक अर्थ दे जाते हैं जिन्हें हम अनेकार्थी कहते हैं तो कभी-कभी एक ही अर्थ के लिए अनेक शब्द होते हैं। जैसे- ‘कमल’ के फूल के लिए जलज, नीरज, अंबुज, पंकज आदि।
(1) जागृत एक अच्छा छात्रा है। (विशेषण पद) (2) अच्छों के साथ रहो। (संज्ञा)
यहाँ शब्द ‘अच्छा’ ही है परंतु प्रयोग में भिन्नता है, पर हैं दोनों एक ही।
शब्द और पद की परिभाषा
1. शब्द की परिभाषा:- बोलते समय हमारे मुंह से जो ध्वनियाँ निकलती हैं। इन ध्वनियों के छोटे से छोटे टुकड़े को वर्ण कहा जाता है। इन्हीं वर्णों के सार्थक मेल से शब्द बनते हैं। वर्णों का सार्थक एवं व्यवस्थित मेल शब्द कहलाता है।
जैसे:- राम, गंगा, कमल, किताब, स्कूल, आत्मा, विद्वान, आगमन, क्षत्रिय आदि ।
जैसे:- राम किताब पढता है। इस वाक्य में किताब एक पद है।
गंगा भारत की महत्वपूर्ण नदी है। इस वाक्य में गंगा एक पद है।
शब्द और पद में अंतर
(क) पद बनने से पहले शब्द में कोई न कोई प्रत्यय अवश्य जुड़ जाता है। जैसे-
लड़की विद्यालय जाती है।
इस वाक्य में ‘लड़की’ कर्ता भी है और संज्ञा भी, इसमें कर्ता कारक का शून्य परसर्ग
जुड़ा हुआ है। यह ‘जाती’ है क्रिया का कर्ता भी है। इसका लड़का, लड़के, लड़की आदि प्रत्ययों से भी रूप बन सकता है।
(ख) शब्द को जब वाक्य में प्रयुक्त किया जाता है तो वाक्य में लिंग, वचन, काल, विभक्ति, पुरुष, वाच्य आदि पद पर प्रभाव डालकर उसके रूप को निर्धारित करते हैं। अर्थात शब्द के वाक्य में आते ही अनेक व्याकरणिक बिंदु उससे चिपक जाते हैं और एक निश्चित रूप प्रदान कराते हैं। जैसे-
यह मेरी पुस्तक है।
इस वाक्य में ‘यह’ सर्वनाम है एकवचन है, पुल्लिंग है। इस शब्द से इन तीनों व्याकरणिक बिंदुओं ने जुड़कर ही इसे पद बना दिया है।
(1) मित्तल सीध व्यापारी है। (2) सीधे-सीधे चलो।
प्रथम वाक्य में ‘सीध’ स्वभाव है, तो दूसरे में ‘सीधे’ का अर्थ ‘रास्ते’ से है अतः पद अपना अर्थ वाक्य में प्रयुक्त होने पर देते हैं।
(घ) यहाँ एक बात ध्यान रखने योग्य यह है कि पद बनने पर केवल विकारी (संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण व क्रिया) शब्दों में ही परिवर्तन होता है। अविकारी (क्रिया विशेषण, संबंध्बोध्क, समुच्चयबोधक, विस्मयादिबोध्क) शब्दों के रूप में कोई परिवर्तन नहीं होता। जैसे-
संज्ञा – लड़का, लड़के, लड़की
सर्वनाम – मैं, मुझे, मेरा, मुझको
विशेषण – बुरा, बुरी, बुरे
क्रिया – चल, चलो, चलना, चलता
शब्द और पद में अंतर को जानिए
| क्र.सं. | शब्द | पद |
|---|---|---|
| 1. | वर्णों से शब्द बनते हैं। | शब्दों के पद बनते हैं। |
| 2. | शब्द स्वतंत्र रूप में आते हैं। | पद अन्य शब्दों के साथ ही प्रयुक्त होते हैं। पद अकेले नहीं आ सकते। इनका स्वतंत्र प्रयोग नहीं होता। |
| 3. | शब्द का मूल स्वरूप कायम रहता है। | एक शब्द में प्रत्यय जोड़कर अनेक शब्द बनाए जा सकते हैं। जैसे- खा, खाना, खाया, खाकर, खाए आदि। |
| 4. | शब्द का मूल अर्थ एक होता है। | वाक्य में प्रसंगानुसार एक ही शब्द के अनेक अर्थ हो सकते हैं। जैसे- कर, मत, जल आदि। |
| 5. | शब्द के साथ व्याकरण के नियम नहीं जुड़ते। | पद के साथ व्याकरण के अनेक नियम जुड़ जाते हैं जैसे वाक्य में बच्चे-संज्ञा, जातिवाचक बहुवचन आदि। |
