परमाणु द्रव्यमान इकाई के अनुसार परमाणु द्रव्यमान की परिभाषा इस प्रकार दी जाती है- किसी तत्व का परमाणु द्रव्यमान एक संख्या है जो बताती है कि उस तत्व के एक परमाणु का द्रव्यमान कार्बन (परमाणु द्रव्यमान =12) के एक परमाणु के द्रव्यमान के 12 वें भाग से कितना गुना भारी है।
| 6-022X1023 कार्बन (12c) परमाणुओं का द्रव्यमान 12 ग्राम होता है, | |
| . . | 1 कार्बन परमाणु का द्रव्यमान =12/6.022 X 1023 ग्राम |
| अत: एक परमाणु द्रव्यमान इकाई (उन = 12/6.022 X 1023 X 1/12 | |
| = 1.6603 x 10-24 ग्राम |
ग्राम परमाणु या ग्राम परमाणु -द्रव्यमान (Gram atom or gram atomic mass) – किसी तत्व के परमाणु द्रव्यमान को ग्राम में व्यक्त करने पर ग्राम परमाणु प्राप्त होता है ।
तत्व का 1 ग्राम परमाणु = ग्राम में व्यक्त तत्व का परमाणु – द्रव्यमान = 6.022×1023 परमाणुओं का द्रव्यमान
इस आधार पर
| 1 ग्राम परमाणु हाइड्रोजन = 1.008 ग्राम हाइड्रोजन |
| 1 ग्राम परमाणु सोडियम = 22.9898 ग्राम सोडियम |
आणविक द्रव्यमान Molecular mass – परमाणु द्रव्यमान इकाई (amu) में व्यक्त किसी पदार्थ के एक अणु के माट को उसका आणविक द्रव्यमान (molecular mass) कहते है। आणविक द्रव्यमान की परिभाषा इस प्रकार दी जाती हैं।
किसी पदार्थ का आणविक द्रव्यमान एक संख्या है जो बताती है कि उस पदार्थ का एक अणु कार्बन (परमाणु द्रव्यमान =12 ) के एक परमाणु के द्रव्यमान के 12 वें भाग से कितना गुना भारी है।
किसी अणु का द्रव्यमान उस अणु में उपस्थित परमाणुओं के द्रव्यमानो के योगफल के बराबर होता है।
यदि पदार्थ का अणुसूत्र (molecular formula) ज्ञात हो तो उस अणु में उपस्थित परमाणुओं की संख्या और तत्वो के परमाणु – द्रव्यमानों की सहायता से आणविक द्रव्यमान की गणना की जा सकती है।
(i) जल (H2O) का आणविक द्रव्यमान
= (2×H का परमाणु द्रव्यमान) +(1×0 का प.द्र.)
= (2×1.008) + 15.9994 =(2.016 + 15.9994
= 18.0154 amu
(ii) कैल्सियम कार्बोनेट (CaCO3 ) का आणविक द्रव्यमान
= Ca का प- द्र- + C का प- द्र- + (3×0 का प- द्र-)
= 40.08 + 12.01115 + 3×15.9994
= 40.08 + 12.01115 + 47.9982
= 100.08935amu
| K2SO4 का मोलर द्रव्यमान | = (2×K+ का मोलर द्रव्यमान) (SO2- 4का मोलर द्रव्यमान) |
| = (2×ज्ञ़का मोलर द्रव्यमान) (S का मोलर द्रव्यमान 4 × 0 का मोलर द्रव्यमान) |
|
| = [(2×39.1) + (32.1 + 4 × 16 ] g mol-1] | |
| = (78.2 + 32.1 + 64) g mol-1 = 174.3 g mol-1) |
ग्राम आणविक आयतन Gram Molecular Volume – सा. ता. दा. (STP) पर किसी गैस के एक मोल का आयतन 22.4 लीटर होता है और इस गैस में 6.022 × 1023 अणु रहते हैं इस आयतन को ग्राम आणविक आयतन कहते है। उदाहरण के लिए सा. ता. दा. पर 22.4 लीटर ऑक्सीजन का भार 32.00 ग्राम होता है तथा इसमें 6.022× 1023 अणु रहते हैं।
| 1 मोल Bacl2 | = 137.34़2 × 35.45 =208.24 ग्राम |
| = (= 1 मोल Ba+ आयन +2 मोल CI- आयन | |
| = [(2×39.1) + (32.1 + 4 × 16 ] g mol-1] | |
| = (78.2 + 32.1 + 64) g mol-1 = 174.3 g mol-1) |


