अनुक्रम
फ्रांस की राजनीतिक दशा
18वीं शताब्दी में केवल फ्रांस ही नहीं संपूर्ण यूरोप की राजनीतिक व्यवस्था कुलीनतंत्रात्मक थी। राज्य की संपूर्ण शक्ति कुछ थोड़े से उच्चवंशीय कुलीनों के हाथ में थी। मंत्री, उच्च पदाधिकारी, सेनापति, प्रभावशाली सैनिक अफसर, न्यायाधीश, प्रान्तीय शासक सब उच्चवंशीय कुलीनों में से ही नियुक्त किये जाते थे। राजकीय नियम और कानून बनाते समय कुलीनों के हित का सबसे अधिक ध्यान रखा जाता था। वे सदैव अपनी ओर अपने अन्य कुलीनवंशीय साथियों की स्वार्थ पूर्ति में व्यस्त रहते थे। जनसाधारण को देश के शासन में कोई भाग नहीं लेने दिया जाता था।
1774 ई. में लुई पंद्रहवे की मृत्यु हो गई ओर उनका पुत्र लुइर् सोलहवे के नाम से फ्रासं का शासक बना। वह साधारण जनता का हित चाहता था, परंतु आत्म-विशवास, दृढ़ता और स्थिरता की कमी के कारण वह इस दिशा में कुछ नहीं कर सका। वह निरंकुश होते हुए भी सामन्तों और पादरियों के हाथ में कठपुतली बना हुआ था। उस समय फ्रांस में कोई विधान नहीं था तथा देश के विभिन्न प्रांतों के शासन में अत्याधिक अंतर था। कुछ प्रांतों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध थीं, जब कि अन्य प्रांतों को अधिक कर देना पड़ता था और प्रशासनिक कठोरता को भी सहन करना पड़ता था। शासन-प्रबंध भिन्न-भिन्न प्रकार की परम्पराओं, नियमों और नीतियों पर आधारित था। चर्च का राज्य पर विशेश रूप से प्रभाव स्थापित था। राजा यद्यपि कैथोलिक मतानुयायी था, परंतु अन्य धर्मावलंबियों के साथ भी उसका व्यवहार सहनशीलता से परिपूर्ण था। देश की एकमात्र विधानसभा स्टेटस जनरल थी, जिसका 1614 ई. से कोई अधिवेशन नहीं हुआ था।
फ्रांस की सामाजिक दशा
16वीं शताब्दी में फ्रांसीसी समाज तीन वर्गों में विभिक्त था। प्रथम वर्ग कुलीनों का, दूसरा वर्ग पादरियों का और तीसरा वर्ग साधारण जनता का था। तीनों वर्गों में प्रथम दो वर्ग शक्तिसम्पन्न और विशेशाधिकार प्राप्त प्रभावशाली वर्ग थे। इन्हें राजकीय करों की अदायगी नहीं करनी पड़ती थी। तीसरा वर्ग साधारण जनता का था। राजकीय करों का संपूर्ण भार इसी वर्ग को वहन करना पड़ता था। इतिहासकारों ने उस काल की स्थिति का वर्णन इस प्रकार किया है-कुलीन युद्ध करते हैं, पादरी ईशवर की पूजा करते हैं और जनता करों की अदायगी करती है। जो व्यक्ति जितना अधिक धनवान होता था उसे उतने ही कम कर सरकार को देने पड़ते थे। इस प्रकार उस समय के समाज के वर्गों में अमीर-गरीब, अधिकारों और स्थिति के आधार पर बहुत अधिक अंतर था।
फ्रांस की आर्थिक दशा
1789 ई. फ्राँसीसी राज्य क्रांति से पूर्व फ्रांस की आर्थिक दशा अव्यवस्थित और अस्त-व्यस्त थी। करों में समानता नहीं थी। सामंतों और जागीरदारों की संख्या कम होते हुए भी देश की चौथाई भूमि पर उन्हीं का अधिकार था। उन्हें राजकीय कर नहीं देने पड़ते थे। उन्हीं की तरह पादरियों ने भी देश की कुल भूिम के पाँचवे भाग पर अधिकार जमा रखा था। उन्हें भी राजकीय करों से मुक्त रखा गया था। इस प्रकार राज्य की आय बहुत कम रह गयी थी, परंतु राज्य का व्यय बहुत बढ़ा हुआ था। आय से बढे़ व्यय की पूर्ति ऋण लेकर की जाती थी। देश का वाणिज्य व्यवसाय भी उन्नत नहीं था। देश के भिन्न-भिन्न स्थानों पर चुंगी और टाले टैक्स की दरों में बहुत अधिक अंतर था। कारीगरों को जितना कठोर परिश्रम करना पड़ता था उतना परिश्रमिक उन्हें नहीं मिलता था। कठारे नियमों के बने होने के कारण ये लोग किसी प्रकार का आंदोलन भी नहीं कर सकते थे। इन्हीं कठिनाईयों के कारण व्यापारिक माल का उत्पादन अधिक नहीं हो पाता था, जिससे राष्ट्रीय आय के उद्योग -धंधा और व्यापार तथा व्यवसाय में वृद्धि नहीं हो रही थी।
राजा की आय और राज्य की आय में कोई अंतर नहीं माना जाता था। राजा, राजपरिवार के सदस्य, दरबारी और राजा के मुंह लगे मित्र राज्यकोश में रुपया आते ही व्यय कर डालते थे। बजट बनाना और आय-व्यय का हिसाब रखना कोई नहीं जानता था और न इसके लिए किसी प्रकार का प्रयास ही किया जाता था। अत: राज्य की आय-व्यय और आर्थिक स्थिति का किसी को भी ठीक-ठीक ज्ञान नहीं था। अत: उस काल की सबसे प्रधान समस्या यह थी कि राज्य की अर्थव्यवस्था किन साधनों से ठीक की जाए ?
उस समय आर्थिक दशा सुधारने के लिए केवल दो उपाय ही शेश रह गये थे। प्रथम राज्य दरबार के भारी अपव्यय को यथासंभव कम करना। दूसरे कुलीनों और पादरियों पर कर लगाना। लुई सोलहवें ने इसके लिए तुर्गों को वित्त मंत्री बनाया। किन्तु तुर्गों की मितव्ययी योजना का रानी और दरबारियों ने भारी विरोध किया, जिसके कारण लुई सोहलवें ने तुर्कों को मंत्रीपद से पृथक करना पड़ा।
1789 की फ्रांसीसी क्रांति के कारण
फ्रांस की राज्यक्रांति के प्रधान कारणों की व्याख्या निम्न प्रकार की जा सकती है-
- फ्रांसीसी क्रांति के राजनीतिक कारण
- फ्रांसीसी क्रांति के सामाजिक कारण
- फ्रांसीसी क्रांति के बौद्धिक कारण
- फ्रांसीसी क्रांति के आर्थिक कारण
1. फ्रांसीसी क्रांति के राजनीतिक कारण
1. प्रशासनिक अव्यवस्था – फ्रांस के शासन में व्यवस्था का नाम तक नहीं रहा था। योग्यय, अयोग्य य का विचार नहीं करते हुए राज्य के सभी महत्वपूर्ण पदों को नीलाम किया जाता था। पदाधिकारियों के अधिकारों और शक्ति की काइेर् सीमा नहीं थी। उन्हें अपने अधिकारों का प्राय: ज्ञान तक नहीं था। प्रत्येक प्रांत में राज्यपाल तो होता था, परंतु बहुत से ऐसे भी प्रांत थे, जिनमें कौसिलें नहीं थी।ं सभी नगरों में नगर सभा बनी थी, परंतु उनमें से कोई भी दो नगर सभाओं के नियम और निर्वाचन प्रणाली समान नहीं थीं। भिन्न-भिन्न प्रांतों में विविध प्रकार के कानून प्रचलित थे। एक नगर में जो बात नियमाकूल मानी जाती थी वहीं बात समीप के किसी दूसरे नगर में गैरकानूनी समझी जाती थी। देश के लिए एक संविधान नहीं था।
2. फ्रांसीसी क्रांति के सामाजिक कारण
फ्राँस की राज्यक्रांति का दूसरा प्रधान कारण समाज में फैली हुई असमानता थी। फ्रांसीसी समाज उस समय दो प्रमुख वर्गों में विभाजित था। प्रथम वर्ग विशेषाधिकार वाले कुलीनो, सामंतों और उच्च पादरियों से बना था। इन्हें राजा को किसी प्रकार का कर नहीं देना पड़ता था। दूसरा वर्ग श्रमिकों, कृशको, छोटे-छोटे कर्मचारियो, शिल्पियों, व्यापारियों, दुकानदारों और वकील, डॉक्टर, दाशर्निक, लेखक आदि मध्यम स्थिति के व्यक्तियों से निर्मित था। इन सभी व्यक्तियां े को राज्य, चर्च और जमींदारों को भारी कर देने पड़ते थे। इन करों के कारण उनमें हर समय राज्य के प्रति असंतोष रहता था। यही असंतोश आगे चलकर क्रांति के विस्फोट का बन गया था।
विशेशाधिकार प्राप्त वर्ग में कुलीन और उच्च पादरी सम्मिलित थे। दोनों की सम्मिलित संख्या लगभग 2 लाख सत्तर हजार थी जो फ्राँस की संपूर्ण जनसंख्या का एक प्रतिशत से भी कम था। इतना होते हुए राज्य के सभी उच्च पदों और भूमि के अधिकाश भाग पर उन्हीं का अधिकार था। सांमतों ने अपनी-अपनी जागीरों में आटा पीसने की चक्की और शराब की भÍियाँ लगा रखी ं थी तथा तंदूर खाले रखे थे। जागीर में रहने वाले सभी व्यक्तियों को टैक्स देकर भÍियों पर अंगूर की शराब बनवानी, चक्की पर आटा पिसवाना और तंदूर पर रोटी पकवानी पड़ती थी। जागीरदार कृशकों से उनके माल पर चुंगी तथा पुलों पर रोटी टैक्स वसूल करते थे। उनकी शिकारगाहों में जंगली जानवर और सामंतों के पालतु पशु रहते थे जो कृशकों के खेतों को उजाड़ते रहते थे। बचे ारे कृशकों को यह हानि चुपचाप सहन करनी पड़ती थी। साधरण वर्ग के व्यक्तियांे को कुलीनों और पादरियों के विशेषाधिकार असहनीय हो गए थे।
3. फ्रांसीसी क्रांति के बौद्धिक कारण
फ्राँस की उस अव्यवस्था में फ्राँसीसी दाशर्निक और विचारकों ने राजनीतिक ओर सामाजिक त्रुटियों का जनता को ज्ञान कराकर उसके हृदय में कुलीनो, सामंतों और उच्च पादरी वर्ग के विरूद्ध घृणा, असंतोश और विद्रोह की भावनाओं को जागृत करके तीव्रता प्रदान की थी। अत: यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि सभी प्रकार के दाशर्निकों और लेखकों ने फ्राँसीसी क्रांति के विस्फाटे में अपना पूरी तरह सहयोग प्रदान किया।
मॉन्टेस्क्यू ने राजा के दैवीय अधिकारों की सत्यता को चुनौती देकर सिद्ध कर दिया कि राजा जनता द्वारा निर्वाचित व्यक्ति होने के कारण अपनी इच्छा को कानून का रूप प्रदान नहीं कर सकता। अस्तु देश में इंग्लैण्ड के समान वैद्य राज सत्ता की स्थापना की जानी चाहिए। वाल्तेयर ने अपने निदात्मक लेखों और भाषाओं द्वारा राजा और चर्च के हठधर्मी तथा उच्च पादरियों की धर्म के प्रति अश्रद्धा का जनता को परिचय कराया।
रूसो ने अपनी पुस्तक ‘‘सामाजिक समझौता’’ द्वारा सिद्ध किया कि फ्रासं के शासकों ने अपनी मूर्खता और अत्याचारों द्वारा जनता को क्रांति के लिए उत्तेजना प्रदान की है। उसने मानव अधिकारों की व्याख्या करते हुए लोकतंत्र प्रणाली को शासन की सर्वोत्त्ाम प्रणाली प्रगट किया तथा राजा को जनता द्वारा निर्वाचित व्यक्ति सिद्ध करते हुए उसकी स्थिरता का आधार प्रजा की सद्भावना प्रगट किया। क्वसे ने ने व्यापारिक माल पर चंगुी लेना अनियमित बताते हुए उसे हटाने का परामर्श दिया। इस तरह दाशर्निको, लेखकों और विचारकों ने देश की प्राचीन शासन व्यवस्था के दोषों का जनता को ज्ञान करा कर उन्हें उन बुराइयांे को दूर करने के लिए क्राँति का आह्वान करने की प्रेरणा प्रदान की।
4. फ्रांसीसी क्रांति के आर्थिक कारण
राज्यक्रांति का एक प्रधान कारण फ्राँस की आर्थिक दशा में दोष उत्पन्न होना था। लुई 14वें के काल में अनेक युद्ध लड़े गये जिनके कारण देश ऋण के भारी भार में दब गया। तत्पश्चात उसने तीस करोड़ रुपया व्यय करके पेरिस से 12 मील दूर वर्साय नाम का एक राजप्रसाद तैयार कराया जो शान-शौकत और सुंदरता में अनुपम था। इसकी शान शौकत स्थिर रखने में लगभग 12 करोड़ रुपया वार्शिक व्यय होता रहता था। लुई पंद्रहवंे के काल में अपव्यय में वृद्धि होने, सप्तवश्र्ाीय युद्ध में फ्रासं के सम्मिलित होने और शासन व्यवस्था बिगड़ जाने से व्यय की मात्रा आय से अधिक हो गयी और प्रतिवर्ष घाटा होने लगा। इस घाट को नये-नये ऋण लेकर पूरा करना पड़ा।
लुई 16वें के शासन के अंतर्गत आर्थिक स्थिति इतनी विकृत हो चुकी थी कि उसमें सुधार करना उस समय का सबसे प्रधान कार्य बन गया। आर्थिक दशा तब सुधर सकती थी, जब विशेशाधिकार प्राप्त वर्ग पर कर लगाये जायें तथा अपव्यय को कम किया जाय।े ये दोनो कार्य कुलीनों और उच्च पादरियों के स्वार्थ के विरूद्ध थे। अत: उन्होंने महारानी की आड़ लेकर सुधारों का उग्रता के साथ विरोध किया। लुई 16 वें ने अपने मंत्रिमंडल में तुर्गों और नेकर को सम्मिलित करके बारी-बारी से वित्त मंत्री नियुक्त किया। परंतु स्वार्थी दरबारियों के विरोध के कारण तुर्गों और नेकर के सुधारों का काइेर् सुखद परिणाम नहीं निकल सका। अत: लुई सोलहवे को उन्हें एक-एक करके अर्थ मत्री पद से पृथक करना पड़ा। उस काल में फ्रासं पर साठ करोड़ डॉलर का ऋण था। अत: फ्रांस के दिवालिया होने में कोई कमी नहीं रह गई थी। लुइर् ने विवश होकर 1787 ई. में राज्य के प्रमुख व्यक्तियों की सभा बुलायी। सभा ने कुलीनों और उच्च पादरियों पर लगाये जाने का प्रस्ताव सभा में प्रस्तुत किया। कुलीनों ने प्रस्ताव को टालने का प्रयत्न किया और कहा कि इस प्रस्ताव पर केवल राज्य-परिशद ही निर्णय कर सकती है। अब लुई सोहलवें को राज्य-परिशद का अधिवेशन बुलाना पड़ा। राज्य परिशद को बुलाना ही क्रांति को आमंत्रित करना था। परिशद के तृतीय वर्ग के सदस्यों ने परिशद में आते ही क्रांति की बारूद में चिंगारी लगा दी।
1789 की फ्रांसीसी क्रांति का विकास
- क्रांति का प्रारंभ
- काउंसिल ऑफ नोबल्स
- राजा और पार्लियामेंट का संघर्ष
- स्टेट्स जर्नल
- नेशनल असेम्बली
- बास्तील का पतन (14 जुलाई 1789 ई.)
- बास्तील के पतन का प्रभाव
- राष्ट्रीय रक्षा दल और राष्ट्रीय ध्वज (15-16 जुलाई 1789 ई.)
- राजा द्वारा मान्यता (17 जुलाई 1789)
1. क्रांति का प्रारंभ – क्रांति के कारणों से स्पष्ट हो जाता है कि लुई 14वें के शासनकाल से ही देश की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी थी और लुई 16वें के शासन के आते-आते आर्थिक संकट ने विकराल रूप धारण कर लिया था। राजा तथा दरबारियों के खर्च की कोई सीमा नहीं थी। देश का खजाना बिल्कुल खाली हो गया था। तब लुई 16वें ने परिस्थितियों से विवश होकर देश की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए तुर्गो नामक व्यक्ति को वित्त मत्री के पद पर नियुक्त किया।
तुर्गो 1774 से 1776 ई. तक फ्रांस का वित्त मंत्री रहा वह साहसी एवं प्रतिभाषाली व्यक्ति था। उसे अर्थशास्त्र का श्रेष्ठ ज्ञान था। वह व्यापार के क्षेत्र में मुक्त व्यापार की नीति का समर्थक था। वित्त मंत्री के पद पर आते ही उसने मितव्ययता की नीति पर जोर दिया तथा घाटे की पूर्ति के लिए कर पद्धति में समानता के सिद्धातं को लागू करने का प्रस्ताव दिया। समय के अनुकूल तुर्गो की नीतियाँ राष्ट्र के लिए हितकारी थीं किंतु राजदरबारियों को उसकी नीतियाँ सहन नहीं हुई और उन्होंने राजा को तुर्गो के खिलाफ भड़काकर वित्त मत्री के पद से हटवा दिया। यह राजा के चरित्र की सबसे बड़ी दुर्बलता थी। यदि तुर्गो अपने पद पर रहता ओर उसकी नीतियों को क्रियान्वित किया गया होता तो निश्चित रूप से वह फ्रांस को आर्थिक संकट से उबार लेता किंतु दुर्भाग्यवश ऐसा हो नहीं सका। तुर्गो के पश्चात् 1776 ई. में नेकर को फ्रांस का वित्त मंत्री बनाया गया जो 1781 तक अपने पद पर बना रहा। नेकर एक सुधारवादी व्यक्ति तथा जिनेवा के प्रतिष्ठित बैंक का संचालक था। वह भी मितव्ययता की नीति का समर्थक था। देश के आय-व्यय को संतुलित करने के लिए उसने सरकारी खर्चों में कमी करने के प्रयत्न किये किंतु उसकी नीतियाँ भी कुलीन एवं मंत्रीगणों को नाराज करने वाली थीं इसीलिए उन्होनें रानी की सहायता से नेकर को अपदस्थ करने के लिए राजा को तैयार कर लिया। फलस्वरूप नेकर ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
नेकर के पतन के साथ ही राजा के एेिच्छक सुधारों का युग समाप्त हो गया। सुधारों की चष्े टा और चेष्टा की असफलता ने क्रांति को तेजी से ला दिया। नेकर के पश्चात् फ्लूरी, दआरमासां तथा केलोन फ्रांस के वित्त मंत्री बने। किंतु दरबारियों, मंत्रियों तथा रानी के कारण फ्रांस की आर्थिक स्थिति में कोई सुधार संभव नहीं हो सका और राजकोष खाली हो गया। ऐसी गंभीर स्थिति में राजा ने उच्चवर्गीय लोगों पर कर लगाने का सुझाव रखा तथा इसके लिए उसने उच्चवर्गीय लोगों की सभा बुलाने का प्रस्ताव रखा जिसमें उनकी सहमति ली जा सके।
5 मई 1789 ई. को वर्साय में स्टेट्स जर्नल का प्रथम अधिवेशन हुआ। इस अधिवेशन में वित्त मत्री ने देश की संकटपूर्ण आर्थिक स्थिति के संबंध में एक विवरण पढ़ा जिसमें घाटे को पूरा करने के लिए सुझाव दिये गये किंतु सुधारों की काइेर् व्यवहारिक याजे ना प्रस्तुत नहीं की गयी। सुधारों पर काइेर् मतदान भी नहीं हुआ। अत: जनसाधारण के प्रतिनिधियों को बड़ी निराशा हुई और उनके मनों में अनेक शंकायें जन्म लेने लगीं।
उपराक्ते स्थिति के पश्चात् लुई 16वें ने कुलीनों के प्रभावों में आकर तृतीय सदन के कार्यो में हस्तक्षेप करने के उद्देश्य से सदन के सभा भवन को बंद कर दिया और वहाँ सेना तैनात कर दी। जून 1789 ई. को जब सर्वसाधारण वर्ग के सदस्य सभागृह पहुँचे तो वहाँ तैनात सैनिकों को देखकर वे अत्यतं क्रोधित हो गए ओर उन्होंने सभा भवन के निकट एक टेनिस कोर्ट में एकत्र होने का निर्णय लिया। टेनिस कोर्ट में बेली की अध्यक्षता में एक ऐतिहासिक अधिवेशन हुआ और यह शपथ ली गई कि ‘‘जब तक राष्ट्र का संविधान स्थापित नहीं हो जायेगा तब तक हम कभी अलग नहीं होगे और जहाँ भी आवश्यकता पड़गेी हम एकत्र होगे ‘‘ इसे टेनिस कोर्ट की शपथ कहते है और यह शपथ फ्रासं की क्रांति की एक महान घटना थी।
23 जून 1789 ई. को स्टेट्स जर्नल का शाही अधिवेशन प्रारंभ हुआ किंतु इसमें भी राजा दरबारियों के प्रभाव में आ गया और उसने तृतीय सदन के प्रस्तावों को अमान्य कर दिया। राजा के इस कार्य से सर्वसाधारण वर्ग को घारे निराशा हुई। अधिवेशन की समाप्ति पर राजा तथा उच्चवर्गीय सदस्यों ने सभागृह छोड़ दिया परंतु तीसरे सदन के सदस्य अपने स्थान पर बने रहे। क्योंकि वे अपने अधिकारों तथा महत्ता का अंतिम निर्णय कर लेना चाहते थे। इस बीच उनके नेता मिराबो ने साहसिक घोषणा कर उनका मागर्द र्शन किया। मिराबो ने जारे दार शब्दों में कहा ‘‘हम यहाँ जनता की इच्छा से उपस्थिति हुए हैं और जब तक बंदूक की गोली से हमको नहीं हटाया जायेगा तब तक हम यहाँ से नहीं जायेंगे।’’ मिराबो की घोषणा और क्रियान्वयन के पश्चात् राजा की स्थिति कठिन हो गयी क्योंकि अधिकांश पादरी और मध्यम वर्गीय लोग सर्वसाधारण की सभा में सम्मिलित हो गए थे।
इस घटना से फ्रांस की क्रांति हिंसा और रक्तपात की ओर मुड़ गयी। जब जनता की भीड़ जनता की महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में उभरी। बास्तील के पतन के बाद सारे फ्रांस में क्रांति की लहर फैल गई और पेरिस, क्रांतिकारियों की सभी गतिविधियों का केदं ्र बन गया। इसके बाद कृषकों ने देहातों में सामंतों के गढ़ों को लूटकर विध्वसं कर दिया, उनके दस्तावजे जला दिये, उनकी सम्पत्ति लूट ली और उनकी कृषि भूमि पर बलपूर्वक अधिकार कर लिया। परिणामस्वरूप कुलीन वर्ग के लोग अपने जीवन की सुरक्षा के लिये फ्रांस से बाहर पलायन कर गये।
लोकतांत्रिक घटनाओं की ओर अग्रसर होने से पेरिस के लोगों ने नागरिक प्रशासन को प्रजातंत्रीय रूप दे दिया। उन्होंने कुछ नेताओं को निर्वाचित पेरिस की नवीन स्थानीय सरकार का प्रमुख बनाया और ओतल द वील में एकत्रित होकर बैली को पेरिस का मेयर चुन लिया। शीघ्र ही फ्रांस के अन्य प्रांतों में भी ऐसी ही स्थानीय सरकार कायम हो गयी। पेरिस को एक विशिष्ट महत्वशाली स्वरूप प्राप्त हो गया। अब वह क्रांतिकारियों की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बन गया था।
1789 की फ्रांसीसी क्रांति के का प्रभाव
- फ्रांसीसी क्रांति के राजनीतिक प्रभाव
- फ्रांसीसी क्रांति के धार्मिक एवं सामाजिक प्रभाव
- फ्रांसीसी क्रांति के आर्थिक प्रभाव
- फ्रांसीसी क्रांति के नवीन वाणिज्य नीति
- फ्रांसीसी क्रांति के यूरोप पर प्रभाव
1. फ्रांसीसी क्रांति के राजनीतिक प्रभाव
1. निरंकुश शासन का अंत और गणतंत्र की स्थापना- इस क्रांति से फ्रांस में पुराना निरंकुशता और तानाशाही का युग समाप्त हो गया। दैवी अधिकारों के सिद्धांत पर आधारित राजतंत्र समाप्त हो गया और उसके स्थान पर संवैधानिक राजतंत्र और बाद में गणतंत्र स्थापित हो गया।
2. फ्रांसीसी क्रांति के धार्मिक एवं सामाजिक प्रभाव
1. चर्च का पुर्नगठन- क्रांति के उपरान्त फ्रांस के केथोलिक चर्च का पुनर्गठन किया गया। चर्च की भूमि सत्ता और सम्पत्ति सरकार के अधिकार में कर दी गई और पादरियों के लिये नवीन संविधान लागू किया गया और उनको सरकारी कर्मचारियों के समान वेतन दिया जाने लाग। इसी नवीन संविधान के अंन्तर्गत पोप से संबंध विच्छेद कर दिया गया और अब पोप की सर्वोपरिता समाप्त हो गई। इससे कैथोलिकों और उनके विरोधियों में अधिक मत-भेद उभरने लगे।
3. फ्रांसीसी क्रांति के आर्थिक प्रभाव
आर्थिक संकटों का निराकरण करने के लिये ही फ्रांस में क्रांति का प्रारंभ हुआ था। आर्थिक दुव्र्यवस्था सुधारने के लिये चर्च की भूमि का राष्ट्रीयकरण कर दिया गया, सामन्तों की भूिम को कृषकों में विभक्त किया गया। मध्यम वर्ग के लोगो ने भी सम्पत्ति और भूमि क्रय कर ली। सामन्त प्रथा के अवसान के बाद करों का भार सभी वर्गो के लिये समान कर दिया गया। सभी को कर देना आवश्यक हो गया। अनुचित अन्यायपूर्ण करों का अंत कर दिया गया। शाही व्ययशीलता को समाप्त कर दिया गया। इस प्रकार प्रशासन व्यवस्था में बजट प्रणाली और बचत के कारण आर्थिक स्थिरता आ गई।
4. फ्रांसीसी क्रांति के नवीन वाणिज्य नीति
व्यापार पर लगे प्रतिबंध समाप्त कर दिये गये, नाप तोल में दशमलव पद्धति प्रारंभ की गई। श्रमिकों व कारीगरों के लिये दोषपूर्ण गिल्ड व्यवस्था समाप्त कर दी गई । पजूंी और साख के लिये बैंक ऑफ फ्रांस की स्थापना की गई। नेपोलियन के शासनकाल में सड़कों, पुलों और बंदरगाहों का निर्माण किया गया जिससे व्यापार और उद्योगों की बहुत प्रगति हुई।
5. फ्रांसीसी क्रांति के यूरोप पर प्रभाव
1. स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की भावना- फ्रांस की क्रांति ने यूरोप को ही नहीं अपितु मानव समाज को भी स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के शाश्वत तत्व प्रदान किये। ये सदैव जनता को स्फूि र्त देने वाले रहै। क्रांति से समाज में आर्थिक और सामाजिक समानता की भावना फैली, धार्मिक स्वतंत्रता और सहनशीलता का प्रचार बढ़ा और नागरिक स्वतंत्रता प्रदान की गई। व्यक्तिगत अधिकारों को मान्यता मिली। फ्रासं के क्रांतिकारी अन्य देशों की पीड़ित जनता को अपना बंधु समझते थे। स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व के सिद्धांत और लोकतंत्र के विचार यूरोप के अन्य देशों में शीघ्र ही फैल गये और इन विचारों के लिये संसार में तब से सघ्ं ार्ष प्रारभ हुआ।