परियोजना का महत्व
परियोजना का महत्व निम्नलिखित है:-
- हम अपने पूर्व ज्ञान के आधार पर नए विषयों के ज्ञान की ओर अग्रसर होते है।
- नए-नए विषयों के प्रति चिंतन करने की प्रवृत्ति का विकास होता है।
- सामान्य खेल-खेल में बहुत सी नई बातें सीखते हैं।
- नए-नए तथ्यों के संग्रह करने का अभ्यास होता है।
- अन्य पुस्तकों, पत्र-पत्रिकाओं को पढ़ने की रूचि विकसित होती है।
- इसे खोजी प्रवृत्ति बढ़ती है।
- लेखन संबंधी नई-नई शैलियों का अभ्यास तथा प्रयोग करना सीखने है।
- अर्जित भाषा-ज्ञान समद्ध तथा व्यवहारिक रूप ग्रहण करता है।
- हम योजनाबद्ध तरीके से अध्ययन के लिए प्रेरित होते हैं।
- पाठ्य सामग्री से संबंधित बोध में विस्तार होता है।
- हममें किसी समस्या के मूल कारण तक पहुंचने की प्रवृत्ति का विकास होता है।
- सामग्री जुटाने, उसे व्यवस्थित करने तथा उसे विश्लेषित करने की क्षमता का विकास होता है ।
- समस्या समाधान हेतु संभावित निदान खोज निकालने की क्षमता का विकास होता है ।
- हमारा मानसिक विकास तेजी से होता है।
परियोजना का स्वरूप
प्रत्येक व्यक्ति अपने-अपने ढंग से परियोजना तैयार करता है। परियोजना तैयार करने के कई तरीके हो सकते है। जैसे-निबंध, कहानी, कविता लिखने या चित्र बनाते समय होता है। हम परियोजना को दो भागों में बांट सकते है-
- वे जो समस्याओं के निदान के लिए तैयार की जाती है।
- वे जो किसी विषय की समुचित जानाकरी प्रदान करने के लिए तैयार की जाती है।
1. समस्या निदान स्वरूप परियोजना- समस्याओं के निदान के लिए तैयार की जाने वाली परियोजनाओं में संबंधित समस्या से जुड़े सभी तथ्यों पर प्रकाश डाला जाता है और उस समस्या के समाधान के लिए सुझाव भी दिए जाते हैं। इस प्रकार की परियोजनाएं प्राय: सरकारी अथवा दूसरे संगठनों द्वारा किसी समस्या पर कार्य योजना तैयार करते समय बनाई जाती हैं। इससे उस समस्या के विभिन्न पहलुओं पर कार्य करने में आसानी हो जाती है।
- पाठ पर आधारित शैक्षिक परियोजना
- शुद्ध ज्ञान के विषयों पर आधारित परियोजना ।
1. पाठ पर आधारित शैक्षिक परियोजना- ‘वह तो तोड़ती पत्थर’ या ‘कुकुरमुत्ता’ पाठ पर आधारित परियोजना बनानी है तो उसके लिए उसी के समान अन्य पांच कवियों की कविताएं संकलित कर लिख सकते है। उनकी तुलना करते हुए विचार भी लिख सकते है या सड़कों, नए बनते भवनों के लिए काम करती महिलाओं के चित्र चिपका सकते है। कुकुरमुत्ता के पौधे के चित्र, गुलाब और पूंजीपति के चित्र, मजदूर अर्थात् सर्व द्वारा वर्ग के चित्र चिपका कर अपने विचार तुलनात्मक रूप में प्रस्तुत कर सकते है। इसी प्रकार रामधारी सिंह दिनकर की कविता पर आधारित परियोजना तैयार कर सकते हैं। ‘आखिरी चट्टान’ यात्रा वृत्तांत पढ़ने के बाद अन्य पर्यटन स्थलों के बारे में बहुत सी नई जानकारियों हमें मिलती है। इस प्रकार पाठ पर आधारित योजना का स्वरूप तैयार होता है।
अत: परियोजना एक प्रकार का क्रियाकलाप ही होती है। लेकिन पाठों में दिए गए क्रियाकलापों से इसका क्षेत्र थोड़ा व्यापक होता है।