अनुक्रम
जब अनुवाद में दो भाषाओं का प्रस्ताव होता है, तो किसी एक ही पद्धति में उसका अनुवाद नहीं हो पाता।
रचना, विषय, अनुवाद सिद्धातों आदि के विभिन्न रूपों के कारण विभिन्न प्रकारों में अनुवाद करना पड़ता है।
अनुवाद प्रकारों के निर्धारण का उद्देश्य अनुवाद प्रणालियों के विविध प्रकारों में एक स्पष्ट विभाजक रेखा खींचना
भी है ताकि अनुवाद विषयक चर्चा कर भाषा की व्यापकता को ठीक से समझा जा सके।
अनुवाद के प्रकार
1. प्रक्रिया के आधार पर अनुवाद
प्रक्रिया के आधार पर वर्गीकरण में मूलपाठ की संरचना, बुनावट और उसमें निहित प्रभाव तथा कथ्य को आधार
पर बनाया जाता है। इसके अतंर्गत पाठधर्मी और प्रभावधर्मी अनुवाद आते हैं जो अनुवाद के एक अलग परिप्रेक्ष्य
की निर्मिति करते हैं।
मानता है। लेखक इस स्थापित संबंध से उत्पन्न प्रभाव का पाठक पर पड़े प्रभाव के आधार पर मूल्यांकन
करता है। यह आयाम वाक्य-विन्यास और अर्थविज्ञान के साथ-साथ भाषा व्यवहार शास्त्रा (प्रैग्मेटिक्स) पर
अपना ध्यान केंद्रित करता है। इससे यह अपेक्षा रखी जाती है कि मूलपाठ पढ़ते समय मूल पाठक के ऊपर
जिस प्रकार का प्रभाव पड़ता है, ठीक उसी प्रकार का प्रभाव लक्ष्यभाषा के पाठकों पर भी पड़ना चाहिए।
सृजनात्मक साहित्य के अनुवाद में इसी प्रकार के अनुवाद की अपेक्षा रहती है।
2. पाठ के आधार पर अनुवाद
अनूदित पाठ कथ्य और अभिव्यक्त कार्य का समन्वित रूप होता है तथापि कहीं कथ्य प्रधान हो जाता है तो कहीं अभिव्यक्ति प्रधान।
2. आंशिक अनुवाद: इस प्रकार के अनुवाद में स्रोतभाषा के पाठ के किसी अंश या कुछ अंशों के बिना अनुवाद में स्रोतभाषा के कुछ शब्दों और सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों का अनुवाद नहीं हो पाता। इसी प्रकार आँचलिक शब्दों का भी अनुवाद नहीं हो पाता। इस प्रकार अननुवादनीय होने के कारण उनको छोड़ दिया जाता है। उदाहरण स्वरूप-भारतीय संस्कृति के ब्रह्मचर्य, वानप्रस्थ, संन्यास, ब्राह्मण, ठाकुर आदि का अनुवाद नहीं हो सकता। ग्लास्नोस्त, स्पूतनिक और आर्यभट्ट आदि भी इसी प्रकार के शब्द हैं जिनको यथावत छोड़ दिया जाता है। यहाँ यह ध्यान दिलाना संगत होगा कि प्रभावधर्मी अनुवाद आमतौर पर पूर्ण अनुवाद सापेक्ष होता है जबकि पाठधर्मी अनुवाद आंशिक अनुवाद की ओर अधिक झुका प्रतीत होता है।
1. समग्र अनुवाद: समग्र अनुवाद से अभिप्राय यह है कि स्रोतभाषा पाठ के सभी भाषिक स्तरों को लक्ष्यभाषा के पाठ में प्रतिस्थापित किया जाए। यद्यपि इसमें प्रतिस्थापन का प्रयत्न समग्र रूप में होता है, किंतु यह प्रतिस्थापन समतुल्यता के आधार पर सभी स्तरों पर नहीं हो पाता। इस प्रकार के अनुवाद में समतुल्यता की अनिवार्यता को बनाए रखना संभव नहीं है, क्योंकि इसमें स्रोतपाठ को सभी स्तरों पर अनूदित करने का प्रयास रहता है।
2. परिसीमित अनुवाद: स्रोतभाषा की पाठ्य सामग्री का समतुल्यता के आधार पर लक्ष्यभाषा की पाठ्य सामग्री में भाषा व्यवस्था के किसी एक स्तर पर प्रतिस्थापन करना परिसीमित अनुवाद है। यह अनुवाद केवल ध्वन्यात्मक या लेखिमिक स्तर पर अथवा व्याकरणिक और शब्दगत स्तरों में से किसी एक स्तर पर होगा। परिसीमित अनुवाद में व्याकरणिक और कोशगत स्तरों का एक साथ अनुवाद करने से ही सार्थक अनुवाद संभव है। परिसीमित अनुवाद के चार भेद होते हैं। जैसे – (i) स्वनिमिक, (ii) लेखिमीय, (iii) व्याकरणिक, और (iv) शब्दकोशीय आदि।
स्वनिमिक अनुवाद के अनेक प्रसंगों में व्याकरण तथा शब्दकोश अप्रभावित रहते हैं। परंतु कुछ ऐसी परिस्थितियाँ भी हैं जिनमें लक्ष्यभाषा के ऐसे शब्दों का चयन किया जाता है जिनकी स्वनिक संरचना में मूलभाषा के शब्दों की स्वनिक संरचना से अधिकतम निकटता होती है। ऐसी परिस्थितियाँ है फिल्म डबिंग तथा कविता का अनुवाद। इन स्वनिमिक विशेषताओं को स्वनिमिक अनुवाद के नाम से भी अभिव्यक्ति किया जा सकता है।
मूल अंग्रेजी: ही विल ट्रैवल बाइ एक्सपे्रस ट्रेन।
लक्ष्य हिंदी: ही विल जा बाई तेज रफ्तार रेलगाड़ी।
मूलः He is going.
अनुः वह है जा रहा ।
मूलः I am going home.
अनु: मैं हूँ जा रही घर।
मूलः I am going home.अनुः यदि कस्टम अधिकारी है नहीं सावधान।
2. शाब्दिक अनुवाद: मूलपाठ के शब्दक्रम की अपेक्षा इसमें वाक्य संरचना को ध्यान में रखकर अनुवाद किया जाता है। वाक्य-विन्यास के अनुसार मूल पाठ का यथासंभव अनुवाद किया जाता है। इसमें एक भाषा के भावों का दूसरी भाषा में रूपातंरण करते हुए प्रत्येक शब्द, पदबंध, वाक्य, उपवाक्य, आदि का अनुवाद किया जाता है। इसे स्थानापन्न अथवा कभी-कभी कोशगत अनुवाद भी कहा जाता है क्योंकि मूल रचना के प्रत्येक शब्द के लिए शब्द रखना होता है। ज्ञान, विधि, प्रौद्योगिकी तथा गणित से संबंधित सूचनापरक साहित्य में यह पद्धति अपनाई जाती है। इसमें प्रत्येक शब्द और वाक्य का अपना आशय होता है।
मूल: Burn the lamp
अनु: बत्ती जलाओ
मूल: It is an Intereting point.
अनु: यह एक रोचक बिंदु है।
मूल: There is a custom among’st the Red Indiansअनु: लाल भारतीयों (रेड इंडियन्स) में एक रिवाज है।
मूल: तरूण तपस्वी-सा वह बैठा।
अनु: He sat envisaging the death of god.
मूल: आपने मुझसे ज्यादा दुनिया देखी है।
अनु: You are far more experienced than me.मूल: खून का घूट पीना।
अनु: To suppress one’s furry.
3. गद्य-पद्य के आधार पर अनुवाद
1. गद्यानुवाद : गद्यानुवाद सामान्यत: गद्य में किए जानेवाले अनुवाद को कहते हैं। किसी भी गद्य रचना का गद्य में ही किया जाने वाला अनुवाद गद्यानुवाद कहलाता है। किन्तु कुछ विशेष कृतियों का पद्य से गद्य में भी अनुवाद किया जाता है। जैसे ‘मेघदूतम्’ का हिन्दी कवि नागार्जुन द्वारा किया गद्यानुवाद।
4. साहित्य विधा के आधार पर अनुवाद
1. काव्यानुवाद : स्रोत-भाषा में लिखे गए काव्य का लक्ष्य-भाषा में रूपान्तरण काव्यानुवाद कहलाता है। यह आवश्यकतानुसार गद्य, पद्य एवं मुक्त छन्द में किया जा सकता है। होमर के महाकाव्य ‘इलियड’ एवं कालिदास के ‘मेघदूतम्’ एवं ‘ऋतुसंहार’ इसके उदाहरण हैं।
5. विषय की प्रकृति के आधार पर अनुवाद
6. अनुवाद की प्रकृति के आधार पर
1. मूलनिष्ठ : मूलनिष्ठ अनुवाद कथ्य और शैली दोनों की दृष्टि से मूल का अनुगमन करता है। इस प्रकार के अनुवाद में अनुवादक का प्रयास रहता है कि अनूदित विचार या कृति स्रोत-भाषा के विचारों एवं अभिव्यक्ति के निकट रहे।
7. अनुवाद के अन्य प्रकार
अनुवाद की प्रकृति के आधार पर अनुवाद के कुछ अन्य प्रकार भी देखे जा सकते हैं; जैसे शब्दानुवाद, भावानुवाद, सारानुवाद, रूपांरतण, व्याख्यानुवाद, आदर्शानुवाद और छायानुवाद। इनमें से कुछ पर पहले ही चर्चा की जा चुकी है। कुछ अन्य प्रकार निम्नवत हैं:
1. सारानुवाद: सारानुवाद मूल की मुख्य बातों का मूल-मुक्त अनुवाद होता है, परंतु इसमें महत्वपूर्ण यह है कि मूलपाठ का एकाधिक पठन करने के उपरांत ही मूल-अर्थ को ग्रहण किया जाता है। इसमें केंद्रीय विचार को बनाए रखने की आवश्यकता होती है। पहले मूल का सार पाठ बनाया जता है, तदुपरांत उसका अनुवाद किया जाता है। यह संक्षिप्त, अति संक्षिप्त, अत्यंत संक्षिप्त आदि कई प्रकार का होता है। अपनी संक्षिप्तता, सरलता-स्पष्टता तथा मूल और लक्ष्यभाषा के स्वाभाविक-सहज प्रवाह के कारण व्यावहारिक कार्यों के सामान्य अनुवाद की तुलना में सारानुवाद ही अधिक उपयोगी है। न्यायालयों द्वारा दिए गए लंबे निर्णयों तथा महत्वपूर्ण व्यक्तियों के वक्तव्यों और प्रशासनिक एवं संसदीय मामलों के सार इसी रूप में प्रस्तुत किए जाते हैं। इसमें मूलपाठ का सावधानीपूर्वक पठन तथा केंद्रीय भाव को बनाए रखने की चुनौती होती है। इस पर अधिक चर्चा इसी पाठ्यक्रम की ‘‘सारानुवाद’’ इकाई में की जाएगी।
2. व्याख्यानुवाद: इसमें मूलपाठ का व्याख्यात्मकता के साथ अनुवाद होता है। स्पष्ट है कि इस प्रकार के अनुवाद में अनुवादक अथवा व्याख्याता अपने व्यक्तित्व, ज्ञान और विषय संबंधी अनुभव के आधार पर कथ्य में स्पष्टीकरण के लिए कुछ अतिरिक्त उदाहरण, प्रमाण इत्यादि जोड़ सकता है। संस्कृत श्लोकों या सूत्रों पर भाष्य, टीका आदि इसके उदाहरण हैं। तार्किक संयोजनों में अनेक प्रसंग जोड़े जाते हैं ताकि मूल के निहितार्थ को स्पष्ट किया जा सके। हालाँकि इसमें मूल लेखक के वक्तव्य का ह्रास होने की संभावना भी बन जाती है। अतः अनुवादक को सीमा रेखा तय कर लेनी चाहिए। संस्कृत के दर्शन ग्रंथों तथा लोकमान्य तिलक के ‘गीतानुवाद’ के कुछ अन्य निदर्शन इसी प्रकार के अनुवाद के उदाहरण हैं। वैज्ञानिक साहित्य के अनुवाद में वर्णनात्मक शैली भी इसी का उदाहरण है।
3. रूपांतरण: रूपांतरण का अर्थ है स्रोतभाषा के पाठ के रूप को बदलना। इसमें रूपांतरणकार मूलपाठ को अपनी रूचि, सुविधा तथा आवश्यकता के अनुसार रचनात्मक तरीके से लक्ष्य पाठक अथवा दर्शक की रुचि और आवश्यकता के अनुसार परिवर्तित करके लक्ष्यभाषा में रखता है। इसमें मूल सामग्री, संक्षिप्त या विस्तृत, सरल या कठिन तथा विधा-रूप में परिवर्तित होकर आती है; जैसे उपन्यास या कहानी का नाट्य-रूपांतरण जिसमें मूलपाठ की विधा, परिवेश, पात्रा, स्थान आदि परिवर्तित हो जाते हैं। भारतीय सिनेमा तथा रंगमंच पर रूपांतरण के सफल एवं उत्तम प्रयोग द्रष्टव्य हैं। इस पाठ्यक्रम की ‘रूपांतरण’ इकाई में इस पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
अनुवाद के प्रकारों की उपरोक्त स्थितियों के अतिरिक्त भाषा का आधार मानते हुए भी विद्वानों ने बहुपक्षीयता के आधार पर वर्गीकरण किया है। इसमें भाषा-बाह्य, भाषा-केंद्रित तथा मिश्रित अर्थात गौण अनुवाद प्रकारों की चर्चा आगे की जाएगी।
6. सूचनानुवाद : मूलपाठ की विधा संबंधी विशेषता की उपेक्षा कर केवल विषयवस्तु अर्थात कथ्य या संदेश का अनुवाद करना सूचनानुवाद है। यह सारांश और संक्षेप से लेकर अविकल अनुवाद तक हो सकता हे। यह प्रायः व्याख्यात्मक हो जाता है और रूप, बिंब, लक्षण; शैली आदि पूर्णतः उपेक्षित रहती हैं। प्राचीन शास्त्राीय ग्रंथों का समसामायिक भाषाओं में सूचनानुवाद करने की प्रवृत्ति दिखाई देती है। प्राचीन भाषाओं के माध्यम से प्रस्तुत ज्ञान के प्रति समसामयिक पाठकों को परिचित कराना इसका उद्देश्य है।
उपर्युक्त प्रकारों के अलावा विषयाधारित अनुवाद में संगीत, ज्योतिष, पर्यावरण, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक अभिलेखों, गजेटियरों आदि की सामग्री, वाणिज्यानुवाद, काव्यशास्त्र, भाषाविज्ञान सम्बन्धी अनेकानेक विषयों को शामिल किया जा सकता है।