अनुक्रम
हर भाषा में कुछ भी कहने या लिखने के लिए शब्दों के समूहों का प्रयोग होता है। शब्दों का वह समूह जिसमें किसी बात का
भाव पूर्णतः स्पष्ट हो, उसे वाक्य कहते हैं। दूसरे शब्दों में हम कह सकते हैं कि वाक्य वे हैं जिनसे सुनने वाले को पूर्ण संदेश का
पता चल पाये।
सिर्फ एक शब्द से बना है, कई शब्दों से नहीं। महत्वपूर्ण यह नहीं कि वाक्य में शब्द कितने हैं, महत्वपूर्ण यह है कि कहे गये
वाक्य द्वारा दिया गया संदेश पर्याप्त है या नही। अगर आप ध्यान से सोचे तो मेरे कहने का तात्पर्य स्पष्ट था कि मैं आफिस
नहीं जाऊँगा , इसलिए मेरा वाक्य पूर्ण व पर्याप्त है।
Sentence (वाक्य) के प्रकार
1. Assertive or Declarative Sentences (स्वीकारात्मक या कथात्मक वाक्य): Assertive or Declarative Sentences (स्वीकारात्मक या कथात्मक वाक्य) में कुछ बताया जाता है या किसी बात का वर्णन होता है। कोई भी बात चाहे वो एक तथ्य हो या एक सोच।
- अमन मेरा बेटा है।
- अमन घर पर नहीं है।
- अरनवी स्कूल नहीं जाती है।
2. Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्य): ऐसे वाक्य जिनमें कोई प्रश्न पूछा जाता है। उदाहरण – 1. क्या अमन घर पर नहीं है?, 2. क्या तुम खेलते हो?
3. Imperative Sentences (आज्ञासूचक वाक्य): ऐसे Sentences जो आज्ञा, आदेश या प्रार्थना व्यक्त करें। उदाहरण – 1. वहाँ बैठो। 2. मुझको जाने दो।
- Affirmative (सकारात्मक): ऐसे वाक्य जिनमें न नहीं का प्रयोग हो, न ही कोई प्रश्न पूछा गया हो। जैसे- राम एक अच्छा लड़का है।
- Negative (नकारात्मक): ऐसे वाक्य जिनमें नहीं का प्रयोग तो हो पर कोई प्रश्न न पूछा गया हो। जैसे – राम एक अच्छा लड़का नहीं है।
- Interrogative (प्रश्नवाचक): ऐसे वाक्य जिनमें नहीं का प्रयोग न हो पर प्रश्न पूछा गया हो। जैसे – क्या राम एक अच्छा लड़का है?
- Negative Interrogative (नकारात्मक प्रश्नवाचक): ऐसे वाक्य जिनमें नहीं का प्रयोग भी हो और प्रश्न भी पूछा गया हो। जैसे – क्या राम एक अच्छा लड़का नहीं है?
Sentence (वाक्य) के भाग
1. Subject – कर्ता
2. Verb (क्रिया) – कर्म, काम या कार्य
- श्याम सो रहा है। (श्याम सोने का कार्य कर रहा है। इस वाक्य में Subject के द्वारा किये जा रहे कार्य की जानकारी मिलती है।)
- श्याम 8 महीने का है। (इस वाक्य में Subject के कार्य की नहीं बल्कि वर्तमान अवस्था की जानकारी मिलती है।)
- श्याम महीने का था। (इस वाक्य में Subject के कार्य की नहीं बल्कि बीते हुई समय की एक अवस्था की जानकारी मिलती है।)
- श्याम महीने का होगा। (इस वाक्य में Subject के कार्य की नहीं बल्कि आने वाले समय की एक अवस्था की जानकारी मिलती है।)
3. Object – कारक
| Sentence | Subject | Object | Main Verb |
|---|---|---|---|
| राम मेरा दोस्त है। | राम | मेरा दोस्त | – |
| वो पागल नहीं है। | वो | पागल | – |
| हम सब मम्मी के साथ थे। | हम सब | मम्मी | – |
| राहुल यहाँ नहीं है। | राहुल | यहाँ | – |
| पापा खेलते हैं। | पापा | – | खेलना |
| पापा पार्क में खेलते हैं। | पापा | पार्क | खेलना |
| राम आयेगा। | राम | – | आना |
| मैं तुम्हें याद करता हूँ। | मैं | तुम | याद करना |
| राहुल के पास पैसे नहीं हैं। | राहुल | पैसे | – |
| बच्चे क्या देखते हैं? | बच्चे | – | देखना |
| राम पार्क में था। | राम | राम | – |
| तुम मेरे दिल मे रहते हो। | तुम | मेरा दिल | रहना |
| वो स्कूल नहीं जाता था। | वो | स्कूल | जाना |