महाभारत क्या है || महाभारत का संक्षिप्त परिचय
वेदव्यास रचित महाकाव्य महाभारत संस्कृत साहित्य का एक वृहत् विश्वकोश है— जिसमें वैदिक शास्त्र, उपनिषद, धर्मसंहिता, नीतिशास्त्र, वर्णादि आश्रमव्यवस्था, राजनीति, समाजनीति, गृहस्थनीति, धनुर्वेदादिविभिन्न शास्त्र, युद्ध नीति, इतिहास, भुगोल, विज्ञान, अध्यात्म दर्शन इत्यादि विभिन्न विषयों का भण्डार भरा पड़ा है। प्रथम दृष्टि में यह सत्य, अहिंसा तथा धर्म स्थापन के उद्देश्य का एक लौकिक कृती है । …