Sucheta Kripalani (सुचेता कृपलानी) का जीवन परिचय
सुचेता कृपलानी का जन्म जून 1908 में एक बंगाली परिवार में अम्बाला में हुआ था। उन्होंने इलाहाबाद में कांग्रेस के सबसे छोटे स्तर के कार्यकर्ता की हैसियत से कार्य करना आरंभ किया। इसके बाद कांग्रेस के केन्द्रीय कार्यालय में भी वे कार्यरत रही और विदेश विभाग की भी जिम्मेदारी उन्होंने निभाई। दिसम्बर 1940 में फैजावाद जिले …