लोकगीतों का वर्गीकरण | Classification of folk songs in hindi
लोकगीत, लोक जीवन के रीति-रिवाजों और प्रचलित विश्वासों, अभावों और अनुभूतियों, उत्साह और जिजिविषा की सहज अभिव्यक्ति हैं। भारत की सांस्कृतिक विविधता के कारण अपने देश में तो हर ओर लोकगीतों का खजाना ही बिखरा पड़ा है। हर जातीय समूह, हर सांस्कृतिक समूह और हर अंचल के अपने अलग-अलग लोकगीत हैं। एक अनुमान के अनुसार भारत …