तनाव का अर्थ, लक्षण एवं कारण
तनाव वर्तमान जीवन की एक बड़ी समस्या है। मनोवैज्ञानिकों ने तनाव के कर्इ तरीकों से परिभाषित कर उसे समझने का प्रयास किया है। इन मनोवैज्ञानिकों में हैंस सेली का नाम सर्वाधिक प्रमुखता से लिया जाता है। आइये हम तनाव की प्रमुख परिभाषाओं को जानें। प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक हैंस सेली ने अपनी पुस्तक ‘द स्ट्रेस ऑफ लाइफ’ में …