शिक्षण नीतियां का अर्थ, परिभाषा व विशेषताएँ
शिक्षण नीतियां दो शब्दों से मिलकर बना है शिक्षण + नीतियां (Teaching and Strategies)। शिक्षण एक अन्त:क्रियात्मक प्रक्रिया है जो कक्षागत परिस्थितियों में वांछित उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए छात्र और शिक्षकों के द्वारा सम्पन्न की जाती है। नीतियाँ योजना, नीति, चतुराई तथा कौशल की ओर संकेत करती है। कौलिन इंगलिश जैम शब्दकोश (The Collin English Gem Dictionary …