विश्व के प्रमुख भाषा परिवार, भाषा परिवार का संक्षिप्त परिचय
परिवारों की संख्या यद्यपि अभी तक अनिश्चित है, क्योंकि ‘फ्रेडरिक मूलर’ आदि विद्वान् जहाँ 100 भाषा-परिवारों की कल्पना करते हैं, वहाँ अन्य विद्वानों की कल्पना 250 परिवारों तक जा पहुंचती है। कुछ विद्वान् केवल 10 भाषा-परिवार ही मानते हैं। ‘डाॅ. धीरेन्द्र वर्मा’ ने 12 भाषा-परिवार गिनाये हैं, जबकि ‘डाॅ. देवेन्द्रनाथ शर्मा’ ने “अपेक्षाकृत निर्विवाद और प्रमुख” …