सन्तुलित आहार की परिभाषा

‘‘यह आहार सन्तुलित होता है। जिसमें सभी आहार वर्ग जैसे ऊर्जा देने वाला आहार, शरीर संवर्धन करने वाला आहार और सुरक्षातमक आहार उचित परिणाम में हों। जिससे कि व्यक्ति को सभी पोषक तत्व न्यूनतम मात्रा में प्राप्त हो जाये।’’

C.Gopalan सन्तुलित आहार वह है जो विभिन्न प्रकार के भोज्य पदार्थों को ऐसी मात्रा एवं अनुपात में लेने से आती है जिसमें कैलोरी , खनीज , विटामिन तथा अन्य पोषक तत्वों की शरीर की आवश्यकता पूर्ती हो सके , पोषण की कुछ अतिरिक्त मात्रा भी बच जाये।

विशेषताएँ –

  • व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुसार आवश्यक पोषक तत्वों की मात्राएँ हो।
  • उसमें सभी पोषक तत्वों का स्थान हो।
  • उसमें पोषक तत्व उचित अनुपातों में है।
  • सन्तुलित आहार में विशेष पोषक तत्व साथ साथ हो यथा प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट या प्रोटीन और वसा।
  • भविष्य में आवश्यकता के लिए जो पोषक तत्व संचित हो सकते है। उनकी मात्रा अधिक होनी चाहिए।
  • उचित मात्रा में कैलोरी प्रदान करता है।
  • जो आकर्षक सुगन्धित स्वादिष्ट एवं रूचिकर हो और जिसमें सभी भोज्य समूहों के भोज्य पदार्थ हो।

    Leave a Comment