अनुक्रम
भाषा यादृच्छिक ध्वनि-प्रतीकों की संरचनात्मक व्यवस्था है। अर्थात् इस व्यवस्था की अपनी विशेष प्रकार की संरचना
होती है साथ ही इस संरचना में केवल एक स्तर नहीं होता, इसमें कई स्तर होते हैं। प्रत्येक स्तर की अपनी अलग
संरचना होती है।
भाषा की संरचना
मजदूर और कारीगर की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार भाषा संरचना में ध्वनि, शब्द, पद, वाक्य, प्रोक्ति और
अर्थ की अपनी-अपनी भूमिका होती है।
1. ध्वनि संरचना
दो या दो से अधिक वस्तुओं के आपस में टकराने से वायु में कम्पन होता है। जब
यह कम्पन कानों तक पहुँचता है, तो इसे ध्वनि कहते हैं। ध्वनि भाषा की लघुतम, स्वतंत्र और महत्त्वपूर्ण इकाई है। यदि सभी
भाषा की ध्वनियों में सैद्धान्तिक रूप से कुछ समानताएँ होती हैं तो प्रत्येक भाषा की ध्वनियों में कुछ अपनी
विशेषताएँ होती हैं।
होता इनके उच्चारण में फेफड़े से आने वाली वायु अबाध गति से बाहर आती है और
इनका उच्चारण जितनी देर चाहें कर सकते हैं।
की स्वर ध्वनियाँ हैं –
2. व्यंजन : जिन ध्वनियों के उच्चारण में स्वर ध्वनियों का सहयोग अनिवार्य हो और जिनके उच्चारण
में फेफड़े से आनेवाली वायु मुख के किसी भाग में अल्पाधिक रूप से अवरुद्ध होने के कारण
घर्षण के साथ बाहर आए, उन्हें व्यंजन ध्वनि कहते हैं। हिन्दी में व्यंजन ध्वनियों को स्वर के
बाद स्थान दिया गया है जबकि अंग्रेजी में स्वर ध्वनि के साथ मिश्रित रूप में।
हैं : यथा – य्, व्।
और चौथी ध्वनियाँ –
चवर्ग – छ, झ
टवर्ग – ठ, द
तवर्ग – थ, ध
पवर्ग – फ, भ
कहते हैं; यथा – ‘आम’ शब्द में “आ” और “म” दो ध्वनियाँ हैं। “आ” पर ‘म’ की अपेक्षा अधिक बल
दिया जाता है।
हिन्दी ध्वनियों में बलाघात के विषय में यह ध्यातव्य है कि यह प्रभाव सदा स्वर पर ही होता है।
रूप से प्रयुक्त होती हैं, तो उसे शब्द बलाघात कहते हैं; यथा –
- मुझे एक रंगवाली कलम चाहिए। (एक रंग की कलम)
- मुझे एक रंगवाली कलम चाहिए। (रंगवाली एक कलम)
यहाँ ‘क’ वाक्य में ‘एक’ शब्द की ध्वनियों पर बलाघात है, तो ‘ख’ वाक्य में ‘रंगवाली’ शब्द की
ध्वनियों पर। इस प्रकार दोनों वाक्यों के अर्थ में भिन्नता आ गई है।
कहते हैं। प्रत्येक भाषा के सन्धि-नियमों की अपनी विशेषताएँ होती हैं। हिन्दी में कई प्रकार
की सन्धियाँ मिलती हैं, जैसे –
- आप + ना (अ > अ) = अपना
- आधा + खिला (आ > अ) = अधखिला
- भीख + आरी (ई > इ) = भिखारी
- मुख्य + अर्थ (अ + अ = आ) = मुख्यार्थ
- कवि + इन्द्र (इ + इ = ई) = कवीन्द्र
- डाक + घर (क > घ) = डाकघर
- धूप + बत्ती (प > ब) = धूपबत्ती
- घोड़ा + दौड़ (आ लोप) = घुड़दौड़
- पानी + घाट (ई और आ लोप) = पनघट
- मूसल + धार (आ आगम) = मूसलाधार
- दीन + नाथ (आ आगम) = दीनानाथ
- विश्व + मित्र (आ आगम) = विश्वामित्र
2. शब्द संरचना
शब्द-संरचना का अध्ययन
उपसर्ग, प्रत्यय, समास तथा पुनरुक्ति आदि रूपों से करते हैं।
उपसर्ग – उपसर्ग वह भाषिक इकाई है, जो शब्द के पूर्व में प्रयुक्त होती है, किन्तु इसका स्वतंत्र प्रयोग नहीं होता। ऐसी इकाई शब्द-संरचना का मुख्य आधार है। इसे मुख्यत: दो भागों में विभक्त
कर सकते हैं।
- अ – धर्म झ अधर्म, दुर – दिन झ दुर्दिन
- स – जीव झ सजीव, सु – गंध झ सुगंध
- बे – बेकाम (फा. + हि.)
- बे – बेसिर (फा. + हि.)।
- कार = नाटककार, साहित्यकार, स्वर्णकार
- आनी = सेठानी, जेठानी, देवरानी
- ता = सफलता, असफलता, सुन्दरता
- ई = डाक्टरी [ डॉक्टर (अंग्रेजी) + ई (हिन्दी प्रत्यय)]
- दारी = वफादारी [वफा (अ.) + दार (फा.) ]
- ची = संदूकची [संदूक (अ.) + ची (तु.) ]
- दार= जड़दार [जड़ (हिन्दी) + दार (फा.) ]
समास – समास में दो शब्द जुड़कर एक सामासिक शब्द का रूप धारण कर लेते हैं। ऐसे रूप
को समस्त पद या सामासिक पद कहते हैं; जैसे – घोड़ों की दौड़ > घुड़दौड़ अर्थ संदर्भ से सामासिक शब्दों को दो वर्गों में विभक्त कर सकते हैं – प्रथम वर्ग में उन सामासिक शब्दों को रख सकते हैं जिनके अर्थ वही रह जाते हैं जो समास के
पूर्व होते हैं; जैसे –
- माता और पिता = माता-पिता,
- राजा और रानी = राजा-रानी।
- जल और वायु = जलवायु
होता है।
3. पद संरचना
जब शब्द वाक्य निर्माणार्थ निर्धारित व्याकरणिक क्षमता प्राप्त कर लेता है, तो उसे पद की संज्ञा दी जाती
है। पद संरचना में शब्दों के विभिन्न व्याकरणिक रूपों का अध्ययन किया जाता है। रूप संरचना, संज्ञा,
सर्वमान, क्रिया आदि विभिन्न धरातलों पर करते हैं। संज्ञा के रूप संरचना में मुख्यत: वचन पर चिन्तन
करते हैं; जैसे-
- लड़का > लड़के, लड़कों
- गुड़िया > गुड़ियाँ, गुड़ियो, गुड़ियों।
- तुम > तुमने, तुमसे, तुममें, तुमको आदि।
- आप > आपने, आपसे, आपमें, आपको आदि।
क्रिया पद की संरचना में भी प्रत्यय की विशेष भूमिका होती है; यथा –
- चलना > चलें, चलो, चलूँगा, चलिएगा, चलोगी आदि।
- दौड़ना > दौड़े, दौड़ो, दौडूँगा, दौड़िएगा, दौड़ोगी आदि।
- आना > आ जाओ
- मारना > मार डाला, मार दिया
- खाना > खा लिया, खा डाला
- कांपना > काँप उठा, काँप गया
4. वाक्य संरचना
भाषा की स्वतंत्र, पूर्ण सार्थक सहज इकाई को वाक्य कहते हैं। वाक्य में प्रत्यक्ष या परोक्षरूप से कम
से कम एक क्रिया का होना अनिवार्य है। वाक्य संरचना में मुख्यतः उद्देश्य तथा विधेय दो भाग होते
हैं; जैसे- “उदित जा रहा है” में “उदित” उद्देश्य और “जा रहा है” विधेय है।
- जाओ > (तुम) जाओ।
- खाइए > (आप) खाइए।
वाक्य को संरचनात्मक आधार पर सरल, संयुक्त और मिश्र वर्गों में विभक्त कर सकते हैं। एक प्रकार
के वाक्य को दूसरे प्रकार के वाक्य में परिवर्तित कर सकते हैं; जैसे- निषेधात्मक वाक्य निर्माण प्रक्रिया –
- वह योग्य है > वह अयोग्य नहीं।
- तुम यहाँ से जाओ > तुम यहाँ न रुको।
5. प्रोक्ति संरचना
भाषा की महत्तम इकाई प्रोक्ति है। ध्वनि यदि भाषा की लघुत्तम इकाई है, तो प्रोक्ति महत्तम और पूर्ण
अभिव्यक्ति करनेवाली इकाई है। वाक्य के द्वारा प्रोक्ति के समकक्ष अभिव्यक्ति सम्भव नहीं है; जैसे-
- रमेश अच्छा लड़का है।
- रमेश एम.ए. का छात्र है।
- रमेश नियमित परिश्रम करता है।
- रमेश को परीक्षा में प्रथम स्थान मिला
यहाँ रमेश के विषय में चार वाक्य दिए गए हैं। आपसी सम्बन्धों के अभाव में यहाँ पूर्ण, स्पष्ट और
सहज अभिव्यक्ति नहीं है। प्रोक्ति का रूप आते ही भावाभिव्यक्ति स्पष्ट हो जाती है – “रमेश अच्छा लड़का है। नियमित परिश्रम करने के कारण उसे एम.ए. की परीक्षा में प्रथम स्थान मिला।”
विस्तृत हा े सकता है। वाक्यों का उच्चय (उव् + चय) एक-दूसरे के ऊपर सदा रूप महाकाव्य है।
इस प्रकार विभिन्न वाक्यों के एक-दूसरे के साथ समाहित होने के स्वरूप को वाक्य कहते हैं।
प्रोक्ति की संरचना, आन्तरिक अर्थ-संदर्भ और अभिव्यक्ति को ध्यान में रखकर इसे इन तत्त्व-रूपों
में देख सकते हैं –
- एकाधिकवाक्य।
- आन्तरिक सुसंबद्धता या संबद्धता।
- तत्त्व-सरणि: वक्ता, श्रोता, वक्तव्य, संदर्भ, शैली प्रकार।
- संप्रेषणीयता।
- संरचना और संप्रेषणीयता में एक इकाई स्वरूप।
- कथन आधार-प्रत्यक्ष-परोक्ष कथन।
- कथन-शैली आधार-औपचारिक-अनौपचारिक।
- स्थान आधार-स्थानीय-सार्वभौम।
- काल आधार-वर्तमान, भूत, भविष्यत्, सार्वकालिक।
6. अर्थ संरचना
ध्वनि, शब्द, पद और वाक्य आदि भाषा की शारीरिक इकाइयाँ हैं, तो अर्थ भाषा की आत्मा है। अर्थ को
मुख्यत: सात वर्गों में विभक्त कर सकते हैं –
- मुख्यार्थ – पानी, गाय, विद्यालय आदि।
- लक्ष्यार्थ – वह तो गधा है।
- व्यंजनार्थ – यहाँ परम्परा से अर्थ जोड़ते हैं, जैसे- गंगा जल (पवित्रता का प्रतीक)
- सामाजिक – “VYou”B शब्द के लिए हिन्दी में विभिन्न संदर्भों के लिए तू, तुम और आपका प्रयोग
करते हैं।
तू – (छोटे के लिए, गुस्से में) तू जा, तू खा।
तुम – (बराबर के लिए) तुम चलो, तुम लिखो।
आप – (आदर सूचक, बड़ों के लिए) आप चलिए, आप लिखिए।
- बलात्मक – प्रमोद रोटी खाएगा, रोटी खाएगा प्रमोद।
- शैलीय अर्थ – (हिन्दुस्तानी, उर्दू, हिन्दी शैली)
आप बैठिए, आप तशरीफ रखिए, आप विराजिए।
- पूर्ण पर्यायी : Dog > कुत्ता, Man > आदमी।
- आंंशिक पर्यायी : भीगा-गीला, छोटा-नाटा, सुन्दर-अच्छा, बढ़िया-स्वादिष्ट।
विलोम : विलोम अर्थ अभिव्यक्ति हेतु मूल यौगिक रूपों में शब्दों का निर्माण करता है।
मूल: जड़-चेतन, सुख-दु:ख, दिन-रात आदि।
अंश है।
- भाषा विज्ञान- डाॅ भोलानाथ तिवारी, किताब महल, इलाहाबाद
- हिंदी भाषा का संरचनात्मक अध्ययन- डाॅ॰ सत्यव्रत, मिलिंद प्रकाशन, हैदराबाद