राज्य द्वारा ग्रामीण विकास के क्षेत्र में लागू किये गये कार्यक्रमों को मोटे तौर पर चार भागों में बाँटा जा सकता है: (अ) आय बढ़ाने वाले कार्यक्रम (ब) रोजगार उन्मुख कार्यक्रम (स) शिक्षा एवं कल्याण कार्यक्रम (द) क्षेत्रीय कार्यक्रम।
ग्रामीण विकास के कार्यक्रम
भारत में स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात विविध पंचवर्षीय योजनाओं के अन्तर्गत अनेकानेक ग्रामीण विकास कार्यक्रम चलाये गये, जिनमें से कुछ मुख्य कार्यक्रमों को तालिका के आधार पर अवलोकित किया जा सकता है:
| कार्यक्रम | लागू वर्ष |
|---|---|
| प्रथम पंचवर्षीय योजना | |
| 1. सामुदायिक विकास कार्यक्रम | 1952 |
| 2. राष्ट्रीय विस्तार सेवा | 1953 |
| द्वितीय पंचवर्षीय योजना | |
| 3. खादी एवं ग्राम उद्योग आयोग | 1957 |
| 4. बहुद्देशीय जनजातीय विकास प्रखण्ड | 1959 |
| 5. पंचायती राज संस्था | 1959 |
| 6. पैकेज कार्यक्रम | 1960 |
| 7. गहन कृषि विकास कार्यक्रम | 1960 |
| तृतीय पंचवर्षीय योजना | |
| 8. व्यावहारिक पोशाहार कार्यक्रम | 1960 |
| 9. गहन चौपाया पशु विकास कार्यक्रम | 1964 |
| 10. गहन कृषि क्षेत्र कार्यक्रम | 1964 |
| 11. उन्नत बीज किस्म योजना | 1966 |
| 12. राष्ट्रीय प्रदर्शन कार्यक्रम | 1966 |
| वार्षिक योजना | |
| 13. कृषक प्रशिक्षण एवं शिक्षा कार्यक्रम | 1966 |
| 14. कुआँ निर्माण योजना | 1966 |
| 15. वाणिज्यिक अनाज विषेश कार्यक्रम | 1966 |
| 16. ग्रामीण कार्य योजना | 1967 |
| 17. अनेक फसल योजना | 1967 |
| 18. जनजातीय विकास कार्यक्रम | 1968 |
| 19. ग्रामीण जनषक्ति कार्यक्रम | 1969 |
| 20. महिला एवं विद्यालय पूर्व षिषु हेतु समन्वित योजना | 1969 |
| चतुर्थ पंचवर्षीय योजना | |
| 21. ग्रामीण नियोजन हेतु कै्रष कार्यक्रम | 1971 |
| 22. लघु कृशक विकास एजेन्सी | 1971 |
| 23. सीमान्त कृशक एवं भूमिहीन मजदूर परियोजना एजेन्सी | 1971 |
| 24. जनजातीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम | 1972 |
| 25. जनजातीय विकास पायलट परियोजना | 1972 |
| 26. पायलट गहन ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम | 1972 |
| 27. न्यूनतम आवश्यक कार्यक्रम | 1972 |
| 28. सूखा उन्मुख क्षेत्र कार्यक्रम | 1973 |
| 29. कमाण्ड क्षेत्र विकास कार्यक्रम | 1974 |
| पंचम पंचवर्षीय योजना | |
| 30. समन्वित बाल विकास सेवा | 1975 |
| 31. पर्वतीय क्षेत्र विकास एजेन्सी | 1975 |
| 32. बीस सूत्रीय आर्थिक कार्यक्रम | 1975 |
| 33. विषेश पशु समूह उत्पादन कार्यक्रम | 1975 |
| 34. जिला ग्रामीण विकास एजेन्सी | 1976 |
| 35. कार्य हेतु अन्य येाजना | 1977 |
| 36. मरुस्थल क्षेत्र विकास कार्यक्रम | 1977 |
| 37. सम्पूर्ण ग्राम विकास योजना | 1979 |
| 38. ग्रामीण युवा स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम | 1979 |
| षष्ठम पंचवर्षीय योजना | |
| 39. समन्वित ग्रामीण विकास कार्यक्रम | 1980 |
| 40. राष्ट्रीय ग्रामीण नियोजन कार्यक्रम | 1980 |
| 41. ग्रामीण महिला एवं षिषु विकास कार्यक्रम | 1983 |
| 42. ग्रामीण भूमिहीन नियोजन प्रतिभू कार्यक्रम | 1983 |
| 43. इन्दिरा आवास योजना | 1985 |
| सप्तम पंचवर्षीय योजना | |
| 44. मातृत्व एवं षिषु स्वास्थ्य कार्यक्रम | 1985 |
| 45. सार्वभौमिक टीकारण कार्यक्रम | 1985 |
| 46. जवाहर नवोदय विद्यालय योजना | 1986 |
| 47. नया बीस सूत्रीय कार्यक्रम | 1986 |
| 48. केन्द्र प्रायोजित ग्रामीण आरोग्य कार्यक्रम | 1986 |
| 49. जन कार्यक्रम एवं ग्रामीण प्रोद्योगिकी उन्नयन परिषद(कापार्ट) | 1986 |
| 50. बंजर भूमि विकास परियोजना | 1989 |
| 51. जवाहर रोजगार योजना | 1989 |
| अश्टम पंचवर्षीय योजना | |
| 52. षिषु संरक्षण एवं सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम | 1992 |
| 53. प्रधानमंत्री रोजगार योजना | 1993 |
| 54. नियोजन आश्वासन योजना | 1993 |
| 55. राष्ट्रीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम | 1994 |
| 56. परिवार साख योजना | 1994 |
| 57. विनियोग प्रोत्साहन योजना | 1994 |
| 58. समन्वित बंजर भूमि विकास परियोजना | 1995 |
| 59. राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम | 1995 |
| 60. राष्ट्रीय वृद्ध पेंशन कार्यक्रम | 1995 |
| 61. राष्ट्रीय परिवार लाभ कार्यक्रम | 1995 |
| 62. राष्ट्रीय मातृत्व लाभ कार्यक्रम | 1995 |
| 63. पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम | 1995 |
| 64. मिलियन कुआँ कार्यक्रम | 1996 |
| 65. विद्यालय स्वास्थ्य परीक्षण विषेश कार्यक्रम | 1996 |
| 66. परिवार कल्याण कार्यक्रम | 1996 |
| नवम पंचवर्षीय येाजना | |
| 67. गंगा कल्याण योजना | 1997 |
| 68. बालिका समृद्धि योजना | 1997 |
| 69. स्वर्ण जयन्ती ग्राम स्वरोजगार योजना | 1999 |
| 70. जवाहर ग्राम समृद्धि योजना | 1999 |
| 71. ग्रामीण आवास हेतु ऋण एवं सहायता योजना | 1999 |
| 72. ग्रामीण आवास विकास हेतु उन्मेशीय स्रोत येाजना | 1999 |
| 73. समग्र आवास योजना | 1999 |
| 74. प्रधानमंत्री ग्रामोदय योजना | 2000 |
| दसवीं पंचवर्षीय योजना | |
| 75. ग्रामीण भण्डारण योजना | 2002 |
| 76. सर्वशिक्षा अभियान | 2002 |
| 77. सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजना | 2003 |
| 78. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना | 2004 |
| 79. आशा योजना | 2005 |
| 80. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम | 2005 |
| 81. ज्ञान केन्द्र योजना | 2005 |
| 82. महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कार्यक्रम | 2006 |
ग्रामीण विकास कार्यक्रमों का मूल्यांकन
भारत में ग्रामीण विकास के विविध प्रयासों की सफलता एवं असफलता की समीक्षा करने पर यह स्पष्ट होता है कि ग्रामीण समाज एवं विशेषकर ग्रामीण निर्धनों पर ग्रामीण विकास कार्यक्रमेां की बहुत सीमित सफलता प्राप्त हुई है। ग्रामीण विकास की नीतियों, कार्यक्रमों के निर्धारण एवं क्रियान्वयन में कमियों के कारण ग्रामीण रुपान्तरण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण परिणाम नहीं दृष्टिगोचर होता। कुछ महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के लक्ष्यों एवं उपलब्धियों के आधार पर उनका मूल्याँकन किया जा सकता है।