अनुक्रम
किया जाता है, परिवर्तनों को लागू किया जाता है, सूचनाओं को
उत्पादक बनाया जाता है एवं व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त किया
जाता है। संप्रेषण में एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक सूचनाओं का आदान-प्रदान
शामिल होता है। आधुनिक संचार क्रान्ति के युग में समस्त व्यावसायिक उपक्रमों
की सफलता काफी सीमा तक प्रभावी संप्रेषण प्रक्रिया पर निर्भर करती है।
संप्रेषण (Communication) शब्द अंग्रेजी के ‘Common’ शब्द से बना
है जिसकी उत्पत्ति लैटिन शब्द ‘Communis’ से हुई है, जिसका शाब्दिक अर्थ
है एक समान। संप्रेषण वह साधन हे जिसमें संगठित क्रिया द्वारा तथ्यों,
सूचनाओं, विचारों, विकल्पों एवं निर्णयों का दो या दो से अधिक व्यक्तियों
के मध्य अथवा व्यावसायिक उपक्रमों के मध्य आदान-प्रदान होता है।
का आदान-प्रदान लिखित, मौखिक अथवा सांकेतिक हो सकता है। माध्यम
बातचीत, विज्ञापन, रेडियो, टेलीविजन, समाचार पत्र, ई-मेल, पत्राचार आदि
कुछ भी हो सकता हे। संप्रेषण को सन्देशवाहन, संचार अथवा संवहन आदि
समानार्थी शब्दों से पुकारा जाता है।
व्यावसायिक संप्रेषण की परिभाषा
संप्रेषण की कुछ प्रमुख विद्वानों द्वारा दी गयी परिभाषा निम्नांकित हैं:-
आंग्ल शब्द Communication को हिन्दी में संचार, संवादवाहन, संप्रेषण,
सन्देशवाहन नामों से जाना जाता है।
अथवा सन्देशों द्वारा समागम:, विचारों एवं सम्मतियों के विनिमय
से है।’’
और समझ को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुँचाया जाता
है।’’
हैं जिनके माध्यम से एक व्यक्ति अपनी बात दूसरे व्यक्ति के
मस्तिष्क में डालता है। यह अर्थ का पुल है। इसके अन्तर्गत
कहने, सुनने और समझने की व्यवस्थित तथा निरन्तर प्रक्रिया
सम्मिलित होती है।’’
व्यक्तियों के मध्य तथ्यों, विचारों, सम्मतियों अथवा भावनाओं का
विनिमय है।’’
और सम्मतियों से दूसरे व्यक्ति को अवगत कराने से हैं।’’
दोहराने (Replication) के लिये एक प्रक्रिया है।’’
पहलुओं के मध्य अर्थपूर्ण बातों का विनिमय करने की प्रक्रिया
के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। विशिष्टतया यह वह
प्रक्रिया है जिसके माध्यम से मानवों के मध्य समझ को पहुँचाया
जाता है तथा अथोर्ं को समझा जाता है।
य अर्थपूर्ण बातों के आदान-प्रदान की प्रक्रिया के रूप में परिभाषित
किया जा सकता है।’’
उपर्युक्त परिभाषाओं का अध्ययन करने से स्पष्ट होता है कि संप्रेषण
एक सतत् प्रक्रिया है जिसमें दो या दो से अधिक व्यक्ति अपने सन्देशों,
भावनाओं, विचारों, सम्मतियों तथा तकोर्ं आदि का पारस्परिक विनिमय करते
हैं।’ इस प्रकार संप्रेषण एक ऐसी युक्ति है, कला है जिसके माध्यम से
सूचनाओं का आदान प्रदान होता है।
व्यावसायिक संप्रेषण के उद्देश्य
व्यवसाय करने में संप्रेषण की अत्यधिक आवश्यकता पड़ती है, क्योंकि
कोई भी व्यक्ति तब तक व्यवसाय नहीं कर सकता जब तक कि उसके
पास व्यवसाय से सम्बन्धित सूचना के आदान-प्रदान की व्यवस्था न हो।
यदि किसी व्यक्ति को रूपया देकर ताले में बन्द करके बिठा दिया जाये
तो वह व्यवसाय नहीं कर सकता, ठीक उसी प्रकार व्यवसाय में संप्रेषण
के मुख्य उद्देश्य हैंं:-
किया जाता है ताकि व्यवसाय से सम्बन्धित समस्त सूचनाओं का विनिमय
अथवा आदान-प्रदान किया जा सके। इसके माध्यम से क्रय-विक्रय, ग्राहक,
पूर्तिकर्ता तथा अन्य पक्षों के बारे में सभी प्रकार की सूचनायें प्राप्त की जा
सकती हैं अथवा भेजी जा सकती हैं।
निश्चित किये गये लक्ष्यों के बारे में क्या कार्यवाही हो रही है, इसका पता
लग सके। इसी कारण प्रबन्धक समय-समय पर अनेक प्रकार के विवरण
मॅगवाते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रत्येक स्तर पर कार्यवाही
हो रही है।
गये कार्य की प्रगति का मूल्याकन हो सकता है। यदि कोई कमी हो तो
इसे सुधारा जा सकता है। यदि किसी स्थान पर कोई कार्य नहीं हो रहा
है तो उचित कार्यवाही की जा सकती है।
रूप से चलाने के लिये यह आवश्यक है कि विभिन्न विभागों तथा अनुभागों
में समन्वय स्थापित किया जाये और इस कार्य के लिये संप्रेषण का सहारा
लिया जाता है। संप्रेषण का प्रयोग सभी स्तरों पर सूचनायें भेजने, नीतियों
को अपनाने तथा श्रमिकों के मनोबल को बढ़ाने आदि में भी प्रयोजित किया
जाता है। अत: संप्रेषण समन्वय के लिए बहुत सहायक है।
प्रबन्ध एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा लोगों से कार्य कराया जाता है।
प्रबन्ध के मुख्य कार्य हैं- नियोजन, संगठन, मानवीय संसाधनों को जुटाना,
नियुक्ति, अभिप्रेरणा आदि। इन सभी कायोर्ं के लिये सूचना का आदान-
प्रदान आवश्यक है जो कि संप्रेषण द्वारा किया जाता है। यहॉ तक कि
प्रबन्धकीय निर्णय भी सूचना के आधार पर लिये जाते हैं। अत: संप्रेषण
की अत्यधिक आवश्यकता है।
करने हेतु उन्हें सभी प्रकार की आवश्यक जानकारी देना आवश्यक है और
यह कार्य संप्रेषण की सहायता से किया जाता है। यदि कर्मचारियों को
इस बात का पूर्ण ज्ञान हो कि अच्छा कार्य करने पर उनकी तरक्की होगी
अथवा पारितोषिक प्राप्त होगा तो वे निश्चय रूप से ही अच्छा कार्य करेंगे।
प्रशिक्षण हेतु संप्रेषण की अत्यधिक आवश्यकता है। संप्रेषण के माध्यम से
समस्त कर्मचारियों और अधिकारियों का ज्ञान वर्धन किया जाता है, ताकि
वह अपने कार्य को अधिक निपुणता से कर सकें।
संक्षेप में, हम यह कह सकते हैं कि व्यावसायिक संप्रेषण एक व्यवसाय
की आधारशिला है और इसी की सहायता से सभी प्रकार के व्यावसायिक
उद्देश्यों की पूर्ति की जा सकती है। आधुनिक जगत में व्यावसायिक कार्यकलाप
इतने अधिक बढ़ चुके हैं कि उन्हें निपटाने के लिये एक कुशल संप्रेषण
पद्धति की अत्यन्त आवश्यकता है, विशेषकर बैंकों की प्रबन्धकीय सूचना पद्धति
की कुशलता इसी पर आधारित है।
व्यावसायिक संप्रेषण के आवश्यक तत्व
संप्रेषण के परम्परागत स्वरूप में पांच तत्व :
- सन्देशवाहक, वक्ता
अथवा लेखक, - विचार जो सन्देश, आदेश या अन्य रूप में हैं,
- संवाहन
कहने, लिखने अथवा जारी करने के रूप में, - सन्देश प्राप्त करने वाला,
- सन्देश प्राप्तकर्ता की प्रतिपुष्टि या प्रतिक्रिया आदि तत्व होते हैं।
लेकिन
संप्रेषण के आधुनिक स्वरूप का विश्लेषण किया जाए तो संप्रेषण के निम्नलिखित
तत्व प्रकाश में आते हैं:
व्यावसायिक संप्रेषण निरन्तर (सतत्) चलने वाली प्रक्रिया है। क्योंकि
ग्राहकों, कर्मचारियों, सरकार आदि बाºय एवं आन्तरिक पक्षों के मध्य सन्देशों
के आदान-प्रदान की प्रक्रिया व्यवसाय में निरन्तर बनी रहती है। संप्रेषण
में सूचना आदेश, निर्देश, सुझाव, सलाह, क्रियान्वयन, शिक्षा,
चेतावनी, अभिप्रेरणा, ऊँचा मनोबल उठाने वाले संदेशों का आदान प्रदान
निर्बाध रूप से सतत प्रक्रिया में चलता रहता है।
से दूसरे व्यक्ति (समूह) को भेजना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि इसके लिए
यह भी आवश्यक है कि सूचना अथवा सन्देश प्राप्तकर्ता उसे उसी भाव (अर्थ)
में समझे जिस भाव से उसे सूचना दी गई है। इसलिए संप्रेषण प्रक्रिया
में सूचना प्रेषण करने वाले को ‘Encoder’ तथा सूचना प्राप्त करने वाले को
‘Decoder’ कहा जाता है। इस प्रक्रिया को निम्न ढंग से स्पष्ट किया जा
सकता है :
