रूप से उपलब्ध होते है। इन चारों के अतिरिक्त बड़ौदा से प्रकाशित रामायण का ‘आलोचनात्मक
संस्करण’ आजकल विशेष रूप से प्रचलित है।
रामायण के विभिन्न संस्करण
- औदीच्य संस्करण
- गौड़ीय संस्करण
- दाक्षिणात्य संस्करण
- पश्चिमोत्तरीय संस्करण
- आलोचनात्मक संस्करण
1. औदीच्य संस्करण –
यह संस्करण गुजराती प्रिंटिंग प्रेस, बम्बई एवं निर्णय सागर प्रेस, बम्बई से
प्रकाशित हुआ है। इस पर नागेश भट्ट की ‘रामीया व्याख्या’ भी है छपी है।
ड़ा. जी गोरेशिया ने 1848 ई. में पेरिस में किया तथा इसका पुन: प्रकाशन 1933 में कलकत्ता
संस्कृत सीरीज से हुआ। तीसरा प्रकाशन में इण्डियन हेरीटेज ट्रस्ट मद्रास से हुआ है। डा. गोरेशिया
ने इसका इटेलियन भाषा में अनुवाद भी किया है।
1920 के बीच हुआ। दूसरा प्रकाशन निर्णय सागर प्रेस बम्बई से तिलक टीका सहित वासुदेव लक्ष्मण
शास्त्राी पलसीकर ने 1930 में किया। तथा तीसरा प्रकाशन वेंकटेश्वर प्रैस बम्बई से 1935 में हुआ।
इसको बम्बई-संस्करण के नाम से भी जाना जाता है। यह अन्य संस्करणों से अपेक्षाकृत अधिक
प्रचलित एवं व्यापक है।
लाहौर के अनुसन्धान कार्यालय से 1923 में हुआ था। अनेक विद्वानों यथा रामलभाया, वी.वी.
शास्त्राी आदि के द्वारा इसके विभिन्न काण्डों का सम्पादन हुआ है।
इन चारों संस्करणों के पाठों में पर्याप्त अन्तर पाया जाता है। कामिल बुल्के ने इन पाठान्तरों का
कारण देते हुए कहा है कि वाल्मीकिकृत रामायण प्रारम्भ में मौखिक रूप से प्रचलित थी और बहुत
काल बाद भिन्न-भिन्न परम्पराओं के आधार पर वर्तमान लिखित रूप बना। फिर भी कथानक के
दृष्टिकोण से तीनों पाठों की तुलना करने पर यह सिद्ध होता है कि कथावस्तु में जो अंतर पाये
जाते है, वे बहुत ही कम महत्त्वपूर्ण हैं।
तथापि चारों संस्करणों में से किस संस्करण में काव्य अधिक प्रामाणिक और मौलिक रूपेण सुरक्षित
है, यह निर्णय करना कठिन है। श्लैगल ने बंगाली संस्करण को अधिक प्रामाणिक माना है। जबकि
बोटलिंग के अनुसार इसका सर्वप्राचीन रूप बम्बई संस्करण में प्राप्त होता है। हरिवंश पुराण के
सर्ग 237 में रामायण विषयक उल्लेख बंगाली संस्करण से अधिक मिलते हैं।
शताब्दी के सहित्य में रामायण-विषयक वर्णन बम्बई-संस्करण से अधिक सम्बन्ध रखते हैं।
ग्यारहवीं शताब्दी के क्षेमेन्द्र की ‘रामायणमंजरी’ से कश्मीर-संस्करण की पूर्व सत्ता का आभास
मिलता है। ग्यारहवीं शताब्दी के भोज के रामायण चम्पू का आधार बम्बई संस्करण रहा होगा।
उसी रूप मे चले आ रहे हैं। इन्होंने एक-दूसरे संस्करण को यथासंभव प्रभावित भी किया है।
होने के कारण, रामायण के पाठ को संशोधित करने का प्रयास किया गया तथा ओरियन्टल रिसर्च
इंस्टीट्यूट, बड़ौदा से रामायण का एक संशोधित ‘आलोचनात्मक संस्करण’ निकाला गया। इसका
सम्पादन डा. जी. एच. भटट् और शाह द्वारा 1960 से 1975 के बीच हुआ।
प्रकाशित हुआ है तथा आजकल शोध के क्षेत्र मे यह संस्करण विशेष रूप से प्रचलित है।
विभिन्न संस्करणों के पाठान्तरों में से संशोधित एवं प्रामाणिक पाठ को स्वीकार किया गया है तथा
अन्य पाठों को पादटिप्पणी में दर्शाया गया है।