मृदा अपरदन क्या है ?

मृदा को अपने स्थान से विविध रासायनिक, भौतिक एवं जैविक क्रियाओं द्वारा हटाया जाना मृदा अपरदन कहलाता हैं। मृदा अपरदन से मृदा की अनेक समस्यायें उतपन्न हो जाती हैं। उर्वरा शक्ति का ह्रास, नाइट्रोजन की कमी, अत्याधिक पशुचारण, अम्लीय क्षारीय जल का बढ़ना, कॉस खरपतवार का बढ़ना एवं मरूस्थलीय रेत का प्रसार आदि मुख्य हैं।

मृदा अपरदन के प्रकार 

मृदा अपरदन मुख्य रूप से चार प्रकार का होता है-

  1. पवन अपरदन :-इस प्रकार का अपरदन मरूस्थलीय प्रदशें में देखने को मिलता है मरूस्थलीय प्रदेशो में पवन मृदा के महीन कणों व बालू को पास के कृषि भूमियो में बिछाते रहते हैं जिससे इन कृषि भूमियों का ऊपजाऊपन नष्ट होता रहता है इस प्रकार के अपरदन को पवन अपरदन कहते है। यह अपरदन संसार के मरूथलीय प्रदेशो तथा उनके निकटवर्ती भागों में दिखार्इ देता है भारत में थार का मरूस्थल एक लाख वर्ग किलोमीटर से भी अधिक क्षेत्र को घेरे हुए है।
  2. परतदार अपरदन :-इस प्रकार का अपरदन समान्यत: नदी घाटियों तथा बाढ से प्रभावित क्षेत्रों में होता है। जब जल एक परत कें रूप में बहता है तो मृदा की पतली परतों को अपने साथ बहा लें जाता है। इस प्रकार के अपरदन में लम्बें समय में मृदा की परत हट जाती है। और मृदा अनुपजाऊ हो जाती है।
  3. नदिका अपरदन :-घरातलीय पदार्थ समान्यत: मृदा का बहते हुए जल के द्वारा निष्कासन नदिका अपरदन कहालाता है इस प्रक्रिया के अन्तगर्त बहुत सी छुद्र सरिताएँ वर्षा ऋतु में बन जाती है। तथा इनकी गहरार्इ केवल कुछ सेंटीमीटर होती है। ये अपरदन भी करती है इसे ही नदिका अपरदन के नाम से जानतें है।
  4. अवनालिका अपरदन :-जल ढाल की ओर जब नालियो में बहता है तो वह मृदा कणो को उखाड कर बहा ले जाता है इससे अवनालिकाएँ बन जाती है। ये धीरे – धीरे गहरी और चौड़ी होकर विस्तृत क्षेत्रों में फैल जाती है। इस प्रकार के अपरदन को अवनालिका अपरदन कहते है।

मृदा अपरदन रोकने के उपाय

  1. वन संरक्षण :- वृक्षों की जड़ें मृदा पद्धार्थो को बांधे रखती है वनों की अधिक कटार्इ के कारण मृदा अपरदन तेजी से होता है। यही कारण है कि सरकार ने वनों की कटार्इ पर रोक लगा दी है तथा उन्हे सुरक्षित घोषित कर दिया है। मृदा संरक्षण की यह विधि सभी प्रकारों के भूभागों के लिए उपयुक्त है वनो से वर्षा होती है इनसे मृदा निमार्ण को प्रक्रिया तेज हो जाती है। 
  2. बाढ नियंत्रण :- वर्षा ऋतु में नदियों में जल की मात्रा बढ जाती है इससे मृदा के अपरदन में वृ़िद्ध होती है। बाढ़ नियंत्रण के लिए नदियों पर बॉंध बनाए गए है इससे मृदा का अपरदन रोकने के लिए मदद मिलती है नदियों के जल को नहरों द्वारा सुखाग्रस्त क्षेत्रों की ओर मोड़कर तथा जल संरक्षण की अन्य सुनियोजित विधियों द्वारा भी बाढ़ों को रोका जा सकता है। 
  3. वृक्षारोपण :- वृक्षारोपण द्वारा हम मृदा संरक्षण को प्रोत्साहन दे सकते है मरूस्थलीय प्रदेशों के आसपास क्षेत्रो में वृक्षारोपण द्वारा मृदा संरक्षण किया जा सकता है इसी प्रकार नदी घाटी बंजर भूमियों तथा पहाड़ी ढ़ालों पर वृक्ष लगाना मृदा संरक्षण की विधि है। इससे इन स्थानों पर मृदा अपरदन कम हो जाता है । 
  4. बंध बनना – अवनालिका अपरदन से प्रभावित भूमि में बंध या अवरोध – बनाकर मृदा अपरदन को रोका जा रहा हैं। यह विधि न केवल मृदा अपरदन को रोकती हैं। वरन इससे मृदा का ऊपजाऊपन बनाए रखने में मदद मिलती हैं। साथ ही जल संसाधनो के संरक्षण तथा भूमि को समतल करने में भी सहायता मिलती हैं। 
  5. नियोजित चरार्इ :- चरार्इ से वनस्पत्ति आवरण समाप्त हो जाता है जिससे मृदा ढ़ीली हो जाती है। इन मृदाओ को जल आसानी से बहा ले जाती है। इन क्षेत्रों में नियोजित चरार्इ से वनस्पत्ति आवरण को बचाया जा सकता हैं। इस विधि से उन क्षेत्रों का मृदा अपरदन कम कर मृदा संरक्षण किया जा सकता हैं।
  6. सीढ़ी़दार खेत बनाना :- सीढ़ीदार खेत बनाने से मतलब चौड़ें समतल चबूतरे बनाने से हैं। पहाड़ी ढ़ालों पर यदि इस प्रकार के चबूतरे बना दियें जाए तो ढ़लान पर समतल होने के कारण मृदा संरक्षण होगा और अपरदन की क्रिया कम हो जायेगी जिससे की जल संसाधनों का समुचित उपयोग होगा और इस क्षेत्र में उत्पादन का कार्य भी किया जा सकेगा । 
  7. समोच्यरेखीय जुतार्इ :- मृदा संरक्षण की यह विधि तरंगित भूमि वाले प्रदेशों के लिए सबसे अधिक उपयुक्त हैं। भूमि को समान ऊॅंचार्इ पर जोतने से हल के कूंड ढ़ाल के आरपार बन जाती हैं इससे मृदा के अपरदन की गति कम हो जाती है। यह विधि मृदा में आर्द्रता व उपजाऊपन बनाये रखने में भी सहायक है। 
  8. कृषि की पटटीदार विधि अपनाना :- इस विधि में खेतो को पट्टियों में बॉंट दिया जाता है एक पटटी में एक साल खेंती की जाती है जबकी दूसरी पट्टी बिना जोते बोए खाली पड़ी रहती है छोडी़ गर्इ पटटी की वनस्पति का आवरण मृदा अपरदन को रोकेते है तथा उपजाऊ पन को बनाये रखता हैं। अगले वर्ष इस क्रिया को बदल दी जाती है। 
  9. शस्यार्वतन :- यह विधि संसार के अधिकांश देशों में उपजार्इ जा रही है जहॉं पर जनसंख्या के दाबाव के कारण खेती की जमीन कम हो गर्इ हैं। इससें खेती का उपजाऊपन बनाए रखने के लिए चुने हुए खेतो में विभिन्न फसलों को बारी बारी से बोते है। इस प्रकार शस्यार्वतन के द्वारा ऐसे खेतो की उर्वरता भी बनी रहती है। जिनमे लगातार कोर्इ न कोर्इ फसल खड़ी रहती हैं। 
  10. भूमि उद्धार :- मृदा संरक्षण की यह विधि नदी घाटी और पहाड़ी प्रदेशों के लिए सर्वाधिक उपयुक्त हैं इस विधि में भूमियों को समतल करके भी अपरदन क्रिया रोकी जा सकती हैं। हमारे देश मे चम्बल व यमुना नदियों के उत्खात भूमियो वाले विस्तृत क्षेत्रों को इस विधि द्वारा समतल किया गया हैं।

Leave a Comment