अनुक्रम
![]() |
शरीर की मुख्य पेशियाँ |
पेशियों का नामकरण
पेशियों के नाम उनकी बनावट के आधार पर उनके कार्य के आधार पर शरीर में उनकी स्थिति एवं उनके तन्तुओं की दिशा के आधार पर रखा जाता है। उदाहरण के लिए – कार्य के आधार पर पेशियों का नामकरण – बांह की पेशी Flexor Policies Longs नामक पेशी या आकृृति के आधार पर डेस्टाइड (Deltoid Muscle) जो कि डेस्टा के आकार की है व स्थिति के आधार पर External Intercostals and Internal Intercostals पेशियों के नाम रखे गये है।
पेशियों का उद्गम एवं निवेशन
1. उद्गम – उद्गम से तात्पर्य पेशी का वह सिरा जो पेशीय संकुचन होने पर स्थिर अवस्था में होता है। वह सिरा अस्थि जिस हिस्से से जुड़ता है उस स्थल या सम्बन्धित स्थान को उद्गम स्थल कहा जाता है। पेशियों के उनके कार्य के अनुसार उनके उद्गम स्थल में परिवर्तन होते रहते है। पेशी का उद्गम स्थल सामान्यत: अक्षीय कंकाल के अधिक समीप रहता है।
पेशियों की बनावट
पेशियों की बनावट पेशी तन्तुओं के विभिन्न आकारों में व्यवस्थित होने के कारण होती है। तन्तुओं की विभिन्न व्यवस्थाओं के फलस्वरूप ही पेशियों की शक्ति, गतिशीलता, स्थिरता, लचीलापन आदि होता है। पेशी के मध्य भाग के लम्बे होने से पेशी में गति अधिक होती है। मोटी पेशी में शक्ति अधिक होती होगी। किसी पेशी में तन्तुओं की संख्या अधिक है तो उस पेशी में शक्ति अधिक होती है। यह पेशियाँ विभिन्न आकार – प्रकार की होती है। फेशीकिल्स (Fascicles) जो कि कंकालीय तन्तु के छोटे – छोटे गुच्छों के समूह होते है। इसी फेशीकल्स की व्यवस्था तथा उनके टेन्डम्स से जुड़ाव स्ट्रेप पेशी, पंख के समान पीनेट पेशी तथा गोलाकार पेशी मुख की ऑर्बिकुलेरिस ओरिस, आँखों की पेशी आर्बिकुलेरिस ऑक्यूलाइ प्रेशी आदि है। स्ट्रेप पेशी का उदाहरण – गर्दन की स्टर्नोहाइड पेशी उदरीय भित्ती की रेक्टस एण्डोमिनिस पेशी, फ्यूजीफार्म पेशी का उदाहरण – बाँह की बाइसेप्स पेशी, यह तकले के आकार की हाती है।
मांसपेशियों के प्रकार
मानव शरीर में छोटी – बड़ी कुल 519 मांसपेशियां पायी जाती है। इनके दो भेद माने जाते है – 1. ऐच्छिक पेशी (Voluntary) 2. अनैच्छिक पेशी (Non Voluntary)
पेशियों के कार्य एवं गतियाँ
पेशियों के क्रियात्मक होने के कारण ही शरीर में विभिन्न अंगों में गति संभव होती है। जिससे मनुष्य विभिन्न प्रकार के कार्यो को सम्पादित कर पाता है। सामान्यत: पेशियों में निम्न गतियाँ होती रहती है। जैसे – पेशियों में आकुंचन (Flexion) प्रसारण (Extention) तथा अपवर्तन, (Abfiction) अभिवर्तन (Adduction) एवं घूर्णन (Rotation) तथा पर्यावर्तन (Circumduction)।
पेशियाँ शरीर के विभिन्न भागों में गति लाने के लिए समूहों (Group) में कार्य करती है। पेशियां का समूह दूसरे समूह के विरूद्ध कार्य करने के कारण उसका विरोधी (Antagonist) कहलाता है। संकोचक पेशी शरीर के किसी भी भाग में गति का कार्य करती है। वे अविरोधी (Agonists) होती है। जो इनके विपरीत कार्य करती हेै। वे प्रतिरोधी पेशियाँ (Antagonists) होती है। अपवर्तक पेशी व अभिवर्तक पेशियाँ एक – दूसरे के विरोधी होती है। कुछ पेशियाँ स्थिरीकारक पेशियां (Fixates) होती है जो भुजा के भागों को तब स्थिर रखती है। जब शरीर के अन्य भाग में गति हो रही हो। ऐसी पेशियाँ जो गति उत्पन्न करती है तथा दो या दो से अधिक हो, उन्हें योगवाही पेशी कहा जाता है। शरीर के किसी भी भाग में गति किसी एक पेशी के कारण उत्पन्न नहीं होती है। बल्कि कई पेशियाँ मिलकर यह कार्य करती हैै। उदाहरण के लिए – पेन उठाने के लिए कोई एक पेशी कार्य नहीं करती, इस कार्य को सम्पन्न करने में अंगुलियों, अंगूठे, कलाई, कोहनी, कंधा धड़ तक की गति आवश्यक होती है।
शरीर की मुख्य पेशियाँ
मानव शरीर की मुख्य पेशियों का संक्षिप्त परिचय इस प्रकार से है –
- आक्सीपिटोफ्रन्टैलिस पेशी (Occipitofrontalis)- यह ललाट एवं आँखों के ऊपरी भाग का निर्माण करती हे।
- आर्बिकुलेरिस आक्यूलाइ पेशी (Orbicularis Ocular) – यह गोलाकार पेशी आँखों को खोलने और बंद करने का कार्य करती है, तथा ऑखों को गोल – गोल घुमाने के लिए इस पर छोटी – छोटी पेशियां होती है।
- ऑर्बिकुलेरिस ऑरिस पेशी (Orbicularis Ores)- यह गोलाकार पेशी मुँह के चारों ओर स्थित है।
ii. चबाने की पेशियाँ (Muscles of Mastication) – ये पेशियां भोजन को चबाते समय निचले जबड़े को ऊपर व नीचे, दायें – बायें तथा मुँह को बंद करती है। जिससे भोजन अच्छी तरह पिस जाता है। ये पेशियां निम्न है।
- टेम्पोरेलिस पेशी (Temporaries Muscles)- यह पेशी निचले जबड़े को ऊपर उठाकर मुँह को बंद करने का कार्य करती हैं।
- टैरीगाइड पेशी (Pterygoid Muscles) – यह टैरीगाइड प्रवर्ध से लेकर मेण्डीबूलर तक फैली होती हैं इस पेशी से एक प्रकार से जुगाली सी होती है। जिससे भोजन को भली – भाँति चबाया जा सकता है।
- मैसेटर पेशी (Master muscle) – यह पेशी जबड़े के कोण से जाइगोमेटिक आर्च तक फैली होती है। यह चबाते समय निचले जबड़े को ऊपर उठाकर ऊपरी जबड़े से मिलाती है। जिससे भोजन अच्छी तरह पिस जाता है।
iii. गर्दन की पेशियाँ – गर्दन को अनेक पेशियां लगी होती है। जिनके सहारे सिर दांये – बायें, ऊपर – नीचे, घुमाया जा सकता है। ये पेशियाँ निम्न है –
- स्टर्नोक्लीडोमैस्टॉइड पेशी (Sternocleidomastoid Muscles)- यह पेशी गर्दन के सामने स्थित होती है। जब दोनों ओर की पेशी में एक साथ संकोच होता है। तब यह पेशी गर्दन झुकाने का कार्य करती है।
- टैपीजियस पेशी (Trapeziums Muscles) – यह पेशी वक्ष के पीछे वे गर्दन में स्थित होती हैं। यह पेशी त्रिकोणाकार होती है। इस पेशी के ऊपरी भाग में संकुचन से स्कैपुला ऊपर की और तथा निचले भाग के संकुचल से नीचे की ओर खिचांव होता है। परन्तु जब सम्पूर्ण पेशी में एक साथ संकुचन होता है, तो यह स्कैपुला (कंधों के पीछे की ओर खीचती है। अर्थात् मेरूदण्ड की ओर खींचती है।
- प्लैटिज्मा मायोइड्स (Platys Myoides) – यह पेशी गर्दन की निचली सतह पर त्वचा के नीचे स्थित होती है। इस पेशी के संकुचित हाने पर मुँह के कोण के नीचे हो जाते है तथा गर्दन की त्वचा खींच जाती है। इनके अतिरिक्त गर्दन में स्टर्नोहायाइड पेशी (Stern hyoid Muscles) माइलोहायाइड (Mylohyoid) स्टाइलोहायइड (Stylohyoid) आदि पेशियां होती है।
4. वक्ष भाग की पेशियां – वक्ष भाग की पेशियां निम्न है –
- पेक्टोरेलिस मेजर पेशी (Prctoralis Major Muscles)- यह पेशी भुजा (बाँह) को वक्ष के सामने की ओर खींचने का कार्य करती है तथा कंधे का घुमाव भी इसी पेशी में होता है।
- पेक्टोरेलिस माइनर पेशी (Pectorals Minor Muscles) – यह पेशी पेक्टोरेलिस मेजर पेशी के नीचे स्थित होती है तथा यह स्कैपुला को नीचे की ओर खींचती है।
- सीरेटस एन्टीरियर पेशी (Serratas Anterior) – यह पेशी स्कैपुला को आगे की ओर तथा बाहर की ओर खींचने का कार्य करती है।
- डायाफ्राम (Diaphragm) – यह पेशी वक्ष स्थल व उदर क्षेत्र को अलग करती है। यह गुम्बद के आकार की चौड़ी पेशी है।
- वाह्य इन्टरकॉस्टल पेशियाँ (External Intercostals Muscles) – यह पेशी पसलियों को आगे और ऊपर की ओर उठाने का कार्य करती है। इसी पेशी के कारण फेफड़ों में वायु भर पाती है।
- आन्तरिक इन्टरकॉस्टल पेशियाँ (Internal Intercostals Muscles) – यह पेशी भीतर की ओर स्थित होती है। यह पेशी पसलियों को नीचे एवं अन्दर की ओर खींचने का कार्य करती है। इस पेशी के कारण ही श्वसन बाहर निकलने में मदद होती है।
5. पीठ की पेशियाँ – पीठ के ऊपरी भाग एवं निचले भाग की चौड़ी सपाट पेशी क्रमश: टे्रेपीजियस ;Trapeziumsy Muscles) ,वं लेटीमीसम डॉसाई (Latissimus Dassi Muscles) तथा रोहम्बॉइडियस व लीवेटर स्कैपुल (Levator Scapulace) पेशियाँ प्रमुख है। जिनका निवेशन ऊपरी भुजा की अस्थियों से होता है। पीठ की पेशियों में कुछ अतिविशिष्ट पेशियों के अन्तर्गत श्वसन में भाग लेने वाली सीरेटस पोस्टीरियर सुपीरियर (Serratus Posterior Superior Muscles) पेशी है एवं स्प्लैनियस पेशी (Splenius Muscles) है। इस पेशी में संकुचलन हाने से सिर का प्रसारण (Extension) होता है। सैक्रोस्पाइनैलिस पेशी का कार्य वर्टिबल कॉलम को प्रसारित करना है। इन पेशी का दूसरा नाम रेक्टस स्पाइनैलिस (Rectus Spinalis) भी है।
6. भुजा की पेशियाँ – इसके अन्तर्गत वाइसेप्स ब्रैकिएलिस पेशी (Biceps Branchi Muscles) तथा सवस्कैपुलेरिस पेशी (Supscapularis Muscles) टेरीस मेजर पेशी (Teres Major Muscles) डेल्टॉइड पेशी (Deltoid Muscles) कोरेकोब्रैकिएलिस पेशी आदि पेशियां आती है।
शरीर की सबसे बड़ी मांसपेशी ग्लूटियस मैक्सिमस (Gluteus Maximus) है। यह नितम्ब भाग में मिलती है। सबसे लम्बी मांसपेशी सार्टोरियस (Sartorius) है। यह जंघा के अग्रभाग में पाई जाती है। शरीर की सबसे छोटी मांसपेशी स्टेपीडियस (Stapedius) है। यह कर्ण के अन्दर पाई जाती है।