एल्यूमीनियम के अयस्क (आक्साइड) को बाॅक्साइट कहा जाता है। बाॅक्साइट में एल्यूमिनियम आक्साइड का प्रतिशत 50 से 68 के मध्य मिलता है। बाॅक्साइट से प्राप्त एल्यूमिनियम एक बहुउपयोगी अलौह धातु है, जिसका उपयोग वाहनों, विद्युत यन्त्रों, रासायनिक उद्योग, सैनिक हथियार, शस्त्र तथा टेलीफोन के तारों के निर्माण के लिए किया जाता है।
भारत में बाॅक्साइट उत्पादन के प्रमुख क्षेत्र
बाॅक्साइट उत्पादन की दृष्टि से ओडिशा (38.4 प्रतिशत), महाराष्ट्र (17.8 प्रतिशत), छत्तीसगढ़ (12 प्रतिशत), झारखण्ड (5 प्रतिशत), गुजरात (7.2 प्रतिशत), मध्य प्रदेश (3.5 प्रतिशत), तथा तमिलनाडु (1.0 प्रतिशत) राज्य हैं। इन राज्यों द्वारा सन् 2010-11 में देश का लगभग 70 प्रतिशत बाॅक्साइट उत्पादित किया गया। कर्नाटक, गोआ, उत्तरप्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर बाॅक्साइट उत्पादन के दूसरे राज्य हैं।
(1) ओडिसा – बाॅक्साइट के भंडारण और उत्पादन में देश का प्रथम राज्य है। यहाँ देश के 52.0 प्रतिशत बाॅक्साइट भण्डार संचित हैं और यह देश के बाॅक्साइट उत्पादन में पहला स्थान (38.4 प्रतिशत) पर हैं यहाँ 300 किमी. लम्बी तथा 40-100 किमी. चौड़ी और 950-1300 मीटर गहरी ही बाॅक्साइट की पेटी कालाहांडी तथा कोरापुट जिलों से लेकर आन्ध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम जिले तक विस्तृत है।
(2) महाराष्ट्र – महाराष्ट्र का दूसरा स्थान है। यहाँ लगभग 27 प्रतिशत बाॅक्साइट के जमाव निहित है। जबकि यहाँ से देश का बाॅक्साइट उत्पादन होता है। रायगढ़, सातारा, रत्नागिरी, कोल्हापुर तथा सिंधुदुर्ग राज्य के बाॅक्साइट उत्पादक जिले हैं। महाराष्ट्र में मिलने वाले बाॅक्साइट में एल्यूमिना का प्रतिशत 50 से 85 मिलता है।
(3) छत्तीसगढ़ – दुर्ग, बिलासपुर, रायपुर, सरगुजा और बस्तर जिलों में बाॅक्साइट के भण्डार है। सरगुजा का मैनपाट बाॅक्साइट का मुख्य उत्पादक क्षेत्र है।
(5) मध्य प्रदेश – यहाँ बाॅक्साइट के संचित भण्डारों की मात्रा लगभग 30 करोड़ मी. टन है। मध्यप्रदेश में बाॅक्साइट उत्पादन के तीन प्रमुख क्षेत्र हैं – (प) अमरकंटक – बालाघाट क्षेत्र (शहडोल, अनूपपुर, मण्डला तथा बालाघाट जिले)। कटनी – निमाड़-जबलपुर क्षेत्र, शिवपुरी तथा गुना जिले।
(7) तमिलनाडु – तमिलनाडु राज्य में लगभग 3 करोड़ मी. टन है। तमिलनाडु राज्य में उत्पादित बाॅक्साइट का 45 से 50 प्रतिशत एल्यूमिना मिलता है।
(8) कर्नाटक – कर्नाटक में बाॅक्साइट के भण्डार लगभग 1.0 करोड़ मी. टन के हैं। राज्य के बाॅक्साइट उत्पादक जिलों में बेलगाँव जिला है। इस जिले के स्थित कारले पहाडि़याँ, नावगी पहाडि़याँ, किखले क्षेत्र तथा जम्बोती क्षेत्र बाॅक्साइट खनन के प्रमुख क्षेत्र है।
