निष्पादन बजटन व्यय एवं अर्जन अनुमानों को कार्यों, कार्यक्रमों क्रियाओं तथा परियोजनाओं के रूप में प्रस्ततीकरण करने तथा बजट में समविष्ट व्यक्तिगत मदों के भौतिक एवं वित्तीय पहलुओं को सम्बन्धित करने की एक तकनीक है।
- प्रो. घोष एवं गुप्ता के शब्दों में, “निष्पादन बजटन को कार्यों, कार्यक्रमों, गतिवििधों तथा परियोजनाओं के रूप में प्रस्तुत करने की एक तकनीक के रूप में परिभाषित किया जा सकता है।”
- एस.एस. विश्वनाथन के अनुसार, “निष्पादन बजटन कार्यक्रमों, परियोजनाओं एवं गतिविधियों जिनके वित्तीय एवं भौतिक पक्ष घनिष्ठता से अन्तर्ग्रन्थित होते हैं, के रूप में विचारित, प्रस्ततु तथा क्रियान्वित किया जाने वाला एक विस्तृत परिचालन प्रलेख है।”
निष्पादन बजट प्रणाली किसी भी संस्था या विभाग द्वारा अपनार्इ जाने वाली एक तकनीक या विधि है जो-
- यह तक करती है कि उसके लक्ष्य या उद्देश्य क्या होने चाहिए,
- संस्था या विभाग को लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कार्यक्रमों के समूह का निश्चय कराती है,
- कार्यक्रमों को क्रियान्वित करती है,
- संस्था या विभाग के प्रत्येक घटक की वास्तविक निष्पत्ति तथा लक्ष्यों की प्राप्ति में उनके योगदान का मूल्यांकन करती है तथा इस प्रकार
- अपने कार्यों का प्रभावपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संचालन करती है।