तुलसी के औषधीय गुण

तुलसी के औषधीय गुण

तुलसीः प्राचीन काल से तुलसी की पूजा की जाती है। कई ग्रंथों में
इसके औषधीय गुणों के कारण इसका इस्तेमाल कई बीमारियों
को दूर करने के लिए किया जाता है। अधिकांश घरों में तुलसी का
पौधा होता है। आयुर्वेद में तुलसी के पौधे के हर भाग को स्वास्थ्य
के लिए लाभकारी बताया गया है। 

तुलसी के औषधीय गुण

इसमें मौजूद औषधीय गुण हैं 

  1. इसके पत्तों में कई विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं,
    जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं तथा
    हमारी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। 
  2. तुलसी में एंटी-आक्सीडेंट के साथ ही इसमें
    एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। इस वजह से इसका
    प्रयोग सर्दी, खांसी जैसे वायरल रोगों में किया जाता है। 
  3. इसके पत्तों में शुगर लेवल कंट्रोल करने के गुण भी पाए
    जाते हैं। इसके साथ ही यह कार्बोहाइड्रेट और वसा को
    पचाने की प्रक्रिया को भी आसान बनाता है। 
  4. दिल की बीमारी में भी तुलसी के पत्ते फायदेमंद साबित होते
    हैं।

Leave a Comment