अनुक्रम
जनसंख्या की तीव्र एवं अनियंत्रित वृद्धि को जनसंख्या विस्फोट कहा जाता है। किसी देश या प्रदेश की जनसंख्या जब उसकी पोषण-क्षमता में अधिक हो जाती है अर्थात् खाद्य पदार्थों तथा जीवनोपयोगी वस्तुओं व साधनों की कमी हो जाती है और जीवन स्तर नीचे गिरने लगता है, तब अति जनसंख्या या जनसंख्या विस्फोट की समस्या उत्पन्न होती हैं इस स्थिति में तीव्र जसंख्या वृद्धि के फलस्वरूप जनसंख्या का घनत्व भी तीव्रता से बढ़ता जाता है जिससे उपलब्ध भूमि और संसाधनों पर जनसंख्या का भार भी बढ़ता है और प्रतिव्यक्ति खाद्यान्न तथा जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति कम हो जाती है।
जनसंख्या विस्फोट के प्रमुख कारण
जनसंख्या विस्फोट के प्रमुख दो कारण होते हैं- (1) तीव्र जनसंख्या वृद्धि और (2) आवश्यक संसाधनों में मन्द गति से वृद्धि। इसकी विवेचना माल्थरा के सिद्धान्त में भी मिलती है। माल्थरा के अनुसार जनसंख्या वृद्धि ज्यामितीय दर अर्थात् 1:2:4:8:16 आदि अनुपात में होती है, किन्तु खाद्य आपूर्ति में वृद्धि अंकगणितीय दर अर्थात् 1:2:3:4:5 आदि अनुपात में होती है। फलतः सामान्य स्थिति में जनसंख्या विस्फोट की स्थिति निर्मित हो जाती है।
जनसंख्या विस्फोट से उत्पन्न होने वाली प्रमुख
किसी देश में उपलब्ध प्राकृतिक और मानवीय संसाधनों की तुलना में जब तीव्र वृद्धि के कारण जनसंख्या अधिक हो जाती है, तब वहाँ अनेक प्रकार की सामाजिक, आर्थिक एवं जननांकीय समस्याएं पैदा हो जाती है। जिसमें से कुछ प्रमुख समस्या है-
(1) खाद्य समस्या – तेजी से बढ़ती जनसंख्या के अनुपात में खाद्य पदार्थों और पोषक आहार में वृद्धि न हो पाने के कारण कुपोषण तथा अल्पाहार की समस्यायें सर्वाधिक पायी जाती है। कुपोषक से शिशु मृत्यु और मातृ मृत्युदर अधिक ऊँची रहती है। जनसंख्या के एक बड़े भाग को भरपेट भोजन तथा संतुलित पोषण आहार न मिल पाने से जनस्वास्थ्य में गिरावट आती है जिससे कार्यक्षमता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। प्रायः विकासशील देशों में खाद्य समस्या विकराल रूप में पाई जाती है तथा ऐसे देशों को प्रतिवर्ष बड़ी मात्रा में खाद्यान्न और खाद्य पदार्थों का आयात करना पड़ता है।
(3) आर्थिक विकास में बाधा – तीव्र जनसंख्या वृद्धि वाले विकासशील देशों की अपनी राष्ट्रीय आय का ज्यादा से ज्यादा भाग जनसंख्या की प्राथमिक आवश्यकताओं जैसे भोजन, आवास आदि की पूर्ति में खर्च करना पड़ता है जिसके कारण विकास कार्यों के लिए बहुत कम बच पाता है। विकास सम्बन्धी जो थोड़े कार्य हो पाते है वे भी तीव्र जनसंख्या वृद्धि के कारण कुछ ही वर्षों में अपर्याप्त अथवा निरर्थक हो जाते हैं। इन देशों में पूँजी और उन्नत प्रौद्योगिकी तथा कुशल श्रमिकों के अभाव के कारण औद्योगीकरण की गति भी शिथिल पाई जाती है। इस तरह प्रति व्यक्ति वास्तविक आय में भी गिरावट आती है। जिससे जीवन स्तर में भी ह्नास होता है।
(4) तीव्र जनसंख्या वृद्धि – इस अवस्था में जनसंख्या की वार्षिक दर 2 प्रतिशत से ऊपर रहती है। कुछ देशों में यह 4 प्रतिशत से भी ऊपर हो सकती है। विकासशील देशों में 2 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर से ही प्रतिवर्ष 50 लाख से अधिक जनसंख्या बढ़ जाती है। तीव्रगति से बढ़ती हुई जनसंख्या के लिए आवास, भोजन, वस्त्र आदि की समस्याएँ बढ़ती जा रही है।
(5) बेरोजगारी तथा निर्धनता – यह देश विकासशील देशों में अधिक विद्यमान है जहाँ अधिकांश जनसंख्या कृषि के प्राथमिक कार्यों में संलग्न होती है तथा उद्योग, व्यापार, सेवाओं आदि सभी द्वितीयक एवं तृतीयक क्षेत्रों का विकास अधूरा है। कृषि भूमि सीमित होने तथा यंत्रीकरण आदि कारणों से कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसर सीमित होते है। जनसंख्या वृद्धि से प्रति व्यक्ति उपलब्ध कृषि भूमि की मात्रा निरंतर घटती जा रही है। इस तरह विकासशील देशो में बेरोजगारी में वृद्धि से ग्रामीण निर्धनता में वृद्धि होती है। रोजगार के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में नगरीय क्षेत्रों में जनसंख्या के पलायन से नगरों में भी जरूरत से अधिक जनसंख्या का संकेन्द्रण होने लगता है जिससे वहाँ भी बेरोजगारी की समस्या गम्भीर हो जाती है।
जनसंख्या विस्फोट रोकने के उपाय
जनसंख्या विस्फोट से बचाव के लिए उन कारकों पर नियंत्रण लगाया आवश्यक है जिनके कारण जनसंख्या में तीव्रगति से वृद्धि होती है। प्रमुख उपाय हैं-
(2) जन्मदर पर नियंत्रण – जनसंख्या विस्फोट की स्थिति उच्च जन्मदर के कारण उत्पन्न होती है। वह मृत्युदर की भाँति उच्च हो तब जनसंख्या वृद्धि तीव्र नहीं होने पाती है। यह स्थिति तब पैदा होती है जब आर्थिक विकास के साथ-साथ चिकित्सा सुविधाओं में वृद्धि होने से मृत्युदर में कमी आती है, लेकिन जन्मदर उच्च बनी रहती है अथवा मंद गति से घटती है। स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि करके तथा कुपोषण या अल्पपोषण आदि को दूर करके मृत्युदर को कम करना हर समाज एवं राष्ट्र के लिए उपयोग है। अतः जनसंख्या पर नियंत्रण पाने के लिए जन्मदर में कमी लाना ही सबसे अच्छा उपाय है। विभिन्न कृत्रिम साधनों के प्रयोग से जन्मदर को घटाया जा सकता है।