अनुक्रम
मजदूरी – मजदूरी से आशय उस भुगतान से है जो कर्मचारियों को कार्य के पारिश्रमिक के रूप में दिया जाता है। जो साप्ताहिक, पाक्षिक या मासिक होता है। मजदूरी की राशि में अन्तर कार्य के घण्टों में परिवर्तन के अनुरूप होता है। मजदूरी प्राप्त करने वाले व्यक्तियों की श्रेणी में सामान्यतः कारखानों में कार्य करने वाले श्रमिक तथा अपर्यवेक्षकीय कर्मचारियांे को सम्मिलत किया जाता है।
- मजदूरी भुगतान अधिनियम,1936
- न्यूनतम मजदूरी अधिनियम,1948
- कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम,1948
- श्रमिक क्षतिपूर्ति अधिनियम 1923
इन सभी अधिनियमों में मजदूरी के दो मुख्य भाग किए गए है मूल मजदूरी तथा अन्य भुगतान है। इन परिभाषाओं के प्रथम भाग में सभी प्रकार के पुरूष्कार सम्मिलत किए गए है। चाहे वे किसी भी रूप में दिए जाते हो- मूल मजदूरी अथवा भत्ते या अन्य कोई पुरूस्कार जो श्रमिक तथा नियोक्ता के मध्य हुए संविदा के आधार पर दिए जातें है अथवा देय हैं। द्वितीय भाग में अन्य प्रकार के भुगतान सम्मिलित किए जाते है। जैसे विभिन्न प्रकार के वेतन भत्ते व मजदूरी के अतिरिक्त दिए जाते हैं तथा समय विशेष के लिए ही होते हैं। अतः यह एक रूप में मजदूरी के ही अंग हैं । अवकाश मजदूरी, अतिरिक्त समय कार्य भृत्ति, बोनस सामाजिक सुरक्षा लाभ आदि इस श्रेणी में सम्मिलित नही है। अतः इन्हें पृथक् रखा गया है।
- सरकार द्वारा निर्धारित अन्य विशिष्ट सुविधाएं जो किसी विशेष आदेश द्वारा मजदूरी गणना में पृथक् रखी गयी हों।
- किसी कर्मचारी द्वारा किए गए विशिष्ट व्यय का भुगतान जो कर्मचारी द्वारा उसके पद एवं स्थिति की दृष्टि से उपक्रम में हित किया जाना आवश्यक हो।
- सामाजिक बीमा एवं बीमा लाभ के लिए अथवा सेवा निवृत्ति या भविष्य निधि के निमित्त दिया गया भाग जो नियोक्ता द्वारा दिया जाता है।
- लाभ भागिता योजना के अन्र्तगत दिया गया बोनस अथवा अतिरिक्त भुगतान, जो किसी प्रकार से संविदा का भाग नहीं है।
मजदूरी के लक्षण अथवा विशेषताएं
- मजदूरी श्रम की सेवाओं का प्रतिफल है।
- मजदूरी प्रति इकाई, प्रति घण्टा, दैनिक साप्ताहिक, पाक्षिक अथवा मासिक हो
- सकती है।
- मजदूरी समय अथवा कार्यानुसार दोनों प्रकार से निर्धारित की जा सकती है।
- मजदूरी में सामान्य मजदूरी, अधि-समय मजदूरी, बोनस तथा अतिरिक्त मजदूरी भी सम्मिलित होती है।
- प्रमापित मजदूरी के लिए प्रमापित उत्पादन निर्धारित किया जा सकता है।
- मजदूरी नकद अथवा वास्तविक हो सकती है।
- मजदूरी, मजदूरी दर से भिन्न है।
- मजदूरी दर का निर्धारण कार्य मूल्यांकन के आधार पर किया जाता है।
- मजदूरी उपयोगिता सृजन का कार्य करती है।
- मजदूरी का भुगतान श्रमिक एवं नियोक्ता के बीच हुए अनुबन्ध के अधीन होता है।
न्यूनतम मजदूरी, उचित मजदूरी एवं निर्वाह मजदूरी
मजदूरी एवं वेतन प्रशासन के उद्देश्य
मजदूरी एवं वेतन प्रशासन के प्रमुख उद्देश्यों को निम्नलिखित प्रकार से समझा जा सकता है :
- समान कार्यो के लिए समान पारिश्रमिक के भुगतान को प्रदान करते हुए एक निष्पक्ष एवं न्यायसंगत पारिश्रमिक की व्यवस्था को विहित करना।
- योग्य एवं सक्षम लोगों को संगठन के प्रति आकर्षित करना तथा उन्हें सेवायोजित करना।
- कर्मचारियों के प्रतिस्पध्र्ाी समूहों के साथ मजदूरी एवं वेतन स्तरों में सामंजस्य बनाये रखने के द्वारा वर्तमान कर्मचारियों को संगठन में बनाये रखना।
- संगठन की भुगतान करने की क्षमता की सीमा के अनुसार श्रम एवं प्रबन्धकीय लागतों को नियन्त्रित करना।
- कर्मचारियों के अभिप्रेरण एवं मनोबल में सुधार करना तथा श्रम प्रबन्ध सम्बन्धों में सुधार करना।
- संगठन की समाज में एक अच्छी छवि को बनाने का प्रयास करना तथा मजदूरियों एवं वेतनों से सम्बन्धित वैधानिक आवश्यकताओं का अनुपालन करना।
मजदूरी एवं वेतन प्रशासन के सिद्धांत
मजदूरी एवं वेतन प्रशासन की योजनाओं, नीतियों तथा अभ्यास के अनेक सिद्धांत है।। उनमें से कुछ महत्वपूर्ण निम्नलिखित प्रकार से हैं :
- मजदूरी एवं वेतन की योजनायें तथा नीतियां पर्याप्त रूप से लचीली होनी चाहिये।
- कार्य मूल्यांकन वैज्ञानिक तरीके से किया जाना चाहिये।
- मजदूरी एवं वेतन प्रशासन की योजनायें सदैव सम्पूर्ण संगठनात्मक योजनाओं एवं कार्यक्रमों के अनुकूल होनी चाहिये।
- मजदूरी एवं वेतन प्रशासन की योजनायें एवं कार्यक्रम देश के सामाजिक एवं आर्थिक उद्देश्यों, जैसे – आय के वितरण की समानता की प्राप्ति तथा मुद्रा स्फीति सम्बन्धी प्रवृत्तियों पर नियन्त्रण के अनुसार होनी चाहिये।
- मजदूरी एवं वेतन प्रशासन की योजनायें एवं कार्यक्रम स्थानीय तथा राष्ट्रीय दशाओं के परिवर्तन के प्रति उत्तरदायी होनी चाहिये।
- ये योजनायें अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने तथा शीघ्र निपटाने वाली होनी चाहिये।