अनुक्रम
नियुक्तिकरण का अर्थ
नियुक्तिकरण की आवश्यकता
- योग्य कर्मचारी प्राप्त करना :- यह विभिन्न पदों के लिए योग्य कर्मचारियों को खोजने में सहायता करता है।
- बेहतर निष्पादन :- सही व्यक्ति को सही स्थान पर रखकर यह बेहतर निष्पादन को निश्चित करता है।
- निरन्तर विकास :- उचित नियुक्तिकरण उपक्रम के निरन्तर विकास को सुनिश्चित करता है।
- मानव संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग :- यह आवश्यकता से अधिक कर्मचारियों को रखने से बचाता है। उच्च श्रम लागत को रोकने में सहायक है।
- कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाता है :- यह कर्मचारियों के कार्य सन्तोष में सुधार करता है।
नियुक्ति का महत्व
- प्रशिक्षण संस्थाओं की स्थापना होती है।
- उपक्रम के आकार में वृद्धि होती है।
- मानवीय विकास होता है।
- राष्ट्रीय स्तर में वस्तु की गुणवत्ता में सुधार व लागत में कमी आती है।
नियुक्तिकरण की प्रक्रिया
नियुक्तिकरण की प्रक्रिया को मानव शक्ति नियोजन भी कहते हैं इसमें सर्वप्रथम संगठन के लिए कर्मचारियों के प्रकार और संख्या का निर्धारण किया जाता है तत्पश्चात् भर्ती प्रक्रिया जिसमें मानव संशाधनों की खोज की जाती है इसके पश्चात् परीक्षा, साक्षात्कार द्वारा उचित व्यक्ति का चयन और उसकी नियुक्ति दी जाती है फिर उस वातावरण से परिचय कराया जाता है जिसमें उन्हें कार्य करना है साथ ही पारिश्रमिक संबंधी नियम, पदोन्नति, स्थानान्तरण आदि की भी जानकारी दी जाती हैं।
1. मानव शक्ति आवश्यकताओं का आकलन- इसमें निम्नलिखित शामिल है:-
- सबसे पहले इस बात का पता लगाना कि कितनी संख्या में तथा किस प्रकार के कर्मचारी संस्था में उपलब्ध है।
- यह निर्धारित किया जाता है कि संस्था को कितने एवं किस प्रकार के कर्मचारियों की आवश्यकता है।
- मानव शक्ति आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कार्यक्रम तैयार करना। कार्यभार विश्लेषण मानव शक्ति आवश्यकताओं को समझने के लिए उपयुक्त है।
2. भरती- यह वह प्रक्रिया है जिसके अंतर्गत मानव शक्ति की उपलब्धता के विभिन्न स्रोतों से संभावित कर्मचारियों की खोज की जाती है तथा उन्हें संस्था में प्रार्थना-पत्र भेजने हेतु प्रोत्साहित किया जाता है।
चयन : इसके अंतर्गत विभिन्न कार्यों के लिए योग्य प्रार्थियों को चुना जाता है जिसके लिए रोजगार, परीक्षाएँ लेना, साक्षात्कार एवं चिकित्सीय जाँच शामिल है।