अलसी के बीज आपके स्वास्थ्य के लिए कितने फायदेमंद हो सकते है आइए जानते है इस लेख के माध्यम से अलसी के बीज के फायदे।
अलसी के बीज के फायदे
अलसी एक ओमेगा 3 रिच फूड है। यह आपके शरीर में एसिडिक फैट बनने से रोकता है। एक बड़े चम्मच पिसे हुए अलसी के बीजों में ये पोषक तत्व होते हैं-
- प्रोटीन: 1.3 ग्राम,
- काब्र्स: 2 ग्राम,
- फाइबर: 1.9 ग्राम,
- कुल फैट: 3 ग्राम
- सैचुरेटेड फैट: 0.3 ग्राम,
- मोनोअनसैचुरेटेड फैट: 0.5 ग्राम
- पॉलीअनसेचुरेटेड फैट: 2.0 ग्राम
अलसी के बीजों को साबुत नहीं खाना चाहिए इससे बचना चाहिए, क्योंकि आतें इसके सभी पोषक तत्त्वों को सोख नहीं पाती है। अलसी के बीजों को पीसकर खाना सही रहता है।
अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल पाए जाते है। जिसके कारण यह पाचन को बेहतर बनाते है और हृदय रोग के खतरे को कम करने में मदद करते है।
अलसी के बीजों में हाइ फाइबर और लिगनेन कंटेंट होने के कारण इसका नियमित सेवन करने से बेड कोलेस्ट्रॉल में मदद मिलती है जिससे आपका कोलेस्ट्रॉल का लेवल 6 से 11 प्रतिशत तक कम हो सकता है।
अगर अलसी के बीजों का या बीजों के पाउडर का नियमित रूप से सेवन किया जाए तो यह आपकी त्वचा और नाखूनों के लिए भी अच्छा हो सकता है। ये आपके बालों की चमक और स्वास्थ्य में भी सुधार कर सकता हैं क्योंकि इनमें आवश्यक फैटी एसिड होते हैं।
अलसी फाइबर का एक अच्छा सोर्स है। इसलिए अगर इसे भोजन से सेवन करते है तो आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है। इसके अलावा अगर रात में सोने से पहले भी अलसी के बीजों का सेवन किया जाता है तो यह अच्छी नींद लाने में भी मदद करता है।
शाकाहारी लोगों को लिए अलसी के बीज एक अच्छा विकल्प है: अलसी में अल्फा लाइनोइक एसिड पाया जाता है जो अर्थराइटिस, अस्थमा तथा डायबिटीज आदि जैसे गंभीर रोगों से लड़ने में हमारी सहायता करते हैं। शाकाहारी लोगों के शरीर में ओमेगा 3 की मात्रा को पूरा करने के लिए अलसी के बीज एक अच्छा विकल्प है। अलसी के बीजों का प्रतिदिन सेवन से हमारे शरीर को अनेक प्रकार के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
