अनुपात किसे कहते हैं अनुपात को तीन रूपों में प्रकट किया जा सकता है-

अनुपात किसे कहते हैं
अनुपात दो मात्राओं (राशिया) का संबंध है ये दो मात्राए पद कहलाते है। पहले पद को दूसरे पद से भाग करके अनुपात निकाला जाता है। हमारे पेनों को उदाहरण में दो पद है पेन अ जिसकी कीमत 6रु. है पहला पद है और पेन ब जिसकी कीमत 2रु. है दूसरा पद है। अ पेन पहला पद इसलिए है क्योंकि इसकी कीमत को ब पेन की कीमत स े तुलना करने का हमारा विचार है। अ पेन दूसरा पद इस लिए है क्योंकि इस पेन की कीमत के संबंध में किस्म के पेन की तुलना करने का हमारा विचार है। 
अत: जिसकी तुलना की जाती है वह पहला पद है और जिसके साथ तुलना की जाती है वह दूसरा पद है। दोनों पदों के निर्धारण के बाद हम अनुपात निकालने के लिए पहले पद को दूसरे पद से भाग कर सकते है। 

अनुपात की विभिन्न रूपों में अभिव्यक्ति

अनुपात को तीन रूपों में प्रकट किया जा सकता है-

1. शब्दों में – 6रु. और 2रु. का अनुपात
2. चिन्हों में – 6रु : 2रु
3. भिन्न में –
6 रु.
2 रु.

इन तीनों ही रूपों में अनुपात का मूल्य समान रहता है। हम पेन अ की कीमत और पेन ब की कीमत के अनुपात को  तीनों रूपों में एक साथ व्यक्त कर सकते है।

Leave a Comment